Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey OCTOBER 31, 2025 / 10:15 PM IST

IND vs AUS Match Highlights: बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20, 10 ओवर भी नहीं हो सका मैच

IND vs AUS Match Highlights:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला गया। बारिश की वजह से 10 ओवर का भी मैच नहीं खेला गया। इस मुकाबले में केवल 9.4 ओवर का मैच खेला गया। इसके बाद बारिश की वजह से खेल दुबारा नहीं शुरू हो पाया। मैच को रद्द कर दिया गया

IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला गया। बारिश की वजह से मुकाबले को बार-बार रोका गया और आखिर में मुकाबले को रद्द कर दिया गया। इससे पहले 5वें ओवर में बारिश की वजह से मुकाबले को रोका गया था। बारिश बंद होने के बाद मैच शुरू हुआ तो ओ

IND vs AUS: बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया
IND vs AUS: बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया
OCTOBER 29, 2025 / 4:37 PM IST

India vs Australia Match Live Score: बारिश में धुल गया पहला टी20, 10 भी नहीं हो सका मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला गया। बारिश की वजह से 10 ओवर का भी मैच नहीं खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

    OCTOBER 29, 2025 / 4:17 PM IST

    India vs Australia Match Live Score: कैनबरा में हो रही तेज बारिश

    कैनबरा में अभी भी तेज बारिश हो रही है। अगर बारिश रुक गई तो 5 ओवर का छोटा मैच अब भी खेला जा सकता है। कैनबरा का पूरा मैदान को कवर्स से ढका गया है। अब तक मैच में 9.4 ओवर का मैच खेला गया है।

      OCTOBER 29, 2025 / 4:09 PM IST

      IND vs AUS Match Live Score: कैनबरा में अभी हो रही बारिश

      कैनबरा में अभी भी बारिश हो रही है। पूरा मैदान को कवर्स से ढका गया है। बारिश की वजह से पहले ही ओवर में कटौती हो चुकी है। इस बार फिर ओवर कट सकते हैं। भारत के शुभमन गिल 37 रन और सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

        OCTOBER 29, 2025 / 3:53 PM IST

        IND vs AUS Match Live Score: कैनबरा में रुकी बारिश

        कैनबरा में बारिश हल्की हुई है। लेकिन अभी भी यहां पर हल्की बारिश हो रही है। भारत के शुभमन गिल 37 रन और सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। पूरा मैदान को कवर्स से ढका गया है। ओवर्स में कटौती हो सकती हैं। उम्मीद है जल्द ही खेल फिर से शुरू हो पाएगा।

          OCTOBER 29, 2025 / 3:40 PM IST

          India vs Australia Match Live Score: कैनबरा में तेज बारिश

          बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच को रोक दिया गया है। भारत के शुभमन गिल 37 रन और सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक मैच में 9.4 ओवर का मैच खेला गया है। कैनबरा में इस बार तेज बारिश हो रही है।

            OCTOBER 29, 2025 / 3:29 PM IST

            IND vs AUS Match Live Score: बारिश की वजह से फिर रूका मुकाबला

            कैनबरा में एक बार फिर बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा। कैनबरा में तेज बारिश हो रही है। खिलाड़ी मैदान से बाहर आ गए हैं। मैच दोबारा शुरू होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 4.4 ओवर में 54 रन बनाए।

              OCTOBER 29, 2025 / 3:20 PM IST

              IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 80 के पार

              9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 31 रन और सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैथ्यू कुह्नमैन के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                OCTOBER 29, 2025 / 3:16 PM IST

                India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 70/1

                8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 29 रन और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                  OCTOBER 29, 2025 / 3:10 PM IST

                  IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 63/1

                  7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 27 रन और सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैथ्यू कुह्नमैन के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                    OCTOBER 29, 2025 / 3:05 PM IST

                    India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 53/1

                    बारिश रुकने के बाद एक बार फिर से मुकाबला शुरू हुआ। बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 18-18 ओवर का खेला जा रहा है। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                      OCTOBER 29, 2025 / 2:49 PM IST

                      IND vs AUS Match Live Score: 18-18 ओवर का होगा मुकाबला

                      भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रोक दिया गया था, अब ये मुकाबला 3 बजे से शुरू होगा। कैनबरा में बारिश रुक गई है। मैदान पर से कवर्स हटा दिए गए हैं। वहीं मैच में ओवर की कटौती हुई है। अब दोनों टीमों को 18-18 ओवर खेलने का मौका मिलेगा।

                        OCTOBER 29, 2025 / 2:44 PM IST

                        IND vs AUS Match Live Score: कैनबरा में रुकी बारिश

                        कैनबरा के मनुका ओवल में बारिश रूक गई है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स हटाने शुरू कर दिए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही टी20 मुकाबला शुरू होगा। बारिश के पहले भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।

                          OCTOBER 29, 2025 / 2:39 PM IST

                          India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 43/1

                          5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। नाथन एलिस ने ऑस्ट्रेलिया को अभिषेक शर्मा के तौर पर पहली सफलता दिलाई है। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है।

                            OCTOBER 29, 2025 / 2:30 PM IST

                            IND vs AUS Match Live Score: कैनबरा में हो रही बारिश

                            कैनबरा में अभी हल्की बारिश हो रही है। बारिश होने की वजह से मैच को रोक दिया गया है। ग्राउंड स्टाफ ने तेजी से पिच को कवर्स से ढक दिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट गए हैं, जबकि भारतीय बल्लेबाज डगआउट में इंतजार कर रहे हैं। बारिश थोड़ी देर में रुक सकती है।

                              OCTOBER 29, 2025 / 2:20 PM IST

                              India vs Australia Match Live Score: बारिश की वजह से रुका मुकाबला

                              भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रोक दिया गया है। खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए हैं। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।

                                OCTOBER 29, 2025 / 2:15 PM IST

                                India vs Australia Match Live Score: 5वें ओवर में आए 7 रन

                                5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। जोश हेजलवुड के इस ओवर में सूर्या ने शानदार छक्का लगाया। हेजलवुड के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                  OCTOBER 29, 2025 / 2:09 PM IST

                                  IND vs AUS Match Live Score: भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

                                  चौथे ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर अभिषेक शर्मा 14 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन है। शुभमन गिल का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए है।

                                    OCTOBER 29, 2025 / 2:02 PM IST

                                    India vs Australia Match Live Score: अभिषेक की तूफानी पारी

                                    3 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा तेजी से रन बना रहे हैं। जोश हेजलवुड के इस ओवर में अभिषेक और गिल ने चौका लगाया। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                      OCTOBER 29, 2025 / 1:58 PM IST

                                      IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 17/0

                                      2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 17 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा तेजी से रन बना रहे हैं। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में अभिषेक ने दो चौके लगाए। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                        OCTOBER 29, 2025 / 1:53 PM IST

                                        India vs Australia Match Live Score: पहले ओवर में आए 8 रन

                                        ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के ओर से पहला ओवर जोश हेजलवुड ने किया इस ओवर में कुल 8 रन आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाया। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 8 रन है।

                                          OCTOBER 29, 2025 / 1:46 PM IST

                                          IND vs AUS Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                          ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गए हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।

                                            OCTOBER 29, 2025 / 1:43 PM IST

                                            India vs Australia Match Live Score: अभिषेक और हेजलवुड की टक्कर

                                            टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा जल्द ही बल्लेबाजी करने मैदान पर आएंगे। एशिया कप में अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अभिषेक से यहां भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद है। जोश हेजलवुड और अभिषेक शर्मा की ये टक्कर काफी खास होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

                                              OCTOBER 29, 2025 / 1:41 PM IST

                                              IND vs AUS Match Live Score: कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

                                              भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 32 T20 मुकाबले खेल जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है, भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया केवल 11 बार जीत सका है। एक मैच बेनतीजा रहा। इनमें से 12 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए, जिनमें भारत ने सात में जीत दर्ज की और सिर्फ चार में हार झेली है। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

                                                OCTOBER 29, 2025 / 1:36 PM IST

                                                IND vs AUS Match Live Score: कैसी है कैनबरा की पिच

                                                मनुका ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है, जहां गेंद अच्छी उछाल के साथ आती है, जिससे रन बनाना आसान होता है। इस पिच पर रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को टिककर खेलना होगा। हालांकि, स्पिनरों को भी यहां थोड़ी मदद मिलती है।

                                                  OCTOBER 29, 2025 / 1:30 PM IST

                                                  IND vs AUS Match Live Score: टी20 मैचों से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी

                                                  भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान उनकी बाईं जांघ में चोट लगी थी और अब उन्हें गर्दन में अकड़न की समस्या हो गई है, जिससे रिकवरी में दिक्कत हो रही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

                                                    OCTOBER 29, 2025 / 1:25 PM IST

                                                    India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

                                                    मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड

                                                      OCTOBER 29, 2025 / 1:24 PM IST

                                                      IND vs AUS Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                      अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

                                                        OCTOBER 29, 2025 / 1:20 PM IST

                                                        India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी भारतीय टीम

                                                        भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच टी20 मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम पहले बैटिंग करेगी

                                                          OCTOBER 29, 2025 / 1:16 PM IST

                                                          IND vs AUS Match Live Score: कैसा है कैनबरा का मौसम

                                                          कैनबरा में मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में गर्मी की शुरुआत के इस दौर में मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा, जहां तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है। खेल के दौरान हवा करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और नमी लगभग 51 प्रतिशत रहेगी।

                                                            OCTOBER 29, 2025 / 1:09 PM IST

                                                            India vs Australia Match Live Score: फ्री में कहां पर देखें मुकाबला

                                                            भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं फ्री में इस मुकाबले को आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।

                                                              OCTOBER 29, 2025 / 1:05 PM IST

                                                              IND vs AUS Match Live Score: दोनों टीमों के बीच कैनबरा में हुआ है एक मैच

                                                              भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मानुका में टी20 प्रारूप का एक ही मुकाबला खेला गया है। चार दिसंबर 2020 को खेले गए इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया था। अब करीब पांच साल बाद दोनों टीमें टी20 मुकाबले में एक बार फिर इस मैदान में आमने-सामने होंगी।

                                                                OCTOBER 29, 2025 / 1:00 PM IST

                                                                IND vs AUS Match Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

                                                                भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 1:45 बजे से होगी।

                                                                  OCTOBER 29, 2025 / 12:55 PM IST

                                                                  India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

                                                                  ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

                                                                    OCTOBER 29, 2025 / 12:54 PM IST

                                                                    IND vs AUS Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                    शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

                                                                      OCTOBER 29, 2025 / 12:53 PM IST

                                                                      India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

                                                                      मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

                                                                        OCTOBER 29, 2025 / 12:52 PM IST

                                                                        IND vs AUS Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                        सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

                                                                          OCTOBER 29, 2025 / 12:51 PM IST

                                                                          नमस्कार

                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।