IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 286 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी है। डेरिल मिशेल ने 131 रन पर नाबाद रहे
India vs New Zealand Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर हो गई है। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खे
India vs New Zealand Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर हो गई है। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम 47.3 ओवर में आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। डेरिल मिशेल ने 131 रन पर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड के गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क 56/3 विकेट लिए। वहीं काइल जैमीसन 70/1, जकारी फाउल्केस 67/1, जेडन लेनोक्स 42/1, माइकल ब्रेसवेल 34/1 विकेट चटकाए।
टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड अच्छी नहीं रही। 6वें ओवर में 22 रन के स्कोर पर डेवोन कॉनवे हर्षित राणा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद 13वें ओवर में दूसरा झटका लगा, जब हेनरी निकोल्स 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। शुरुआती झटकों के बाद विल यंग और डेरिल मिशेल ने पारी को संभाला और टीम को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। डेरिल मिशेल ने 27वें ओवर में 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि विल यंग ने 28वें ओवर में 68 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई।
विल यंग और डेरिल मिशेल के बीच 152 गेंदों में 162 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे 38वें ओवर में कुलदीप यादव ने विल यंग (87 रन) को आउट कर तोड़ा। इसके बाद भी मिशेल रुके नहीं और 42वें ओवर में 96 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। अंत में डेरिल मिशेल (131 रन) और ग्लेन फिलिप्स (32 रन) नाबाद लौटे, दोनों के बीच 57 गेंदों में 78 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 286 रन बनाते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उतनी मजबूत नहीं रही। भारतीय टीम काफी धीरे-धीरे रन बना रही थी। वहीं 13वें ओवर में 70 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा, जब रोहित शर्मा 38 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला। गिल 15वें ओवर में 47 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 17वें ओवर में 99 के कुल स्कोर पर गिल 56 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भारत को लगातार झटके लगे। 22वें ओवर में श्रेयस अय्यर (8 रन) और 24वें ओवर में विराट कोहली (23 रन) क्रिस्टियन क्लार्क का शिकार बने। पिछले मैच में विराट ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
मिडिल ओवर्स में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 88 गेंदों में 73 रन की अहम साझेदारी हुई। 39वें ओवर में जडेजा 27 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी ने 49 गेंदों में 57 रन जोड़े, लेकिन 47वें ओवर में नीतीश 20 रन बनाकर आउट हो गए। 48वें ओवर में हर्षित राणा (2 रन) भी पवेलियन लौटे। इसके बावजूद केएल राहुल अंत तक डटे रहे और 49वें ओवर में 87 गेंदों पर अपने करियर का 8वां शतक पूरा किया। केएल राहुल ने 92 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद गए।