IND vs WI Highlights: टी20 विश्व कप के सुपर-8 में आज का मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट का हासिल किया। भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
IND vs WI Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाई। वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम 19.
IND vs WI Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाई। वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट का हासिल किया। भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा।संजू सैमसन 50 गेंदों में 97 रन पर नाबाद गए।
196 रन का टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांचवें ओवर में ईशान किशन भी 10 रन पर पवेलियन लौटे। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/2 था। इसके बाद संजू सैमसन ने 26 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए।
15वें ओवर में तिलक वर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या 17 रन पर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर भारत को 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए है। वहीं वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला है।
वेस्टइंडीज की पारी में पहला विकेट 9वें ओवर में 68 रन के स्कोर पर गिरा, जब वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को 33 गेंदों में 32 रन पर आउट किया। इससे पहले शाई होप और रोस्टन चेस ने पहले विकेट के लिए 68 रन की अच्छी साझेदारी की थी। 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरोन हेटमायर (27 रन) और रोस्टन चेस (40 रन) को आउट कर वेस्टइंडीज को दो झटके दिए। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 103 रन था। फिर 15वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड को 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए।
पारी के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 14 रन दिए। अंतिम पांच ओवरों में कैरेबियाई टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 70 रन जोड़ दिए। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 रन और जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 37 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 35 गेंदों में 76 रन की तेज साझेदारी की। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।