India vs New Zealand Final Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी ट्रॉफी जीती है
IND vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच खेला गया। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो उनके हक में नहीं गया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर अपनी टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी ट्रॉफी जीती है।
IND vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच खेला गया। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो उनके हक में नहीं गया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर अपनी टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी ट्रॉफी जीती है।
पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारत ने 96 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया है। जसप्रीत बुमराह ने मुकाबले में 4 विकेट चटकाए हैं।
न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेम्स नीशम ने 3 विकेट चटकाए हैं। मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला है। भारत के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए। वहीं अक्षर पटेल को तीन विकेट मिला। वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। न्यूजीलैंड के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आकड़ा पार कर पाए। टीम के टिम साइफर्ट 26 गेंदों में 52 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए। वहीं मिचेल सेंटनर 35 गेंदों में 43 रन और डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी पार नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी। भारत को पहला झटका 98 के स्कोर पर लगा। अभिषेक 1 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 98 रन की साझेदारी की थी। इसके बाद ईशान और संजू ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 43 गेंदों में 98 रन की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में संजू सैमसन 48 गेंदों में 89 रन, ईशान किशन 25 गेंदों में 54 रन और सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हुए।
इसके बाद हार्दिक पांड्या 18 रन पर आउट हुए। वहीं शिवम दुबे 8 गेंदों में 26 रन बनाकर और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 10 गेंदों में 29 रन की तूफानी साझेदारी की है। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है।