Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey OCTOBER 31, 2025 / 5:24 PM IST

IND vs AUS Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टी20 मुकाबला, भारत को 4 विकेट से दी मात

IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया

IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की पूरी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई। पहले बल्लेबाजी करने आ

IND vs AUS T20 Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया है
IND vs AUS T20 Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया है
OCTOBER 31, 2025 / 5:07 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया।

    OCTOBER 31, 2025 / 5:03 PM IST

    India vs Australia Match Live Score: एक ओवर में ऑस्ट्रेलिया को लगे 2 झटके

    13वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को 2 झटके दिए है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ओवेन 14 रन पर आउट किया वहीं ओवर की पांचवी गेंद पर मैट शॉट को बिना खाता खोले आउट हुए। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 2 रन की जरूरत है।

      OCTOBER 31, 2025 / 4:54 PM IST

      IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

      12वें ओवर में कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है। जोश इंग्लिस 20 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 रन की जरूरत है।

        OCTOBER 31, 2025 / 4:48 PM IST

        India vs Australia Match Live Score: जीते से 16 रन दूर ऑस्ट्रेलिया

        11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस और मिचेल ओवेन क्रीज पर मौजूद है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 6 रन आए है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंदों में 16 रन की जरुरत है।

          OCTOBER 31, 2025 / 4:45 PM IST

          IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3

          10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस और मिचेल ओवेन क्रीज पर मौजूद है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 12 रन आए है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।

            OCTOBER 31, 2025 / 4:38 PM IST

            India vs Australia Match Live Score:ऑस्ट्रेलिया के बैक-टू-बैक लगे झटके

            ऑस्ट्रेलिया को दो ओवर में दो झटके लगे हैं। 8वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर मिचेल मार्श 26 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलगे ही 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम डेविड 1 रन पर आउट किया। इससे पहले वरुण ने ट्रैविस हेड 28 रन के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटाका दिया था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।

              OCTOBER 31, 2025 / 4:30 PM IST

              India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

              8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव की गेंद पर मिचेल मार्श 26 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 38 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस और टिम डेविड क्रीज पर मौजूद है।

                OCTOBER 31, 2025 / 4:25 PM IST

                IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/1

                7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 11 रन आए। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है। जोश इंग्लिस 3 रन और मिचेल मार्श 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  OCTOBER 31, 2025 / 4:20 PM IST

                  India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/1

                  6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 5 रन आए। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है।

                    OCTOBER 31, 2025 / 4:14 PM IST

                    IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

                    4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन है। हर्षित राणा के इस ओवर में कुल 20 रन आए। 5वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने ट्रैविस हेड के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया है। ट्रैविस हेड 28 रन बनाकर आउट हुए।

                      OCTOBER 31, 2025 / 4:06 PM IST

                      India vs Australia Match Live Score: भारत को पहले विकेट की तलाश

                      3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 29 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 18 रन आए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 97 रन की जरूरत है। भारतीय टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                        OCTOBER 31, 2025 / 4:00 PM IST

                        IND vs AUS Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 7 रन

                        2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। हर्षित राणा के इस ओवर में कुल 7 रन आए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया है।

                          OCTOBER 31, 2025 / 3:54 PM IST

                          India vs Australia Match Live Score: पहले ओवर में आए 4 रन

                          भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है। भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए। 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है।

                            OCTOBER 31, 2025 / 3:46 PM IST

                            IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

                            ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की है। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मार्कस स्टोइनिस को 1 विकेट मिला।

                              OCTOBER 31, 2025 / 3:45 PM IST

                              IND vs AUS Match Live Score:

                              ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की है। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मार्कस स्टोइनिस को 1 विकेट मिला।

                                OCTOBER 31, 2025 / 3:42 PM IST

                                India vs Australia Match Live Score: भारत को लगातार लगे झटके

                                टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को लगातार झटके लग रहे थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा 68 रन और हर्षित राणा 35 रन ने बनाए। भारत को और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

                                  OCTOBER 31, 2025 / 3:34 PM IST

                                  IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दिया 126 का टारगेट

                                  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया है। अभिषेक शर्मा 68 रन बनाकर आउट हुए।

                                    OCTOBER 31, 2025 / 3:30 PM IST

                                    IND vs AUS Match Live Score: भारत को लगा 9वां झटका

                                    18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। अभिषेक शर्मा ने इस ओवर में तेजी से रन बनाए है। इस ओवर में कुल 15 रन आए। भारत का स्कोर 125 रन पर आठ विकेट है। 19वें ओवर में नाथन एलिस की गेंद पर शानदार बैटिंग कर रहे अभिषेक शर्मा 37 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए।

                                      OCTOBER 31, 2025 / 3:25 PM IST

                                      India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा 8वां झटका

                                      17वें ओवर में भारत को आठवां झटका लगा है। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर कुलदीप यादव बिना खाता खोले आउट हुए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है।

                                        OCTOBER 31, 2025 / 3:17 PM IST

                                        IND vs AUS Match Live Score: भारत को एक ही ओवर में लगे 2 झटके

                                        16वें ओवर में भारत को दो झटके लगे हैं। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर के दूसरी गेंद पर हर्षित राणा 35 रन ओर चौथी गेंद पर शिवम दुबे 4 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा का साथ देने कुलदीप यादव मैदान पर आए है। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन है।

                                          OCTOBER 31, 2025 / 3:11 PM IST

                                          IND vs AUS Match Live Score: 15वें ओवर में आए 9 रन

                                          15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में एक छक्का सहित कुल 9 रन आए। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 52 रन और हर्षित राणा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                            OCTOBER 31, 2025 / 3:06 PM IST

                                            India vs Australia Match Live Score: 14वें ओवर में आए 4 रन

                                            14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। नाथन एलिस के इस ओवर में कुल 4 रन आए। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 52 रन और हर्षित राणा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                              OCTOBER 31, 2025 / 3:01 PM IST

                                              IND vs AUS Match Live Score: अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

                                              भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 1 छक्का और 7 चौका लगाए है। अभिषेक 24 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन है।

                                                OCTOBER 31, 2025 / 2:57 PM IST

                                                India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 83/5

                                                12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में कुल 9 रन आए। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 48 रन और हर्षित राणा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  OCTOBER 31, 2025 / 2:50 PM IST

                                                  IND vs AUS Match Live Score: 11वें ओवर में आए 5 रन

                                                  11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 74 रन है। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 46 रन और हर्षित राणा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैथ्यू कुहनेमैन के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                                                    OCTOBER 31, 2025 / 2:47 PM IST

                                                    India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 69/5

                                                    10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 46 रन और हर्षित राणा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा। मिचेल ओवेन के इस ओवर में कुल 13 रन आए। अभिषेक ने ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर चौका लगाया।

                                                      OCTOBER 31, 2025 / 2:43 PM IST

                                                      IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 56/5

                                                      9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 37 रन और हर्षित राणा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा।

                                                        OCTOBER 31, 2025 / 2:38 PM IST

                                                        India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा 5वां झटका

                                                        8वें ओवर में भारत को पांचवा झटका लगा है। अक्षर पटेल 7 रन पर रन आउट हुए। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। भारत के हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है।

                                                          OCTOBER 31, 2025 / 2:31 PM IST

                                                          IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 47/4

                                                          7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 47 रन है। भारत के अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 5 रन और अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                            OCTOBER 31, 2025 / 2:27 PM IST

                                                            India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 40/4

                                                            6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। नाथन एलिस के इस ओवर में कुल 7 रन आए। भारत के तीन ओवर में 4 विकेट गिर गए।

                                                              OCTOBER 31, 2025 / 2:21 PM IST

                                                              IND vs AUS Match Live Score: भारत को तीन ओवर में लगे चार झटके

                                                              भारतीय टीम को बैक-टू-बैक झटके लग रहे हैं। तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं चौथे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। नाथन एलिस की गेंद पर संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए। पांचवे ओवर में जोश हेजलवुड ने भारत के दो विकेट चटकाए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन और पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा आउट हुए। भारत का स्कोर 33 पर पर 4 विकेट है।

                                                                OCTOBER 31, 2025 / 2:11 PM IST

                                                                India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                                                                चौथे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। नाथन एलिस की गेंद पर संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 24 रन है। सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है।

                                                                  OCTOBER 31, 2025 / 2:04 PM IST

                                                                  India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा पहला झटका

                                                                  तीसरे ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल का आसान सा कैच मिचेल मार्श ने लिया। अभिषेक शर्मा का साथ देने संजू सैमसन मैदान पर आए है। भारत का स्कोर 22 पर पर एक विकेट है।

                                                                    OCTOBER 31, 2025 / 2:00 PM IST

                                                                    IND vs AUS Match Live Score: दूसरे ओवर में 17 रन

                                                                    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 17 रन आए। इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने शानदार 1 चौका और 1 छक्का लगाया। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है।

                                                                      OCTOBER 31, 2025 / 1:53 PM IST

                                                                      India vs Australia Match Live Score: पहले ओवर में आए 1 रन

                                                                      भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। जोश हेजलवुड पहले ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की, अंपायर ने शुभमन गिल को आउट दे दिया। वहीं गिल ने रिव्यू लिया, जिसमें उन्हें नॉटआउट करार दिआ। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 1 रन है।

                                                                        OCTOBER 31, 2025 / 1:45 PM IST

                                                                        IND vs AUS Match Live Score: बेन ऑस्टिन को दी श्रद्धांजलि

                                                                        भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय घरेलू क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरे है। बाउंड्री लाइन के पास दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेन ऑस्टिन को याद करते हुए दो मिनट मौन में खड़े हुए। बता दें प्रैक्टिस के दौरान गर्दन पर गेंद लगने के बाद बेन ऑस्टिन का निधन हो गया था।

                                                                          OCTOBER 31, 2025 / 1:40 PM IST

                                                                          India vs Australia Match Live Score: बारिश की वजह से रद्द हो गया था पहला मुकाबला

                                                                          भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। पहले मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इस मैच में दस ओवर का भी खेल नहीं हो पाया, जिसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने से पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे।

                                                                            OCTOBER 31, 2025 / 1:37 PM IST

                                                                            IND vs AUS Match Live Score: कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

                                                                            भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 33 T20 मुकाबले खेल जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है, उसने भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया केवल 11 बार जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहा। इनमें से 13 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए, जिनमें भारत ने सात में जीत दर्ज की और सिर्फ चार में हार झेली है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।

                                                                              OCTOBER 31, 2025 / 1:32 PM IST

                                                                              India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

                                                                              ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड

                                                                                OCTOBER 31, 2025 / 1:25 PM IST

                                                                                India vs Australia Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

                                                                                  OCTOBER 31, 2025 / 1:21 PM IST

                                                                                  IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बैंटिंग करेगी टीम इंडिया

                                                                                  भारतीय टीम इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम पहले बैंटिंग करेगी।

                                                                                    OCTOBER 31, 2025 / 1:09 PM IST

                                                                                    IND vs AUS Match Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

                                                                                    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला शुक्रवार, 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच टॉस दोपहर 1:15 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 1:45 बजे से होगी।

                                                                                      OCTOBER 31, 2025 / 1:04 PM IST

                                                                                      India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                      ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

                                                                                        OCTOBER 31, 2025 / 1:03 PM IST

                                                                                        IND vs AUS Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                        शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

                                                                                          OCTOBER 31, 2025 / 1:02 PM IST

                                                                                          India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

                                                                                          मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

                                                                                            OCTOBER 31, 2025 / 1:01 PM IST

                                                                                            IND vs AUS Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                                            सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

                                                                                              OCTOBER 31, 2025 / 1:01 PM IST

                                                                                              नमस्कार

                                                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।