IND vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। वर्ल्ड कप में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नाेमेंट का तीसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और यूएसए के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत ने यूएसए को 29 रन से मात दी है।
