IND vs PAK Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी है
IND vs PAK Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 से मात दे कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत
IND vs PAK Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 से मात दे कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी है। ईशान किशन 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गिर गए। साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट किया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (6 रन) और सलमान आगा (4 रन) को पवेलियन भेजा। बाबर आजम (5 रन), उस्मान खान को 44 रन, मोहम्मद नवाज (4 रन), शादाब खान (14 रन) और फहीम अशरफ (10 रन) आउट हुए। वहीं भारत ने अबरार अहमद को आउट कर मैच लगभग खत्म कर दिया। आखिर में 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने उस्मान तारिक का विकेट लेकर पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया। भारत ने यह मुकाबला 61 रन से जीत लिया।
भारत की पारी की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में 1 रन पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और तिलक वर्मा के साथ 46 गेंदों में 87 रन की मजबूत साझेदारी की। हालांकि 9वें ओवर में ईशान 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए। 15वें ओवर में भारत को लगातार दो झटके लगे, जब तिलक वर्मा (25 रन) और हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की पारी खेली, लेकिन 19वें ओवर में वह आउट हो गए। आखिरी ओवर में शिवम दूबे (27 रन) रन आउट हुए और अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।
वहीं पाकिस्तान के सैम अयूब 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला है। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिला है। वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला है।