Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs AFG Match Score Live: बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

IND vs AFG Quarter-final Match Score Live: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीमें जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी। मैदान गीला होने की वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का टॉस तय समय पर नहीं हो सका। मैदान को कवर से ढककर रखा गया है। मुकाबले का टॉस सुबह 9:30 बजे होना था

Ankita Pandey SEPTEMBER 28, 2026 / 9:41 AM IST

IND vs AFG Match Score Live: एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामाना अफगानिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला 28 सितंबर को जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

मुकाबले का टॉस सुबह 9:30 बजे होना था, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। स्टेडियम में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और आसमान मे

IND vs AFG Match Live Score: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा
IND vs AFG Match Live Score: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा
SEPTEMBER 28, 2026 / 9:41 AM IST

IND vs AFG Quarter-final Match Score Live: सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में बेहतर स्थिति के चलते भारतीय टीम को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली। वहीं अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में जापान को हराया, लेकिन नेपाल के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। अब क्वार्टरफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

    SEPTEMBER 28, 2026 / 9:36 AM IST

    IND vs AFG Match Live Score: बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी

    एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। मैदान गीला होने की वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का टॉस तय समय पर नहीं हो सका। स्टेडियम में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और आसमान में बादल छाए हैं। मैदान को कवर से ढककर रखा गया है। मुकाबले का टॉस सुबह 9:30 बजे होना था।

      SEPTEMBER 28, 2026 / 9:32 AM IST

      IND vs AFG Quarter-final Match Score Live: बुमराह की होगी वापसी

      जापान के खिलाफ पिछले मुकाबले में आराम दिए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह की अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में टीम में वापसी की उम्मीद है। बुमराह को इस अहम मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं, विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी टीम में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। वैभव सूर्यवंशी को भी इस मुकाबले में मौका मिल सकता है।

        SEPTEMBER 28, 2026 / 9:26 AM IST

        IND vs AFG Match Live Score: दोनों टीमों के लिए मुकाबला अहम

        भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम की नजर जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। जीत मिलने पर भारत गोल्ड मेडल के अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम का एशियन गेम्स में सफर इसी मुकाबले के साथ खत्म हो जाएगा।

          SEPTEMBER 28, 2026 / 9:21 AM IST

          IND vs AFG Asian Games Match Score Live: कहां पर देखें लाइव मुकाबला

          भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला देखने वाले फैंस इसे भारत में SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे।

            SEPTEMBER 28, 2026 / 9:16 AM IST

            India vs Afghanistan Match Live Score: रद्द हुआ पाकिस्तान-हांग कांग का मुकाबला

            सोमवार को पहला क्वार्टरफाइनल पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया है। मुकाबले का टॉस भी नहीं हो पाया। बेहरतर रैंकिंग की वजह से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

              SEPTEMBER 28, 2026 / 9:12 AM IST

              IND vs AFG Match Live Score: बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

              एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। ये मुकाबला सोमवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार निशिन में बारिश की 97 प्रतिशत संभावना है।

                SEPTEMBER 28, 2026 / 9:06 AM IST

                IND vs AFG Quarter-final Match Score Live: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

                मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, दरविश रसूली (कप्तान), नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), इस्मत आलम, नांगेयालिया खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदज़ई, अरब गुल

                  SEPTEMBER 28, 2026 / 8:57 AM IST

                  IND vs AFG Asian Games Match Score Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                  अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

                    SEPTEMBER 28, 2026 / 8:56 AM IST

                    IND vs AFG Quarter-final Match Score Live: अफगानिस्तान की पूरी टीम

                    मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोज़ादा, नजीबुल्लाह ज़ादरान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फरीदून दाऊदज़ई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफ़ी, खालिद तनिवाल, इमरान मीर

                      SEPTEMBER 28, 2026 / 8:55 AM IST

                      IND vs AFG Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                      संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम

                        SEPTEMBER 28, 2026 / 8:52 AM IST

                        India vs Afghanistan Match Live Score: भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल आज

                        एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला आज निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, वहीं मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे होगा।

                          SEPTEMBER 28, 2026 / 8:50 AM IST

                          नमस्कार

                          मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेंम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ