Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs NZ Match Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

IND vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सुबह 7:30 बजे से होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे। पहले वनडे की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खलल डाल सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा वेलिंगटन का मौसम और प्लेइंग 11

Ankita Pandey NOVEMBER 07, 2026 / 7:01 AM IST

IND vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की धमाकेदार वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। सीरीज के पहले मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों सुबह 7:30 बजे एक दूसरे के आमने-सामने होगी। ये मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रि

IND vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड दूसरे मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं
IND vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड दूसरे मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं
NOVEMBER 07, 2026 / 6:58 AM IST

IND vs NZ Match Live Score: कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण Sony Ten चैनलों पर होगा। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने वाले दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव मुकाबला देख सकते हैं।

    NOVEMBER 07, 2026 / 6:54 AM IST

    IND vs NZ Live Match Scorecard: हाल ही में टी20 में न्यूजीलैंड को दी थी मात

    भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत का पिछला प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने यहां तीसरे टी20 मैच में 199 रन का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम इस बार भी उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी।

      NOVEMBER 07, 2026 / 6:46 AM IST

      India vs New Zealand Live ODI Match: कौन किस पर भारी

      भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 124 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 64 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। 7 मुकाबले बेनतीजा रहे, जबकि एक मैच टाई हुआ। वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 46 मैच हुए हैं, जिनमें भारत को 15 और न्यूजीलैंड को 26 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई और 4 बेनतीजा रहे हैं।

        NOVEMBER 07, 2026 / 6:40 AM IST

        IND vs NZ Match Live Score: मुकाबले में बारिश डालेगी खलल

        भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे मैच में बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम के अनुसार, दिन में बारिश होने की 60 फीसदी और रात में 55 फीसदी संभावना है। मैच शुरू होने के समय भी बारिश हो सकती है और आसमान में करीब 99 फीसदी बादल छाए रहेंगे। AccuWeather के मुताबिक, दिनभर मौसम ठंडा और बादलों से भरा रहेगा। दिन में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में 17 डिग्री रहने के बाद गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

          NOVEMBER 07, 2026 / 6:37 AM IST

          IND vs NZ Live Match Scorecard: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

          टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैट हेनरी

            NOVEMBER 07, 2026 / 6:34 AM IST

            IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत की संभावित प्लेइंग-11

            शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़

              NOVEMBER 07, 2026 / 6:32 AM IST

              IND vs NZ Live Match Scorecard: न्यूजीलैंड की पूरी टीम

              मिचेल सैंटनर (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमीसन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, नेथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर

                NOVEMBER 07, 2026 / 6:31 AM IST

                India vs New Zealand Live ODI Match: भारत की पूरी टीम

                शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार।

                  NOVEMBER 07, 2026 / 6:30 AM IST

                  IND vs NZ Match Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर

                  भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सुबह 7:30 बजे होगा। वहीं मुकाबले का टॉस सुबह 7 बजे होगा।

                    NOVEMBER 07, 2026 / 6:28 AM IST

                    नमस्कार

                    मनीकन्ट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।