IND vs ZIM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज का मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना पाई। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हाराया है
IND vs ZIM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से खेली। मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाई है। जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट मिला। जवाब में ज
IND vs ZIM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से खेली। मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाई है। जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट मिला। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना पाई। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हाराया है। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट 59 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद गए।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया।
जिम्बाब्वे की पारी में भारत को पहली सफलता 7वें ओवर में मिली, जब अक्षर पटेल ने तदिवानाशे मारुमानी को 20 रन पर आउट किया। इससे पहले मारुमानी और ब्रायन बेनेट के बीच 44 रन की अच्छी साझेदारी हुई थी। इसके बाद 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डियोन मायर्स (6 रन) को आउट कर दूसरा झटका दिया। 10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन रहा।
जिम्बाब्वे की पारी में 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। उन्होंने पहले सिकंदर रजा को 31 रन पर और फिर रयान बर्ल को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इससे पहले सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट के बीच 72 रन की अहम साझेदारी हुई थी। वहीं 19वें ओवर में अर्शदीप ने टोनी मुनयोंगा (11 रन) को आउट किया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने ताशिंगा मुसेकीवा को आउट किया। ब्रायन बेनेट 59 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद गए। टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बना सकी।
सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत तेज रही, लेकिन चौथे ओवर में 48 रन पर पहला विकेट गिरा जब संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान ईशान किशन 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों के बीच 72 रन की अहम साझेदारी हुई। भारत की पारी में 13वें ओवर में 150 रन पर तीसरा विकेट गिरा, जब अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बनाए, लेकिन 15वें ओवर में उनका विकेट गिर गया। अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन जोड़े। दोनों के बीच 84 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसमें हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा 44 रन और हार्दिक पांड्या 50 रन बनाकर नाबाद गए।