PAK vs NZ Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला - pak vs nz live match score update pakistan vs new zealand t20 super 8 cricket world cup match 2026 at colombo | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 21, 2026/ 9:31 PM

PAK vs NZ Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला

PAK vs NZ Highlights: टी-20 वर्ल्डकप में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का सुपर-8 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई

Story continues below Advertisement

PAK vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। ये मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था। मैच का टॉस हो गया है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई। टॉस होने के बाद बारिश रूकी नहीं और लगभग ढाई घंटे के लंबे इंतजार के बाद मैच रेफरी ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया।

मुकाब

PAK vs NZ Highlights: सुपर 8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया
FEBRUARY 21, 20269:15 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: रद्द हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

टी-20 वर्ल्डकप में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का सुपर-8 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले है।

FEBRUARY 21, 20269:05 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Match Score: किस ग्रुप में कौन सी टीमें

ग्रुप 1- भारत, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका

ग्रुप 2- पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड

FEBRUARY 21, 20268:50 PM IST

T20 World Cup Match Score: रद्द हुआ मैच तो कैसा होगा सुपर-8 का समीकरण?

अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। इससे ग्रुप 2 की पांइट्स टेबल बदल सकती है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड को इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच में हर हाल में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों पर दबाव बढ़ सकता है।

FEBRUARY 21, 20268:40 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: टी20 वर्ल्ड का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के बीच 7 मुकाबले हुए, जिसमें न्यूजीलैंड ने 2 मैच जीते हैं, 5 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है।

FEBRUARY 21, 20268:31 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: कोलंबो में कैसा है मौसम

कोलंबो में बारिश थोड़ी कम हुई, लेकिन अभी भी रुकी नहीं है। बारिश रुकते हैं ग्राउंड स्टाफ तुरंत मैदान को खेलने लायक बनाने में जुट जाएंगे। वहीं सुपर-सॉपर की मदद से पानी को तेजी से बाहर निकाला जाएगा।

FEBRUARY 21, 20268:25 PM IST

T20 World Cup Match Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 24 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

FEBRUARY 21, 20268:16 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने चार में से तीन-तीन मैच जीते और एक-एक मुकाबला हारा। ग्रुप D में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा पर जीत दर्ज की, जबकि उसे साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा।

FEBRUARY 21, 20268:04 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Match Score: प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतर

कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी आधुनिक और बेहतर बनाया गया है। बारिश रुकने के कुछ ही देर बार मैच शुरू हो सकता है। कोलंबो में जैसे ही बारिश ही रूकेगी ग्राउंड स्टाफ तुरंत मैदान को खेलने लायक बनाने में जुट जाएंगे। वे सुपर-सॉपर मशीनों की मदद से पानी को तेजी से बाहर निकाल देंगे। आम तौर पर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश बंद होने के करीब 45 से 60 मिनट के भीतर मैच फिर से शुरू कर दिया जाता है।

FEBRUARY 21, 20267:55 PM IST

T20 World Cup Match Score: मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं

अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला गया, तो दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं है, इसलिए रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को अंक बांटने पड़ेंगे।

FEBRUARY 21, 20267:45 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: कोलंबो में अभी भी हो रही बारिश

फिलहाल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में मौसम में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। मैदान पर हल्की-हल्की बारिश जारी है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है, इसलिए खेल शुरू नहीं हो पाया है। बारिश रुकने के बाद मैच शुरू होगा।

FEBRUARY 21, 20267:34 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Match Score: कब से कटना शुरू होगा ओवर

अगर मैच रात 8:10 बजे तक शुरू नहीं हो पाता, तो ओवर कम किए जाने लगेंगे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर मुकाबला सिर्फ 5-5 ओवर का भी कराया जा सकता है। मैच शुरू कराने की अंतिम समय सीमा रात 10:16 बजे तय की गई है।

FEBRUARY 21, 20267:22 PM IST

T20 World Cup Match Score: कब शुरू होगा मुकाबला?

बारिश होने की वजह से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अब तक शुरू नहीं हुआ है। मैदान अभी भी कवर्स से ढका गया है। कोलंबो में तेज बारिश हो रही है। बारिश रूकने के बाद मुकाबला शुरू होगा।

FEBRUARY 21, 20267:13 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: कितना है मैच का कटऑफ टाइम

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बारिश होने की वजह से मुकाबा शुरू होने में देरी हो रही है। अगर बारिश बंद नहीं होती है तो इस मैच पूरा कराने के लिए अतिरिक्त 90 मिनट का समय रखा गया है, लेकिन अगर इतने समय में भी कम से कम पांच ओवर का खेल नहीं हो सका, तो मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाएगा।

FEBRUARY 21, 20267:05 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों का प्रदर्शन लगभग समान रहा। दोनों टीमों ने चार में से तीन-तीन मैच जीते और एक-एक मुकाबला हारा। ग्रुप A में पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया, लेकिन उसे भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

FEBRUARY 21, 20266:59 PM IST

T20 World Cup Match Score: कोलंबो में हो रही भारी बारिश

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का पहला मुकाबला आज 21 फरवरी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। बारिश होने की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

FEBRUARY 21, 20266:51 PM IST

T20 World Cup Match Score: कैसी होगी कोलंबो की पिच

कोलंबो कं आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए ठीक रहती है और गेंद अच्छा उछाल देती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, सतह धीमी होने लगती है। काली मिट्टी वाली यह विकेट बाद में पकड़ बनाने लगती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। बीच के ओवरों में गेंद टर्न भी करती है और कभी-कभी अलग उछाल भी देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को यहां सीम या स्विंग कम मिलती है, खासकर डे-नाइट मैचों में। इसी वजह से यह मैदान आमतौर पर स्पिनरों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

FEBRUARY 21, 20266:47 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: कहां पर देखें ये मुकाबला

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर देखने वाले दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच की सीधी स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

FEBRUARY 21, 20266:45 PM IST

T20 World Cup Match Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

FEBRUARY 21, 20266:40 PM IST

T20 World Cup Match Score: पाकिस्तान की प्लेइंग-11

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

FEBRUARY 21, 20266:35 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Match Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी न्यूजीलैंड की टीम

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का पहला मुकाबला आज 21 फरवरी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

FEBRUARY 21, 20266:27 PM IST

T20 World Cup Match Score: ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड

पाकिस्तान ने ग्रुप A में 6 अंकों के साथ दूसरा स्थान पर था। इस ग्रुप में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे पहले नंबर पर थी। वहीं न्यूजीलैंड भी ग्रुप D में 6 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहा, इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका की टीम अपने ग्रुप में बिना हारे टॉप पर रही।

FEBRUARY 21, 20266:22 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Match Score: अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला गया, तो दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं है, इसलिए रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को अंक बांटने पड़ेंगे। ऐसे में आगे के मुकाबलों में जीत और नेट रन रेट का महत्व और बढ़ जाएगा, क्योंकि हर पॉइंट सुपर 8 चरण में बेहद अहम है

FEBRUARY 21, 20266:15 PM IST

T20 World Cup Match Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

FEBRUARY 21, 20266:09 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: कैसा होगा कोलंबो का मौसम

मैच से पहले कोलंबो का मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। मुकाबले से पहले और खेल के दौरान 30% से 40% बारिश की की संभावना लगाई गई है। अगर मैदान गीला रहा तो मैच की शुरुआत में देरी भी संभव है। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होना है। तापमान लगभग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत से ज्यादा रह सकता है, जिससे खिलाड़ियों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

FEBRUARY 21, 20266:00 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी

FEBRUARY 21, 20265:59 PM IST

T20 World Cup Match Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक

FEBRUARY 21, 20265:59 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Match Score: पाकिस्तान की पूरी टीम

सलमान अली आगा (C), उस्मान खान (WK), ख्वाजा नफे (WK), फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, फहीम अशरफ, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, और उस्मान तारिक

FEBRUARY 21, 20265:58 PM IST

PAK vs NZ T20 World Cup Match Live Score:न्यूजीलैंड की पूरी टीम

मिशेल सेंटनर (C), टिम सीफर्ट (WK), डेवोन कॉनवे (WK), जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, डेरिल मिशेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रवींद्र, और बेन सियर्स।

FEBRUARY 21, 20265:57 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल लाइव ब्लाग में आपका स्वागत हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ