IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। वडोदरा में पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन ब
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। वडोदरा में पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया।
भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। विराट कोहली ने मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेली है।
301 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 9वें ओवर में पहला झटका लगा। रोहित शर्मा काइल जैमीसन की गेंद पर 29 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। 25वें ओवर में शुभमन गिल ने 66 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई, लेकिन 27वें ओवर में वह आदित्य अशोक की गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने पारी को संभाला। 40वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब काइल जैमीसन ने विराट कोहली को 93 रन पर आउट कर दिया और वह शतक से चूक गए।
42वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा, जब काइल जैमीसन ने श्रेयस अय्यर को 49 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और हर्षित राणा ने पारी को संभाला। वहीं 47वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर हर्षित राणा 29 रन बनाकर आउट हुए। अंत में केएल राहुल 29 रन और वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
डेरिल मिशेल ने 71 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज 40/2, प्रसिद्ध कृष्णा 60/2, हर्षित राणा 65/2 और कुलदीप यादव ने 52/1 विकेट मिला। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन 41/4,आदित्य अशोक 55/1 और क्रिस्टियन क्लार्क 73/1 विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत काफी मजबूत रही है। न्यूजीलैंड के ओपरन बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने 130 गेंदों में 117 रन की शानदार साझेदारी की। 20वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 60-60 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। 21वें ओवर में हर्षित राणा ने निकोल्स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई और 24वें ओवर में कॉनवे को 67 रन पर पवेलियन भेजकर दूसरा झटका दिया। इसके बाद 28वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने विल यंग को 11 रन पर आउट किया, जबकि 34वें ओवर में कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को 12 रन पर चलता किया।
43वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल 16 रन बनाकर रन आउट हुए और अगले ही ओवर में सिराज ने जकारी फाउल्केस को 1 रन पर आउट किया। 48वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डेरिल मिशेल 84 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए और भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा था।