IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम पर खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया। भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 209 रन बना लिए। भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी है
IND vs NZ T20 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम पर खेला गया। दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया। भ
IND vs NZ T20 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम पर खेला गया। दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया। भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से 209 रन बना लिए। भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और पहले दो ओवर में ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली। ईशान ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 76 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच 122 रन की बड़ी साझेदारी हुई। ईशान किशन 32 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। बाद में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने टीम को जीत तक पहुंचाया। सूर्या 82 रन और शिवम दुबे 36 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।
भारत के कुलदीप यादव 35/2 और हार्दिक पंड्या 25/1, हर्षित राणा 35/1, वरुण चक्रवर्ती 35/1 और शिवम दुबे 7/1 विकेट मिला है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत खराब रही और शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गिर गए। चौथे ओवर में हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को 19 रन पर आउट किया, जबकि अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम सीफर्ट को 24 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने तेज साझेदारी की, लेकिन 9वें ओवर में कुलदीप यादव ने फिलिप्स 19 रन पर आउट कर दिया। बाद में शिवम दुबे और कुलदीप ने डेरिल मिचेल 18 रन और रचिन रवींद्र 44 रन को भी पवेलियन भेजा। अंत में मिचेल सेंटनर ने 47 रन की नाबाद पारी खेली और जकारी फाउल्केस ने उनका साथ दिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए और भारत को 209 रन का टारगेट दिया।
दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन मात दी।
भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल पिछले मैच में चोट लगने की वजह से प्लेइंग 11 में शामिल नहीं है। वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। इनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।