Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs NZ T20I Live Score: पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, यादव ने टिम सीफर्ट लौटे पवेलियन

IND vs NZ T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला रहा। सीरीज में भारतीय टीम 3-0 की बढ़त बनाए हैं। न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग कर रही है

Ankita Pandey OCTOBER 30, 2026 / 12:38 PM IST

IND vs NZ T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला रहा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बांलिंग करने का फैसला किया है। वही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक को मौका दिया गया है।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक खेले 3 म

IND VS NZ 4TH Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा
IND VS NZ 4TH Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा
OCTOBER 30, 2026 / 12:38 PM IST

IND vs NZ Live Match Scorecard: पहले ओवर में न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। मंयक यादव की गेंद पर टिम सीफर्ट 3 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन है।

    OCTOBER 30, 2026 / 12:29 PM IST

    IND vs NZ Match Live Score: कैसा है स्टेडियम का रिकॉर्ड

    ऑकलैंड के मैदान पर अब तक कुल 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 16 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 12 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। इसके अलावा 4 मैच टाई रहे हैं। यह रिकॉर्ड बताता है कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने, दोनों ही स्थितियों में टीमों को जीत मिली है।

      OCTOBER 30, 2026 / 12:23 PM IST

      India vs New Zealand Live T20 Match: नहीं चला भुवी का जादू

      न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में गेंदबाजी करते हुए अब तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पहले मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए, पर कोई विकेट नहीं मिला। दूसरे मैच में 50 रन देकर एक विकेट हासिल किया, वहीं तीसरे टी20 में 4 ओवर में 40 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए। इस तरह तीन मैचों में उन्होंने कुल 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 139 रन दिए हैं और सिर्फ एक विकेट हासिल किया है।

        OCTOBER 30, 2026 / 12:17 PM IST

        IND vs NZ Match Live Score: कप्तान ने बनाया ये रिकॉर्ड

        कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने शुरुआती 25 मैचों में से 19 बार टॉस अपने नाम किया है। किसी भी कप्तान का अपने पहले 25 मैचों में यह सबसे बेहतर रिकॉर्ड है। इस सूची में डैरेन सैमी और सलमान अली आगा दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 25 मैचों में 17-17 बार टॉस जीता था।

          OCTOBER 30, 2026 / 12:11 PM IST

          IND vs NZ Live Match Scorecard: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

          फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

            OCTOBER 30, 2026 / 12:10 PM IST

            India vs New Zealand Live T20 Match: भारत की प्लेइंग 11

            अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

              OCTOBER 30, 2026 / 12:09 PM IST

              IND vs NZ Match Live Score: प्लेइंग 11 से बाहर हुए वैभव-भुवी

              भारत ने टॉस जीतकर पहले बांलिंग करने का फैसला किया है। वही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक को मौका दिया गया है।

                OCTOBER 30, 2026 / 12:05 PM IST

                IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत ने जीता टॉस

                न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग करेगी।

                  OCTOBER 30, 2026 / 11:58 AM IST

                  IND vs NZ 4th Match Live Score: कहां पर देखें ये मुकाबला

                  भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन आप इसे सोनी लिव (Sony LIV) के ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख पाएंगे।

                    OCTOBER 30, 2026 / 11:55 AM IST

                    India vs New Zealand Live T20 Match: कैसी है ऑकलैंड की पिच

                    भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। ऑकलैंड के ईडन पार्क का मैदान की बाउंड्री छोटी हैं और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। इस मैदान पर 245 रनों के लक्ष्य को भी सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

                      OCTOBER 30, 2026 / 11:45 AM IST

                      IND vs NZ Match Live Score: अभिषेक की तूफानी पारी

                      पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 38 गेंदों पर 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इससे पहले भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। सीरीज के पहले मैच में भी भारतीय टीम ने 226 रनों के बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

                        OCTOBER 30, 2026 / 11:37 AM IST

                        IND vs NZ Live Match Scorecard: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

                        टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

                          OCTOBER 30, 2026 / 11:34 AM IST

                          IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                          वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह/मयंक यादव

                            OCTOBER 30, 2026 / 11:32 AM IST

                            IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत की पूरी टीम

                            वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, इशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव

                              OCTOBER 30, 2026 / 11:29 AM IST

                              India vs New Zealand Live T20 Match: न्यूजीलैंड की पूरी टीम

                              टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे

                                OCTOBER 30, 2026 / 11:29 AM IST

                                IND vs NZ Match Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला

                                भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला रहा है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, वहीं मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे होगा।

                                  OCTOBER 30, 2026 / 11:27 AM IST

                                  नमस्कार

                                  मनीकन्ट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है