SA vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को 170 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 12.5 ओवर में ही 173 रन बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में फिन एलन ने 33 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद गए
SA vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम से भिड़ेगी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बी
SA vs NZ Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम से भिड़ेगी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाई। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 रन का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर में आसानी से टारगेट का हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम 12.5 ओवर में ही 173 रन बना ली। न्यूजीलैंड ने मुकाबले को 9 विकेट से जीता है।
सेमीफाइनल मैच में फिन एलन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 100 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके लगाए। एलन ने पहले 19 गेंदों में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी और फिर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी पूरा कर लिया।
न्यूजीलैंड का शानदार शुरुआत
टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने तेजी से रन बनाए। पावरप्ले में दोनों बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोए 84 रन बना लिए। वहीं 8वें ओवर में टिम सीफर्ट ने 28 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई। वहीं 9वें ओवर में 4 छक्के और 6 चौके की मदद से फिन एलन ने 19 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। फिन एलन ने वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई है।
न्यूजीलैंड को पहला झटका 117 रन के स्कोर पर लगा। कगिसो रबाडा की गेंद पर टिम सीफर्ट 33 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए। सीफर्ट और फिन एलन के बीच पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 117 रन की शानदार साझेदारी हुई। इसके बाद भी फिन एलन ने तेज बल्लेबाजी जारी रखी। 13वें ओवर में एलन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। सेमीफाइनल में फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में 100 रन की तूफानी पारी खेली। न्यूजीलैंड ने आसानी से इस मकुाबले को अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में कोल मैककॉन्ची ने क्विंटन डी कॉक (10 रन) और रयान रिकेल्टन को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने 35 गेंदों में 43 रन की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की। लेकिन 8वें ओवर में रचिन रवींद्र ने मार्करम को 18 रन पर आउट कर दिया। 8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 57 रन था।
10वें ओवर में डेविड मिलर को 6 रन और 11वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को 34 रन पर आउट हुए। इससे पहले मिलर और ब्रेविस के बीच 14 गेंदों में 22 रन की साझेदारी हुई थी। इस समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 77 रन पर 5 विकेट हो गया। बाद में ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन ने 47 गेंदों में 73 रन जोड़कर पारी संभाली, लेकिन 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने स्टब्स को 29 रन पर बोल्ड कर दिया। उस समय टीम का स्कोर 150 रन था।
20वें ओवर में मैट हेनरी ने कॉर्बिन बॉश को 2 रन पर और कगिसो रबाडा को आउट कर साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे। 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी। टीम की ओर से मार्को यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन की नाबाद पारी खेली।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजी मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और कोल मैककॉन्ची ने 2-2 विकेट चटकाए। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट चटकाए है। वहीं साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने बस एक विकेट ले पाए।