Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey JANUARY 31, 2026 / 10:54 PM IST

IND vs NZ Highlights: विजय रथ पर सवार टीम इंडिया, जीता 5वां मुकाबला...4-1 से सीरीज किया अपने नाम

IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। भारत ने न्यूजीलैंड को 46 मात दी है

IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। पांचवें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। 20 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 272 रन का बड़ा टारगेट दिया। टारगेट

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से मात दी है
IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से मात दी है
JANUARY 31, 2026 / 10:32 PM IST

India vs New Zealand Match Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

20वें ओवर में ईश सोढ़ी 33 रन पर आउट होने के साथ न्यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रन पर सिमट गई। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। भारत ने न्यूजीलैंड को 46 मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया है।

    JANUARY 31, 2026 / 10:28 PM IST

    India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 218/9

    19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड को स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 218 रन है। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 गेंदों में 54 रन की जरुरत है। अभिषेक शर्मा के उस ओवर में कुल 13 रन आए।

      JANUARY 31, 2026 / 10:23 PM IST

      IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार

      18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड को स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन है। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 12 गेंदों में 68 रन की जरुरत है। बुमराह के उस ओवर में कुल 13 रन आए।

        JANUARY 31, 2026 / 10:20 PM IST

        India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका

        17वें ओवर में न्यूजीलैंड को 9वां झटका लगा है। अक्षय पटेल की गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन 3 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन है।

          JANUARY 31, 2026 / 10:15 PM IST

          IND vs NZ Match Live Score: एक ओवर में लगे दो झटके

          16वें ओवर में न्यूजीलैंड को 2 झटके दिए हैं। ओवर की तीसरी गेंद पर काइल जैमीसन 26 रन और डेरिल मिचेल 12 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में अर्शदीप ने कुल पहली बार 5 विकेट चटकाए हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन है।

            JANUARY 31, 2026 / 10:07 PM IST

            India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड को लगा 6वां झटका

            166 रन के स्कोर पर 15वें ओवर में न्यूजीलैंड को 6वां झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बेवॉन जैकब्स 7 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन है।

              JANUARY 31, 2026 / 10:01 PM IST

              IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 144/5

              13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। डेरिल मिचेल और बेवॉन जैकब्स क्रीज पर मौजूद है। डेरिल मिचेल 22 रन और बेवॉन जैकब्स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                JANUARY 31, 2026 / 9:55 PM IST

                India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड को एक ओवर में लगे दो झटके

                12वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को दो झटके दिए हैं। ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र 17 गेदों में 30 पर पवेलियन भेजा। वहीं ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल सेंटनर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। न्यूजीलैंज को जीत के लिए 47 गेंद पर 134 रन की जरुरत है।

                  JANUARY 31, 2026 / 9:50 PM IST

                  IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड को बैक-टू-बैक लगे दो झटके

                  11वें ओवर में 131 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवाया। ग्लेन फिलिप्स 7 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। 12वें ओवर में अर्शदीप ने रचिन रवींद्र 17 गेदों में 30 पर पवेलियन भेजा।

                    JANUARY 31, 2026 / 9:41 PM IST

                    India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

                    9वें ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। ताबड़तोड़ पारी खेल रहे फिन एलन 38 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र और फिन एलन के बीच 48 में 100 की तूफानी साझेदारी हुई थी। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

                      JANUARY 31, 2026 / 9:34 PM IST

                      IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 105/1

                      8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। रचिन रवींद्र और फिन एलन क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 21 रन और फिन एलन 33 गेंदों में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 17 रन आए।

                        JANUARY 31, 2026 / 9:31 PM IST

                        India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 88/1

                        7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। रचिन रवींद्र और फिन एलन क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 12 रन और फिन एलन 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                          JANUARY 31, 2026 / 9:24 PM IST

                          IND vs NZ Match Live Score: एलन की फिफ्टी

                          6वें ओवर में न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान एलन ने 3 छक्के और 7 चौक्के लगाए हैं। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है।

                            JANUARY 31, 2026 / 9:22 PM IST

                            India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 66/1

                            5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। रचिन रवींद्र और फिन एलन क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 9 रन और फिन एलन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                              JANUARY 31, 2026 / 9:15 PM IST

                              IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 55/1

                              4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन है। रचिन रवींद्र और फिन एलन क्रीज पर मौजूद है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 10 रन आए। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 216 रन की जरुरत है।

                                JANUARY 31, 2026 / 9:11 PM IST

                                India vs New Zealand Match Live Score: तीसरे ओवर में आए 23 रन

                                3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन है। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 226 रन की जरुरत है। रचिन रवींद्र और फिन एलन क्रीज पर मौजूद है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में 4 चौक्के और 1 छक्के सहित कुल 23 रन आए।

                                  JANUARY 31, 2026 / 9:06 PM IST

                                  India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 24/1

                                  2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन है। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 249 रन की जरुरत है।रचिन रवींद्र और फिन एलन क्रीज पर मौजूद है।

                                    JANUARY 31, 2026 / 8:59 PM IST

                                    IND vs NZ Match Live Score: पहले ही ओवर में लगा बड़ा झटका

                                    पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम सीफर्ट 5 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन है। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का बड़ा टारगेट दिया है।

                                      JANUARY 31, 2026 / 8:43 PM IST

                                      India vs New Zealand Match Live Score: भारत ने 20 ओवर में बना दिए 271 रन

                                      आखिरी ओवर में भारत को 5वां झटका लगा है। काइल जैमीसन की गेंद पर हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। 20वें ओवर में कुल 21 रन आए। 20 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 272 रन का बड़ा टारगेट मिला है।

                                        JANUARY 31, 2026 / 8:34 PM IST

                                        India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 250 के पार

                                        19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 250 रन है। लॉकी फर्ग्यूसन के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। हार्दिक पंड्या 15 गेंदों में  36 रन और रिंकू सिंह 5 गेंदों 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                          JANUARY 31, 2026 / 8:27 PM IST

                                          IND vs NZ Match Live Score: संजू के घर में ईशान किशन का तूफान

                                          17वें ओवर में ईशान किशन ने 42 गेंदों में ताबड़तोड़ सेचुंरी लगाई है। अपनी पारी के दौरान ईशान ने कुल 10 छक्के और 6 चौक्के लगाए। वहीं अगले ही ओवर में जैकब डफी की गेंद पर ईशान किशन 43 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 233 रन पर 4 विकेट हैं।

                                            JANUARY 31, 2026 / 8:19 PM IST

                                            IND vs NZ Match Live Score: शतक के करीब ईशान

                                            16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन है। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 23 रन आए हैं। हार्दिक पंड्या 5 गेंदों में 6 रन और किशन 40 गेंदों 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                              JANUARY 31, 2026 / 8:13 PM IST

                                              India vs New Zealand Match Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

                                              15वें ओवर में 185 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। मिचेल सेंटनर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले सूर्या ने ईशान किशन के साथ 57 गेंदों में 137 रन की साझेदारी की थी।

                                                JANUARY 31, 2026 / 8:08 PM IST

                                                IND vs NZ Match Live Score: सूर्या की फिफ्टी

                                                सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान सूर्या ने 4 छक्के और 4 चौके लगाए है। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 23 रन आए हैं। सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 57 रन और किशन 35 गेंदों 82 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  JANUARY 31, 2026 / 8:04 PM IST

                                                  India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 155/2

                                                  13 ओवर के बाद भारत को स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन है। सूर्यकुमार यादव 35 रन और किशन 35 गेंदों 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। लॉकी फर्ग्यूसन के इस ओवर में कुल 14 आए हैं।

                                                    JANUARY 31, 2026 / 7:59 PM IST

                                                    IND vs NZ Match Live Score: ईशान किशन की फिफ्टी

                                                    ईशान किशन ने 12वें ओवर में 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई है। ईशान किशन ने इस ओवर में कुल 29 रन बनाए। 12 ओवर के बाद भारत को स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन है। सूर्या 29 रन और किशन 33 गेंदों 33 गेंदों में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      JANUARY 31, 2026 / 7:55 PM IST

                                                      India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 112/2

                                                      11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन है। भारत के सूर्यकुमार और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। सूर्या 29 रन और किशन 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। काइल जैमीसन के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                        JANUARY 31, 2026 / 7:45 PM IST

                                                        India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

                                                        10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। भारत के सूर्यकुमार और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। मिचेल सेंटनर के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं। सूर्या 27 रन और किशन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          JANUARY 31, 2026 / 7:42 PM IST

                                                          IND vs NZ Match Live Score: भारत का स्कोर 82/2

                                                          9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन है। भारत के सूर्यकुमार और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। ईश सोढ़ी के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। सूर्या 20 रन और किशन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                            JANUARY 31, 2026 / 7:38 PM IST

                                                            India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 69/2

                                                            8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। भारत के सूर्यकुमार और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। मिचेल सेंटनर के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। सूर्या 15 रन और किशन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                              JANUARY 31, 2026 / 7:34 PM IST

                                                              IND vs NZ Match Live Score: भारत का स्कोर 64/2

                                                              7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। भारत के सूर्यकुमार और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। ग्लेन फिलिप्स के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। भारत को दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं।

                                                                JANUARY 31, 2026 / 7:30 PM IST

                                                                India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 54/2

                                                                6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। भारत के सूर्यकुमार और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। ईश सोढ़ी के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                                  JANUARY 31, 2026 / 7:27 PM IST

                                                                  IND vs NZ Match Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                                                                  5वें ओवर में 48 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने संजू सैमसन को 6 रन पर आउट किया था। भारत के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

                                                                    JANUARY 31, 2026 / 7:21 PM IST

                                                                    India vs New Zealand Match Live Score: भारत का स्कोर 37/1

                                                                    4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। अभिषेक 14 गेंदों में 30 रन और संजू 4 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                      JANUARY 31, 2026 / 7:18 PM IST

                                                                      IND vs NZ Match Live Score: भारत को लगा पहला झटका

                                                                      भारत को पहला झटका तीसरे ओवर में 31 रन पर लगा है। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन है।

                                                                        JANUARY 31, 2026 / 7:12 PM IST

                                                                        India vs New Zealand Match Live Score: अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी

                                                                        2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 29 रन है। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर काइल जैमीसन ने किया, इस ओवर में कुल 15 रन आए। भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। अभिषेक 9 गेंदों में 24 रन और संजू 3 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          JANUARY 31, 2026 / 7:06 PM IST

                                                                          IND vs NZ Match Live Score: पहले ओवर में आए 14 रन

                                                                          पांचवें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर जैकब डफी ने किया, इस ओवर में कुल 14 रन आए। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 14 रन है।

                                                                            JANUARY 31, 2026 / 7:01 PM IST

                                                                            India vs New Zealand Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                            पांचवें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं।

                                                                              JANUARY 31, 2026 / 6:55 PM IST

                                                                              IND vs NZ Match Live Score: दूसरा टी20 मुकाबला

                                                                              भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में जमकर रन बने। रायपुर में हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड ने 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

                                                                                JANUARY 31, 2026 / 6:53 PM IST

                                                                                IND vs NZ Match Live Score: कब-कब खेला जाएगा टी20 मुकाबला

                                                                                भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में भारत ने न्यजीलैंड को 48 रन से मात दी है। वहीं दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार मिली थी। तीसरा टी20 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला हुआ, जिसमें भारत को 8 विकेट से जीत मिली है। चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में भारत को 50 रन से हार मिली। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

                                                                                  JANUARY 31, 2026 / 6:49 PM IST

                                                                                  India vs New Zealand Match Live Score: तिरुवनंतपुरम की पिच

                                                                                  तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच को लेकर आंकड़े बताते हैं कि यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक कड़ा संघर्ष देखने को मिलता है। इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में अक्सर गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा है। मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाज पिच का फायदा उठा सकते हैं। वह गति और उछाल से बल्‍लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं। हालांकि, समय बीतने के साथ ही पिच धीमी हो जाएगी।

                                                                                    JANUARY 31, 2026 / 6:47 PM IST

                                                                                    India vs New Zealand Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज

                                                                                    5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड की टीम भारत में पहली बार वनडे सीरीज पर कब्जा किया।

                                                                                      JANUARY 31, 2026 / 6:44 PM IST

                                                                                      IND vs NZ Match Live Score: कैसा था चौथा मैच

                                                                                      टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड ने भारत को 216 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हार मिली है। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है।

                                                                                        JANUARY 31, 2026 / 6:43 PM IST

                                                                                        India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

                                                                                        टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवॉन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

                                                                                          JANUARY 31, 2026 / 6:37 PM IST

                                                                                          IND vs NZ Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                          अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

                                                                                            JANUARY 31, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                                            India vs New Zealand Match Live Score: आखिरी मुकाबले में भारत ने जीता टॉस

                                                                                            भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैचों सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की बढ़त बनाए हुए है। पांचवें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड पहले गेंदबाजी करेगी।

                                                                                              JANUARY 31, 2026 / 6:27 PM IST

                                                                                              IND vs NZ Match Live Score: शिवम दूबे की बेहरतीन पारी

                                                                                              न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत पर 50 रन की जीत हासिल की। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले मैच में शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जबकि रिंकू सिंह ने 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 विकेट झटके। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए।

                                                                                                JANUARY 31, 2026 / 6:22 PM IST

                                                                                                IND vs NZ Match Live Score: कहां पर देखें लाइव मुकाबला

                                                                                                भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज के पांचवे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

                                                                                                  JANUARY 31, 2026 / 6:18 PM IST

                                                                                                  IND vs NZ Match Live Score: बारिश डालेगी मैच में खलल?

                                                                                                  वेदररिपोर्ट के मुताबिक भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच के दौरान आसामान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 10 प्रतिशत बारिश की संभावना भी है। ऐसे में मैच तो होगा, लेकिन बीच में बारिश होने की संभावना है। अगर शाम के वक्त बारिश होती भी है तो वह ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

                                                                                                    JANUARY 31, 2026 / 6:10 PM IST

                                                                                                    India vs New Zealand Match Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                    टी20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 1 मुकाबले टाई रहे हैं।

                                                                                                      JANUARY 31, 2026 / 6:00 PM IST

                                                                                                      IND vs NZ Match Live Score: कैसा था पहला टी20 मुकाबला

                                                                                                      भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी है।

                                                                                                        JANUARY 31, 2026 / 5:55 PM IST

                                                                                                        India vs New Zealand Match Live Score: कहां खेला जाएगा मैच

                                                                                                        भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जनवरी शनिवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच रात 7:00 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा।

                                                                                                          JANUARY 31, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                                                          IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                          डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

                                                                                                            JANUARY 31, 2026 / 5:45 PM IST

                                                                                                            India vs New Zealand Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                            संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रवि बिश्नोई, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                              JANUARY 31, 2026 / 5:44 PM IST

                                                                                                              India vs New Zealand Match Live Score: न्यूजीलैंड की पूरी टीम

                                                                                                              मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोदी, जैक फाउल्केस, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क

                                                                                                                JANUARY 31, 2026 / 5:43 PM IST

                                                                                                                IND vs NZ Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                                                                सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

                                                                                                                  JANUARY 31, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                                                  नमस्कार

                                                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ