Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey NOVEMBER 06, 2025 / 5:39 PM IST

IND vs AUS Match Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, 48 रन से जीता मुकाबला

IND vs AUS Match Highlights: भारतीय टीम इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से मात दी है। इस मैच को जीतने के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है

IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन

IND vs AUS T20 Match Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से मात दी है
IND vs AUS T20 Match Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से मात दी है
NOVEMBER 06, 2025 / 5:29 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से मात दी है। इस मैच को जीतने के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

    NOVEMBER 06, 2025 / 5:18 PM IST

    India vs Australia Match Live Score: 17वें ओवर में लगे दो झटके

    17वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया दो झटके लगे है। ओवर की चौथी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस 17 रन और पांचवीं गेंद पर जेवियर बार्टलेट शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 18 गेंदों में 52 रन की जरूरत है।

      NOVEMBER 06, 2025 / 5:12 PM IST

      IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 114/6

      16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 गेंदों में 54 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वार्शियस और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 11 रन आए है।

        NOVEMBER 06, 2025 / 5:07 PM IST

        India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 6वां झटका

        15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 6वां झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल 2 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 27 गेंदों में 61 रन की जरूरत है।

          NOVEMBER 06, 2025 / 5:02 PM IST

          IND vs AUS Match Live Score: जीत से 69 रन दूर ऑस्ट्रेलिया

          14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 36 गेंदों में 69 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद है।

            NOVEMBER 06, 2025 / 4:57 PM IST

            India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवा

            ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 42 गेंदों में 70 रन की जरूरत है। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 3 रन है। 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर जोश फिलिप 10 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन है।

              NOVEMBER 06, 2025 / 4:50 PM IST

              India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

              12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है। शिवम दुबे की गेंद पर टिम डेविड 14 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 48 गेंदों में 73 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन है।

                NOVEMBER 06, 2025 / 4:46 PM IST

                IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

                ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और जोश फिलिप क्रीज पर मौजूद है। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंदों में 84 रन की जरूरत है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                  NOVEMBER 06, 2025 / 4:39 PM IST

                  India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

                  10वें ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर मिचेल मार्श 30 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। टिम डेविड और जोश फिलिप क्रीज पर मौजूद है।

                    NOVEMBER 06, 2025 / 4:35 PM IST

                    IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

                    9वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर जोश इंग्लिस 12 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान प 68 रन है।

                      NOVEMBER 06, 2025 / 4:30 PM IST

                      India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62/1

                      8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 25 रन और जोश इंग्लिस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 72 गेंदों में 106 रन की जरुरत है।

                        NOVEMBER 06, 2025 / 4:26 PM IST

                        India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 55/1

                        7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 20 रन और जोश इंग्लिस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 113 रन की जरुरत है।

                          NOVEMBER 06, 2025 / 4:18 PM IST

                          IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

                          चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर मेथ्यू शॉर्ट 25 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है।

                            NOVEMBER 06, 2025 / 4:11 PM IST

                            India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35/0

                            ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट तेजी से रन बना रहे हैं। मिचेल मार्श 11 रन और मैथ्यू शॉर्ट 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 35 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 133 रन की जरुरत है।

                              NOVEMBER 06, 2025 / 4:07 PM IST

                              IND vs AUS Match Live Score: तीसरे ओवर में आए 15 रन

                              3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में एक छक्का और दो चौका सहित कुल 15 रन आए है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 9 रन और मैथ्यू शॉर्ट 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                NOVEMBER 06, 2025 / 4:03 PM IST

                                India vs Australia Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 5 रन

                                2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 5 रन आए है।ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर मौजूद है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट दिया है।

                                  NOVEMBER 06, 2025 / 3:58 PM IST

                                  IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/0

                                  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर मौजूद है। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया इस ओवर में कुल 6 रन आए। 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है।

                                    NOVEMBER 06, 2025 / 3:48 PM IST

                                    India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

                                    ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिस 4 ओवर में 21 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए। वहीं एडम जम्पा ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट चटकाए है।

                                      NOVEMBER 06, 2025 / 3:37 PM IST

                                      IND vs AUS Match Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 168 रन का टारगेट

                                      ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बना ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट दिया है। नाथन एलिस ने कुल 3 विकेट चटकाए है।

                                        NOVEMBER 06, 2025 / 3:28 PM IST

                                        IND vs AUS Match Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

                                        19वें ओवर में भारत का 7वां झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन है। नाथन एलिस के इस ओवर में एक विकेट सहित कुल 4 रन आए।

                                          NOVEMBER 06, 2025 / 3:21 PM IST

                                          India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 149/6

                                          18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149 रन पर 6 विकेट है। भारत को तीन ओवर में चार झटके लगे हैं। भारत के वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। बेन ड्वार्शियस के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                            NOVEMBER 06, 2025 / 3:16 PM IST

                                            IND vs AUS Match Live Score: भारत को एक ओवर में लगे दो झटके

                                            17वें ओवर में एडम जम्पा ने भारत को दो झटके दिए हैं। एडम जम्पा के ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा 5 रन बनाकर और चौथी गेंद पर जितेश शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137 रन पर 6 विकेट है।

                                              NOVEMBER 06, 2025 / 3:06 PM IST

                                              India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

                                              16वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है। जेवियर बार्टलेट की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 20 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा का साथ देने जितेश शर्मा मैदान पर आए हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन है।

                                                NOVEMBER 06, 2025 / 3:01 PM IST

                                                IND vs AUS Match Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

                                                15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे शुभमन गिल 47 रन क्लीन बोल्ड आउट हुए। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है।

                                                  NOVEMBER 06, 2025 / 2:56 PM IST

                                                  India vs Australia Match Live Score: भारत की तूफानी बैटिंग

                                                  भारत के शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बना रहे हैं। शुभमन गिल 47 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                                    NOVEMBER 06, 2025 / 2:51 PM IST

                                                    IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 108/2

                                                    13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन है। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। एडम जम्पा के इस ओवर में कुल 18 रन आए। एडम जम्पा की गेंद पर सूर्या ने लगातार दो छक्के लगाए है।

                                                      NOVEMBER 06, 2025 / 2:44 PM IST

                                                      India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                                                      12वें ओवर भारत को दूसरा झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है।

                                                        NOVEMBER 06, 2025 / 2:39 PM IST

                                                        India vs Australia Match Live Score: स्कोर 80 के पार

                                                        11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। भारत के शिवम दुबे और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। एडम जम्पा के इस ओवर में कुल 13 रन आए। एडम जम्पा की गेंद पर शिवन में शानदार छक्का लगाया है। शिवम दुबे 22 रन और शुभमन गिल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          NOVEMBER 06, 2025 / 2:33 PM IST

                                                          IND vs AUS Match Live Score: 10वें ओवर में आए मात्र 4 रन

                                                          10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। भारत के शिवम दुबे और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 4 रन आए। शिवम दुबे 11 रन और शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                            NOVEMBER 06, 2025 / 2:28 PM IST

                                                            India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 71/1

                                                            9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। भारत के शिवम दुबे और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। बेन ड्वार्शियसके इस ओवर में कुल 9 रन आए। शिवम दुबे 8 रन और शुभमन गिल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                              NOVEMBER 06, 2025 / 2:25 PM IST

                                                              IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 62/1

                                                              8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। भारत के शिवम दुबे और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में कुल 4 रन आए। शिवम दुबे 2 रन और शुभमन गिल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                NOVEMBER 06, 2025 / 2:21 PM IST

                                                                India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा पहला झटका

                                                                7वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। एडम जम्पा की गेंद पर अभिषेक शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। शुभमन गिल का साथ देने शिवम दुबे मैदान पर आए है।

                                                                  NOVEMBER 06, 2025 / 2:15 PM IST

                                                                  IND vs AUS Match Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

                                                                  6 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन है। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में 2 चौका सहित कुल 11 रन आए। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा 22 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    NOVEMBER 06, 2025 / 2:08 PM IST

                                                                    India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 38/0

                                                                    भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा 13 रन और शुभमन गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                      NOVEMBER 06, 2025 / 2:04 PM IST

                                                                      India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 31/0

                                                                      भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा 12 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 31 रन है। नाथन एलिस के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                                                                        NOVEMBER 06, 2025 / 1:59 PM IST

                                                                        IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 20/0

                                                                        3 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 20 रन है। बेन ड्वार्शियस के इस ओवर में कुल 7 रन आए। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार चौका लगाया है। अभिषेक शर्मा 12 रन और शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          NOVEMBER 06, 2025 / 1:55 PM IST

                                                                          India vs Australia Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 10 रन

                                                                          2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 10 रन आए। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाया।

                                                                            NOVEMBER 06, 2025 / 1:50 PM IST

                                                                            IND vs AUS Match Live Score: पहले ओवर में अभिषेक को मिला जीवनदान

                                                                            भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जा रहा है। भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर बेन ड्वार्शियस ने किया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने अभिषेक का आसान सा कैच छोड़ दिया। इस ओवर में कुल 3 रन आए। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 3 रन है।

                                                                              NOVEMBER 06, 2025 / 1:45 PM IST

                                                                              India vs Australia Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                              ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर आ गए गए। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जा रहा है। मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जा रहा है।

                                                                                NOVEMBER 06, 2025 / 1:42 PM IST

                                                                                India vs Australia Match Live Score: कैसी है कैरारा ओवल की पिच

                                                                                भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला कैरारा ओवल में खेला जाएगा, जहां गेंद और बल्ले के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस का फायदा मिलने की संभावना है, जबकि इनिंग्स के आगे बढ़ने पर पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जाएगी। शॉट खेलने में माहिर बल्लेबाज यहां आसानी से रन बना सकते हैं, वहीं स्पिनर बीच के ओवरों में बड़ी बाउंड्री का फायदा उठाकर विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं।

                                                                                  NOVEMBER 06, 2025 / 1:38 PM IST

                                                                                  IND vs AUS Match Live Score: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला

                                                                                  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए और भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। भारत ने मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

                                                                                    NOVEMBER 06, 2025 / 1:35 PM IST

                                                                                    IND vs AUS Match Live Score: कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                                    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 12 बार जीत मिली है। दो मैच बिना नतीजे के खत्म हुए।

                                                                                      NOVEMBER 06, 2025 / 1:30 PM IST

                                                                                      IND vs AUS Match Live Score: कैसा था भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच

                                                                                      टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया।

                                                                                        NOVEMBER 06, 2025 / 1:24 PM IST

                                                                                        India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

                                                                                        मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा

                                                                                          NOVEMBER 06, 2025 / 1:21 PM IST

                                                                                          IND vs AUS Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                          अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

                                                                                            NOVEMBER 06, 2025 / 1:19 PM IST

                                                                                            India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

                                                                                            भारतीय टीम इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। 5 मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 से बराबरी पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                              NOVEMBER 06, 2025 / 1:15 PM IST

                                                                                              IND vs AUS Match Live Score: कहां पर देखें मुकाबला

                                                                                              भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जहां आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। फ्री में इस मुकाबले को आप डीडी स्पोसर्ट पर देख सकते हैं।

                                                                                                NOVEMBER 06, 2025 / 1:11 PM IST

                                                                                                India vs Australia Match Live Score: कब-कब खेला जाएगा मैच

                                                                                                तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से जीत दर्ज की है। वहीं तीसरा मैच में कमबैक करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट और पांचवा और आखिरी टी20 मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

                                                                                                  NOVEMBER 06, 2025 / 1:05 PM IST

                                                                                                  IND vs AUS Match Live Score: कैसा था दोनों टीमों का पहला मुकाबला

                                                                                                  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा है। मैच रद्द होने से पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे।

                                                                                                    NOVEMBER 06, 2025 / 12:58 PM IST

                                                                                                    India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉट, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस.मिचेल ओवन, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वार्शियस, तनवीर सांघा, नेथन एलिस, जेवियर बार्टलेट

                                                                                                      NOVEMBER 06, 2025 / 12:58 PM IST

                                                                                                      IND vs AUS Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                      शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                        NOVEMBER 06, 2025 / 12:58 PM IST

                                                                                                        India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

                                                                                                        मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन , टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस , नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल , जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, और मार्कस स्टोइनिस

                                                                                                          NOVEMBER 06, 2025 / 12:57 PM IST

                                                                                                          IND vs AUS Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                                                          सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

                                                                                                            NOVEMBER 06, 2025 / 12:57 PM IST

                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।