Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs NZ T20I Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, अर्शदीप ने टिम सीफर्ट को भेजा पवेलियन

IND vs NZ T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा।श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका लग चुका है

Ankita Pandey OCTOBER 27, 2026 / 12:55 PM IST

IND vs NZ T20I Live Score:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग कर रही है। भारतीय टीम बिना किसी चेंज के उतरी है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम सीफर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
OCTOBER 27, 2026 / 12:55 PM IST

India vs New Zealand Live T20 Match: न्यूजीलैंड का स्कोर 30 के पार

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलन और डेरिल मिचेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं।

    OCTOBER 27, 2026 / 12:48 PM IST

    IND vs NZ Live Match Scorecard: मैदान से बाहर गए तिलक वर्मा

    मैच के दौरान तिलक वर्मा मैदान से बाहर जा रहे हैं। गेंद रोकने के लिए फिसलते समय उनका घुटने पर चोट लग गई है। राहत की बात है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। उनकी जगह कुशाग्र मैदान पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए हैं। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

      OCTOBER 27, 2026 / 12:42 PM IST

      IND vs NZ Live Match Scorecard: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

      दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड को पहला लगा है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम सीफर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है। न्यूजीलैंड के फिन एलन और डेरिल मिशेल क्रीज पर मौजूद है।

        OCTOBER 27, 2026 / 12:36 PM IST

        India vs New Zealand Live T20 Match: पहले ओवर में आए 4 रन

        1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है। भारत की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

          OCTOBER 27, 2026 / 12:32 PM IST

          IND vs NZ Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

          भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी मैदान पर आ गई है। भारत की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।

            OCTOBER 27, 2026 / 12:27 PM IST

            IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का दबदबा

            भारतीय टीम का न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 सीरीज में दबदबा 2020 से बना हुआ है। उस साल विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने मेजबान टीम को 5-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद 2022-23 के दौरे पर बारिश ने कई मैचों में खलल डाला। उस सीरीज में भारत को सिर्फ उसी मुकाबले में जीत मिली था, जो बिना किसी रुकावट के पूरा हो सका था। अब श्रेयस अय्यर सीरीज को 5-0 से जीतकर भारत का दबदबा बनाए  रखना चाहेगी।

              OCTOBER 27, 2026 / 12:21 PM IST

              IND vs NZ Live Match Scorecard: कैसी है क्राइस्टचर्च की पिच

              क्राइस्टचर्च का यह मैदान आकार में बहुत बड़ा नहीं है। यहां पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और पिच से उछाल मिलने के कारण बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना पड़ता है। गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में तीसरे टी20 में भी बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

                OCTOBER 27, 2026 / 12:16 PM IST

                IND vs NZ Match Live Score: तिलक की शानदार पारी

                भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग की। तिलक जब बैटिंग करने आए थे तो टीम इंडिया काफी मुश्किल में थी। तिलक ने पहले नमन धीर और फिर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ शानदार साझेदारी की। रन चेज के दौरान तिलक वर्मा ने गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 51 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।

                  OCTOBER 27, 2026 / 12:10 PM IST

                  IND vs NZ Live Match Scorecard: फ्री में कहां पर देखें मुकाबला

                  अगर आप भारत-न्यूजीलैंड मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव मैच देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना जरूरी है। इसे लगवाने के लिए शुरुआत में खर्च करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता।

                    OCTOBER 27, 2026 / 12:07 PM IST

                    India vs New Zealand Live T20 Match: भारत की प्लेइंग 11

                    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

                      OCTOBER 27, 2026 / 12:05 PM IST

                      IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

                      टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

                        OCTOBER 27, 2026 / 12:03 PM IST

                        IND vs NZ Match Live Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

                        भारत और न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी।

                          OCTOBER 27, 2026 / 11:53 AM IST

                          India vs New Zealand Live T20 Match: क्या भुवी होंगे बाहर? कुछ ही देर में होगा टॉस

                          भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। वह दो मैचों में 99 रन दे चुके हैं। ऐसे में टीम उन्हें आराम दे सकती है। हालांकि, चार साल बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर को लगातार तीसरे मैच में भी मौका मिल सकता है, ताकि वह अपनी लय हासिल कर सकें और अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

                            OCTOBER 27, 2026 / 11:45 AM IST

                            IND vs NZ Live Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में बारिश बिगाड़ेगा खेल?

                            क्राइस्टचर्च में मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि शाम को यह गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम के समय नमी 77 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे मैदान पर ओस गिर सकती है। ऐसे में गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी और बाद में लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।

                              OCTOBER 27, 2026 / 11:40 AM IST

                              IND vs NZ Match Live Score: कहां पर देखें ये मुकाबला

                              भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन आप इसे सोनी लिव (Sony LIV) के ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख पाएंगे।

                                OCTOBER 27, 2026 / 11:32 AM IST

                                India vs New Zealand Live T20 Match: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

                                पिछले मैच में ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था। पहले मैच में लगी चोट के कारण ईशान तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में वैभव को एक बार फिर मौका मिल सकता है। पिछले मैच में उन्हें ओपनिंग की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। वैभव ने 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए थे। अब देखना होगा कि अगले मैच में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिलता है या टीम उनकी बल्लेबाजी का क्रम फिर बदलती है।

                                  OCTOBER 27, 2026 / 11:27 AM IST

                                  IND vs NZ Live Match Scorecard: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

                                  फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ/जैकब डफ़ी, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

                                    OCTOBER 27, 2026 / 11:23 AM IST

                                    IND vs NZ Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

                                      OCTOBER 27, 2026 / 11:22 AM IST

                                      IND vs NZ Live Match Scorecard: भारतीय की पूरी टीम

                                      संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव

                                        OCTOBER 27, 2026 / 11:21 AM IST

                                        India vs New Zealand Live T20 Match: न्यूजीलैंड की पूरी टीम

                                        टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे

                                          OCTOBER 27, 2026 / 11:20 AM IST

                                          IND vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने

                                          भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस दोपहर 12 बजे होगा।

                                            OCTOBER 27, 2026 / 11:16 AM IST

                                            नमस्कार

                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।