PAK vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज का मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 5 रन से जीता है। पाकिस्तान को जीत तो मिली लेकिन सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 213 रन का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया
PAK vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में मुकाबले में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 5 रन से जीता है। पाकिस्तान को जीत तो मिली लेकिन सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विक
PAK vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में मुकाबले में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 5 रन से जीता है। पाकिस्तान को जीत तो मिली लेकिन सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाई। श्रीलंका को 213 रन का टारगेट दिया। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए हैं।
टारगेट का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया है। दासुन शनाका 31 गेंदों में 76 रन बनाकार नाबाद रहे।
213 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को शुरुआत में ही झटके लग गए। दूसरे ओवर में पथुम निसांका को 3 रन पर वहीं पांचवें ओवर में अबरार अहमद ने कामिल मिशारा को 15 गेंदों में 26 रन पर आउट किया। 9वें ओवर में अबरार अहमद ने ही चरित असलांका को 18 गेंदों में 25 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम को लगातार झटके लगे।
11वें ओवर में अबरार अहमद ने कामिंडू मेंडिस को 3 रन पर आउट किया, जबकि 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने जनिथ लियानागे को 5 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पवन रथनायके ने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया और दासुन शनाका ने भी 24 गेंदों में तेज फिफ्टी जड़कर मैच रोमांचक बना दिया। 18वें ओवर में पवन रथनायके 37 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। पवन रथनायके और दासुन शनाका के बीच 33 में 61 रन की साझेदारी हुई थी। वहीं आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, जिसमें शनाका ने शाहीन अफरीदी के ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाकर 22 रन बटोरे। टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। दासुन शनाका 31 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे, हालांकि पाकिस्तान ने मुकाबला 5 रन से जीत लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 176 रन की बड़ी साझेदारी की। फरहान ने 32 गेंदों और फखर जमान ने 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया। फखर 42 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सलमान आगा सस्ते में आउट हो गए। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 203 रन रहा।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को लगातार झटके लगे। दिलशान मदुशंका के 20वें ओवर में पहले साहिबजादा फरहान 60 गेंदों में शानदार 100 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाहीन अफरीदी 4 रन और नसीम शाह 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।
श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने कुल 3 विकेट चटकाए। वहीं दासुन शनाका को 2 विकेट और दुष्मंथा चमीरा को 1 विकेट मिला। वहीं पाकिस्तान के अबरार अहमद ने 3 विकेट चटकाए। वहीं शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज को 1-1 विकेट मिला।