IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। तीन मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम 2-1 से जीत ली है। न्यूजीलैंड ने भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीती है। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड ने भारत को 338 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से मात दी है
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से मात दी है। 3 मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जितने में कामयाब हुई है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 106 रन और डेर
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से मात दी है। 3 मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जितने में कामयाब हुई है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 106 रन और डेरिल मिचेल 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली है।
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाई। भारत को 338 रन का टारगेट मिला। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से मात दी।
टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सातवें ओवर में शुभमन गिल 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12वें ओवर में उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 रन बना सके, जबकि अगले ही ओवर में केएल राहुल भी 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी संभाली और दोनों के बीच 88 गेंदों में 88 रन की अहम साझेदारी हुई। कोहली ने 23वें ओवर में अर्धशतक लगाया, जबकि नीतीश ने 27वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। 28वें ओवर में नीतीश 53 रन बनाकर आउट हुए, वहीं 33वें ओवर में रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
40वें ओवर में कोहली ने 91 गेंदों में अपने करियर का 54वां शतक पूरा किया। इसके बाद हर्षित राणा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन 44वें ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही कोहली के साथ 69 गेंदों में 99 रन की अहम साझेदारी टूट गई। इसके बाद मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 46वें ओवर में भारत को बड़ा झटका तब लगा, जब कोहली 124 रन बनाकर आउट हुए और टीम को 26 गेंदों में 46 रन चाहिए थे। इसी ओवर में अर्शदीप सिंह के रूप में आखिरी विकेट गिरा। भारत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने ये मैच 41 रन से जीता और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम करते हुए भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज़ जीत दर्ज की।
भारत के गेंजबाज अर्शदीप सिंह को 63/3, हर्षित राणा 84/3, मोहम्मद सिराज 43/1 और कुलदीप यादव 48/1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड के जकारी फाउल्केस 77/3, क्रिस्टियन क्लार्क 54/3, जेडन लेनोक्स 42/2 और काइल जैमीसन 58/1 विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स अर्शदीप सिंह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अगले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को हर्षित राणा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद विल यंग और डेरिल मिचेल ने पारी संभाली, लेकिन 13वें ओवर में विल यंग 30 रन बनाकर आउट हो गए। फिर ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 186 गेंदों में 219 रन की बड़ी साझेदारी की। फिलिप्स ने 52 गेंदों में फिफ्टी और 83 गेंदों में शतक लगाया, जबकि मिचेल ने 106 गेंदों में अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया।
44वें ओवर के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और फिलिप्स 106 रन बनाकर आउट हुए, वहीं मिचेल 137 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। माइकल ब्रेसवेल 18 गेदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बना सकी। भारत को जीत के लिए 338 रन का टारगेट मिला।
भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि न्यूजीलैंड ने राजकोट में हुए दूसरे मैच में वापसी करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ