IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 216 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की है
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 216 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सि
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 216 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रन से हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की है। डेरिल मिचेल 18 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहले ओवर में ही झटका लगा और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौटे। इसके बाद संजू सैमसन और रिंकू सिंह ने पारी संभाली और पावरप्ले के बाद स्कोर 2 विकेट पर 53 रन रहा। फिर मिशेल सेंटनर ने संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या को आउट कर भारत को बड़े झटके दिए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 77 रन था। इसके बाद 11वें ओवर में रिंकू सिंह भी 39 रन बनाकर आउट हो गए।
क्रीज पर शिवम दूबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल थे। हर्षित राणा और शिवम दूबे ने 63 रन की तेज साझेदारी कर उम्मीद जगाई, लेकिन 14वें ओवर में दूबे 65 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद भारत लगातार विकेट खोता गया और पूरी टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मैच 50 रन से जीता, हालांकि भारत सीरीज में अब भी 3-1 से आगे है।
न्यूजीलैंड ने अपने पारी की तेज शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। 9वें ओवर में 100 रन पर डेवोन कॉनवे (44) के आउट होने से पहला झटका लगा, जिन्होंने टिम सीफर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की थी। इसके बाद 10वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (2) को आउट किया। लगातार विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की रफ्तार धीमी हो गई। 13वें ओवर में 126 रन पर टिम सीफर्ट (62) आउट हुए, फिर 14वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (24) और 16वें ओवर में मार्क चैपमैन (9) पवेलियन लौटे। 17वें ओवर में मिचेल सेंटनर रन आउट हुए, जबकि 18वें ओवर में जकारी फाउल्केस (13) भी आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले तीन टी20 मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। नागपुर में भारत ने 48 रन से जीत दर्ज की, रायपुर में 7 विकेट से मुकाबला जीता और गुवाहाटी में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया।
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, जो 7 फरवरी से शुरू होगा। वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी, जबकि इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ