IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 155 रन बनाकर आसानी से टारगेट का हासिल कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया है
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 बना पाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया। भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 वि
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 बना पाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया। भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 155 रन बनाकर आसानी से टारगेट का हासिल कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लगा और संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 53 रन की साझेदारी की, हालांकि किशन 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार अंदाज में 14 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। अभिषेक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 102 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई, जिससे मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में चला गया। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और विनिंग शॉट भी लगाया। भारत ने महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया।
अभिषेक शर्मा 20 गेदों में 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 68 रन और सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद गए।
जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वहीं रवि बिश्नोई 18 रन पर 2 विकेट और हार्दिक पंड्या 23 रन पर 2 विकेट चटकाए हैं। हर्षित राणा को 1 विकेट मिला है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और दो ओवर में ही उसे दो बड़े झटके लगे। डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र जल्दी आउट हो गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने लगातार झटके दिए। मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स ने 52 रन की साझेदारी जरूर की, लेकिन टीम को संभाल नहीं पाए। फिलिप्स 48 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवरों में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए काइल जैमीसन, मैट हेनरी (रन आउट) और मिचेल सेंटनर को आउट किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 बना पाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 154 रन का टारगेट दिया।
भारत ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं, जिसमें अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है। इनकी जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी थी। वहीं रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ