IND vs SA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारत की पूरी पारी 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 76 रन से जीता है। इस टूर्नामेंट में भारत की ये पहली हार है
IND vs SA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।
IND vs SA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारत की पारी 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 76 रन से जीता है। इस टूर्नामेंट में भारत की ये पहली हार है।
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ईशान किशन को शून्य पर आउट हुए। इसके बाद मार्को जेनसन ने तिलक वर्मा (1) को और अभिषेक शर्मा (15) को आउट किया। आठवें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन सुंदर (11) और 10वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (18) को पवेलियन भेजकर भारत को 51/5 की मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने 30 गेंदों में 35 रन जोड़कर संभालने की कोशिश की, लेकिन 15वें ओवर में केशव महाराज ने एक ही ओवर में हार्दिक (18), रिंकू सिंह (0) और अर्शदीप सिंह (1) को आउट कर मैच लगभग खत्म कर दिया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 88 रन रहा।
शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाकर आखिरी तक लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 19वें ओवर में मार्को जेनसन ने दुबे और जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारत की पारी 111 रन पर समेट दी। दक्षिण अफ्रीका ने मैच 76 रन से जीत लिया।
भारत के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में 10 रन पर जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक (6) को बोल्ड किया। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम (4) को आउट कर दिया, जबकि चौथे ओवर में बुमराह ने रयान रिकेल्टन (7) को चलता किया। 13वें ओवर में 117 रन के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविसम 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस (45) और डेविड मिलर के बीच 97 रन की तेज साझेदारी हुई।
मुकाबले में मिलर ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वहीं 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मिलर (63) को आउट कर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। बाद में अर्शदीप ने मार्को जेनसन (2) और बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (5) को पवेलियन भेजा। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाकर भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा।म
भारत के जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। वहीं अर्शदीप सिंह को 2 विकेट और वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट चटकाए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। मार्को जानसेन ने कुल 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं केशव महाराज ने 3 विकेट, कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट और एडेन मार्करम को 1 विकेट मिला।