IND vs NZ T20I Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा। न्यूजीलैंड ने भारत को 181 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम ने तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है
IND vs NZ T20I Highlights Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 181 रन का ट
IND vs NZ T20I Highlights Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 181 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 1 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा, जब जैकब डफी ने संजू सैमसन को 14 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद सातवें ओवर में नाथन स्मिथ ने वैभव सूर्यवंशी को 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। नौवें ओवर में मिचेल सेंटनर ने अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 27 रन) पर आउट किया। इसके बाद 11वें ओवर में मिचेल सेंटनर ने भारत को दो और झटके दिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर को 7 रन और अक्षर पटेल को 11 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। लगातार विकेट गिरने से भारतीय टीम मुश्किल में आ गई है और उसे मैच में वापसी करने के लिए एक मजबूत साझेदारी की जरूरत है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।
भारतीय टीम को 15वें ओवर में बड़ा झटका लगा, जब मिचेल सेंटनर ने नमन धीर को 17 गेंदों में 31 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 24 गेंदों में 42 रन की अहम साझेदारी की थी। मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। तिलक वर्मा 51 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 30 गेंदों में 69 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की और भारत को शानदार जीत दिलाई।
भारत ने पावरप्ले खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर मैच में अच्छी शुरुआत की। अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को 7 रन पर, भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को 6 रन पर और प्रिंस यादव ने फिन एलन को 16 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में फिलिप्स को 70 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वहीं, 19वें ओवर में जैकब्स 58 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया।
मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड पहले बैटिंग कर रही है।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया। नीतीश कुमार रेड्डी को भी 1 विकेट मिला। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 28 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, नमन धीर ने 1 ओवर में 7 रन दिए।
न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सेंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। जैकब डफी और नाथन स्मिथ को 1-1 विकेट मिला। मैट हेनरी ने 2 ओवर में 11 रन दिए और एक मेडन ओवर भी किया, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लॉकी फर्ग्यूसन ने 3 ओवर में 37 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 35 रन दिए।