PAK vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 165 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बना ली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है
PAK vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच को खेला गया। ये मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164
PAK vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच को खेला गया। ये मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाई। इंग्लैंड को 165 रन का टारगेट मिला।
टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बना ली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हैरी ब्रूक 51 गेंदों में 100 रन तूफानी पारी खेली है।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट को शून्य, जोस बटलर 2 रन और जैकब बेथेल 8 रन को पवेलियन भेजा। 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 36 रन था। 8वें ओवर में 58 रन पर टॉम बैंटन (2 रन) आउट हुए। इसके बाद हैरी ब्रूक ने 28 गेंदों में अर्धशतक और 50 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। सैम करन (16 रन) पर आउट हुए। ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन (10 चौके, 4 छक्के) बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर विकेट गंवाया। विल जैक्स और हैरी ब्रूक के बीच 31 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई थी।
वहीं 19वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने लगातार दो विकेट लेकर इंग्लैंड को झटका दिया। विल जैक्स 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेमी ओवरटन खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड को आखिरी 6 गेंदों में 3 रन चाहिए थे। अंत में जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए हैं। वहीं शादाब खान 11 गेंदों में 23 रन और फखर जमान 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबर आजम 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के आकड़े तक नहीं पहुंच पाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए।
इंग्लैंड के गेंदबाज लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिला है। आदिल राशिद के खाते में एक विकेट आया है। वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 4 ओवर में 30 रन देकर कुल 4 विकेट चटकाए। वहीं उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले।