Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey SEPTEMBER 22, 2025 / 12:16 AM IST

IND vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025: भारत ने जीता मुकाबला, पाकिस्तान को 6 विकेट से दी मात

India vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाई। पाकिस्तान ने भारत को 172 रन का टारगेट दिया। भारत की टीम 18.5 ओवर में आसानी से टारगेट का हासिल कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

India vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025:  एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का दूसरा मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाई। पाकिस्तान ने भारत को 172 रन का टारगेट दिया।

India vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
India vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
SEPTEMBER 22, 2025 / 12:02 AM IST

India vs Pakistan Live Match Score: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से दी मात

पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाई। पाकिस्तान ने भारत को 172 रन का टारगेट दिया। भारत की टीम 18.5 ओवर में आसानी से टारगेट का हासिल कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

    SEPTEMBER 21, 2025 / 11:55 PM IST

    IND vs PAK Live Match Score: जीत से 9 रन दूर भारत

    18 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 163 रन है। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 9 रन की जरूरत है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। फहीम अशरफ के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

      SEPTEMBER 21, 2025 / 11:51 PM IST

      India vs Pakistan Live Match Score: जीत से 19 रन दूर भारत

      17 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 153 रन है। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 19 रन की जरूरत है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। अबरार अहमद के इस ओवर में 1 विकेट सहित 8 रन आए।

        SEPTEMBER 21, 2025 / 11:47 PM IST

        IND vs PAK Live Match Score: भारत को लगा चौथा झटका

        भारत को चौथा झटका लगा है। हारिस रऊफ की गेंद पर संजू सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 20 गेदों में 24 रन की जरुरत है। तिलक वर्मा का साथ देने हार्दिक पांड्या मैदान पर आए है।

          SEPTEMBER 21, 2025 / 11:43 PM IST

          India vs Pakistan Live Match Score: जीत से 27 रन दूर भारत

          16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए है। तिलक वर्मा 9 रन और संजू सैमसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 24 गेदों पर 27 रन की जरूरत है। अबरार अहमद के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

            SEPTEMBER 21, 2025 / 11:38 PM IST

            IND vs PAK Live Match Score: जीत से 32 रन दूर भारत

            15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए है। तिलक वर्मा 3 रन और संजू सैमसन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 30 गेदों पर 32 रन की जरूरत है। शाहीन अफरीदी के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

              SEPTEMBER 21, 2025 / 11:33 PM IST

              India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 132/3

              14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए है। तिलक वर्मा 2 रन और संजू सैमसन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 36 गेदों पर 40 रन की जरूरत है।

                SEPTEMBER 21, 2025 / 11:26 PM IST

                India vs Pakistan Live Match Score: भारत को लगा तीसरा झटका

                13वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा है। अबरार अहमद की गेंद पर अभिषेक 39 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए है। भारत को जीत के लिए 45 गेंदों में 48 रन की जरूरत है।

                  SEPTEMBER 21, 2025 / 11:23 PM IST

                  IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 117/2

                  12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन है। अभिषेक शर्मा 68 रन और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 55 रन की जरुरत है। फहीम अशरफ के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                    SEPTEMBER 21, 2025 / 11:17 PM IST

                    India vs Pakistan Live Match Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                    भारत को बैक-टू-बैक झटके लगे है। शुभमन के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव  बिना खाता खोले हारिस रऊफ की गेंद पर आउट हुए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन है।

                      SEPTEMBER 21, 2025 / 11:12 PM IST

                      India vs Pakistan Live Match Score: भारत को लगा पहसा झटका

                      10वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। फहीम अशरफ की गेंद पर शुभमन गिल 47 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। भारत को जीत के लिए 60 गेंदों में 67 रन की जरुरत है।

                        SEPTEMBER 21, 2025 / 11:02 PM IST

                        IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 100 के पार

                        9 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 101 रन हो गया है। अभिषेक शर्मा 56 रन और शुभमन गिल 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। हारिस रऊफ के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                          SEPTEMBER 21, 2025 / 10:57 PM IST

                          India vs Pakistan Live Match Score: अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

                          अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में शानदार फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 4 छक्के और 4 चौके लगाए है। शुभमन गिल 42 रन बनाकर अभिषेक का साथ दे रहे हैं। 8 ओवर के बाद स्कोर बिना किसी विकेट के 96 रन है।

                            SEPTEMBER 21, 2025 / 10:53 PM IST

                            IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 85/0

                            7 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 85 रन बना लिए है। अभिषेक शर्मा 48 रन और शुभमन गिल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 78 गेंदों में 87 रन की जरुरत है।

                              SEPTEMBER 21, 2025 / 10:48 PM IST

                              India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 69/0

                              पावरप्ले खत्म होने बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 69 रन बना लिए है। अभिषेक शर्मा 33 रन और शुभमन गिल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। सईम अयूब के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                SEPTEMBER 21, 2025 / 10:43 PM IST

                                IND vs PAK Live Match Score: 5 ओवर के बाद स्कोर 55/0

                                5 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 55 रन है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच 30 गेंदों में 55 रन की पार्टनरशिप हो गई है। अभिषेक शर्मा 28 रन और शुभमन गिल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर खत्म होने के बाद हारिस रउफ और अभिषेक शर्मा के बीच हुई बहस भी हुई।

                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 10:38 PM IST

                                  India vs Pakistan Live Match Score: चौथे ओवर में आए 12 रन

                                  4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 43 रन है। अबरार अहमद के इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने लगातार 2 बॉउड्री लगाई।अभिषेक शर्मा 21 रन और शुभमन गिल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अबरार अहमद के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 10:33 PM IST

                                    IND vs PAK Live Match Score: भारत की शानदार शुरुआत

                                    भारतीय टीम तेजी से रन बना रही है। तीसरे ओवर में शुभमन गिल ने सईम अयूब की गेंद पर 4 बॉउड्री लगाई है। अभिषेक शर्मा 10 रन और शुभमन गिल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 31 रन है।

                                      SEPTEMBER 21, 2025 / 10:27 PM IST

                                      India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 19/0

                                      2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 9 रन और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। सईम अयूब के इस ओवर में कुल 10 रन आए। पाकिस्तान ने भारत को 172 रन का टारगेट दिया है।

                                        SEPTEMBER 21, 2025 / 10:24 PM IST

                                        IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 9/0

                                        अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का मारा। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 8 रन और शुभमन गिल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                          SEPTEMBER 21, 2025 / 10:18 PM IST

                                          IND vs PAK Live Match Score: टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम

                                          पाकिस्तान ने भारत को 172 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर आ गए है। पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर शाहीन अफरीदी कर रहे हैं।

                                            SEPTEMBER 21, 2025 / 10:12 PM IST

                                            India vs Pakistan Live Match Score: शिवम दुबे को मिला 2 विकेट

                                            भारत के गेंदबाज शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तान के सईम अयूब 21 रन, साहिबजादा फरहान 58 रन और मोहम्मद नवाज 21 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आगा 17 रन और फहीम अशरफ 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

                                              SEPTEMBER 21, 2025 / 10:01 PM IST

                                              India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान ने भारत को दिया 172 रन का टारगेट

                                              पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाई। आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम कुल 14 रन बनाई। भारत को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे। मैच मेें शिवम दुबे ने झटके दो विकेट चटकाए है।

                                                SEPTEMBER 21, 2025 / 9:51 PM IST

                                                IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान को लगा 5वां झटका

                                                19वें ओवर में पाकिस्तान को पाचवां झटका लगा है। मोहम्मद नवाज 21 रन पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में शुभमन गिल ने आसान सा कैच छोड़ दिया। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन है।

                                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 9:44 PM IST

                                                  India vs Pakistan Live Match Score: 18वें ओवर में आए 17 रन

                                                  मोहम्मद नवाज और सलमान आगा जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद नवाज 20 रन और सलमान आगा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे के इस ओवर में 1 छक्का और 1 चौका सहित कुल 17 रन आए। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है।

                                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 9:39 PM IST

                                                    IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 129/4

                                                    17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 8 रन आए। मोहम्मद नवाज और सलमान आगा जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद नवाज 11 रन और सलमान आगा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      SEPTEMBER 21, 2025 / 9:33 PM IST

                                                      India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 121/4

                                                      16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। मोहम्मद नवाज और सलमान आगा जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद नवाज 7 रन और सलमान आगा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 2 रन आए।

                                                        SEPTEMBER 21, 2025 / 9:30 PM IST

                                                        IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 119/4

                                                        15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन है। मोहम्मद नवाज और सलमान आगा जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद नवाज 7 रन और सलमान आगा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे के इस ओवर में 1 विकेट सहित कुल 4 रन आए।

                                                          SEPTEMBER 21, 2025 / 9:24 PM IST

                                                          India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

                                                          14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन है। कुलदीप के इस ओवर में एक विकेट सहित कुल 5 रन आए है। मोहम्मद नवाज और साहिबजादा फरहान की जोड़ी क्रीज पर है। 15वें ओवर में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। 15वें ओवर में शिवम दूबे ने साहिबजादा फरहान को वापस पवेलियन भेजा है। साहिबजादा फरहान 58 रन बनाकर आउट हुए।

                                                            SEPTEMBER 21, 2025 / 9:19 PM IST

                                                            IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

                                                            14वें ओवर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव की गेंद पर हुसैन तलत 10 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन है।

                                                              SEPTEMBER 21, 2025 / 9:16 PM IST

                                                              India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 110/2

                                                              13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। शिवम दुबे के इस ओवर में कुल 7 रन आए है। हुसैन तलत और साहिबजादा फरहान की जोड़ी क्रीज पर है। हुसैन तलत 10 रन और साहिबजादा फरहान 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                SEPTEMBER 21, 2025 / 9:11 PM IST

                                                                IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार

                                                                12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन है। हुसैन तलत और साहिबजादा फरहान की जोड़ी क्रीज पर है। हुसैन तलत 6 रन और साहिबजादा फरहान 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 9:07 PM IST

                                                                  India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 96/2

                                                                  11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। शिवम दुबे के इस ओवर में कुल 5 रन आए। शिवम में इसी ओवर में अयुब को पवेलियन भेजा। हुसैन तलत और साहिबजादा फरहान की जोड़ी क्रीज पर है।

                                                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 9:04 PM IST

                                                                    IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

                                                                    11वें ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। शिवम दूबे की गेंद पर सईम अयूब 21 रन बनाकर आउट हुए। सईम का कैच अभिषेक शर्मा ने लिया। पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन है।

                                                                      SEPTEMBER 21, 2025 / 8:56 PM IST

                                                                      India vs Pakistan Live Match Score: साहिबजादा फरहान की फिफ्टी

                                                                      साहिबजादा फरहान ने 36 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान फरहान ने 3 छ्क्के और 5 चौके लगाए है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 8 रन आए है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 91 रन है।

                                                                        SEPTEMBER 21, 2025 / 8:53 PM IST

                                                                        IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 80 के पार

                                                                        पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। सईम अयूब 20 रन और साहिबजादा फरहान 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                                                          SEPTEMBER 21, 2025 / 8:49 PM IST

                                                                          India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 70/1

                                                                          8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। सईम अयूब 13 रन और साहिबजादा फरहान 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 10 रन आए। अभिषेक शर्मा ने बॉउड्री के पास साहिबजादा फरहान का कैच छोड़ दिया।

                                                                            SEPTEMBER 21, 2025 / 8:44 PM IST

                                                                            IND vs PAK Live Match Score: भारतीय टीम को दूसरे विकेट की तलाश

                                                                            7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। सईम अयूब 11 रन और साहिबजादा फरहान 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 5 रन आए। भारतीय टीम को दूसरे विकेट की तलाश है।

                                                                              SEPTEMBER 21, 2025 / 8:40 PM IST

                                                                              India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 55/1

                                                                              6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 13 रन आए। सईम अयूब की साहिबजादा फरहान जोड़ी क्रीज तेजी से रन बना रही है। सईम अयूब 9 रन और साहिबजादा फरहान 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                                SEPTEMBER 21, 2025 / 8:34 PM IST

                                                                                IND vs PAK Live Match Score: कुलदीप ने छोड़ा कैच

                                                                                5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुलदीप यादव ने सैम अयुब का आसान सा कैच छोड़ दिया। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 6 रन आए।

                                                                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 8:30 PM IST

                                                                                  India vs Pakistan Live Match Score: चौथे ओवर में आए 10 रन

                                                                                  भारत की ओर से चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। इस ओवर में बुमराह ने एक नो बॉल डाला, लेकिन सईम अयूब फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए। फ्री हिट में बुमराह ने 1 रन दिया। बुमराह के इस ओवर में कुल 10 रन आए। पाकिस्तान का स्कोर 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन है।

                                                                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 8:23 PM IST

                                                                                    India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 26/1

                                                                                    3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में एक विकेट सहित कुल 9 रन आए। सईम अयूब की साहिबजादा फरहान जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                      SEPTEMBER 21, 2025 / 8:18 PM IST

                                                                                      IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का लगा पहला झटका

                                                                                      तीसरे ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने फखर जमान को वापस पवेलियन भेजा है। फखर जमान 15 रन पर बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।

                                                                                        SEPTEMBER 21, 2025 / 8:12 PM IST

                                                                                        India vs Pakistan Live Match Score: दूसरे ओवर में आए 11 रन

                                                                                        भारत की ओर से दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 17 रन है। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी क्रीज पर है।

                                                                                          SEPTEMBER 21, 2025 / 8:06 PM IST

                                                                                          IND vs PAK Live Match Score: अभिषेक ने छोड़ा कैच

                                                                                          भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की ओर से पहला ओवर हार्दिक पांड्या ने किया। इस ओवर में फरहान का आसान सा कैच अभिषेक से छुट गया। 1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है।

                                                                                            SEPTEMBER 21, 2025 / 7:58 PM IST

                                                                                            India vs Pakistan Live Match Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

                                                                                            एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर फोर का मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। फिल्डिंग करने के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर आ गए है। वहीं पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मैदान पर आ गए है।

                                                                                              SEPTEMBER 21, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                                              India vs Pakistan Live Match Score: सुपर-4 में पहुंची ये टीमें

                                                                                              एशिया कप के सुपर 4 में ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने क्वालीफाई किया है। अब इन टीमों के बीच खिताब को लेकर मुकाबला होगा।

                                                                                                SEPTEMBER 21, 2025 / 7:46 PM IST

                                                                                                IND vs PAK Live Match Score: कैसी है दुबई की पिच

                                                                                                दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर खेले गए टी20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 139 रन रहा है। इस पिच पर मैच लो-स्कोरिंग हो सकता है। इस मैदान पर स्पिनर्स कभी भी मैच पलट सकते हैं। । भारत के पास कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी और प्रभावी स्पिनर मौजूद हैं, जिनसे टीम को काफी उम्मीदें होंगी। ये तीनों खिलाड़ी पिच की धीमी गति का फायदा उठाकर विरोधी बल्लेबाज़ों को रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

                                                                                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 7:41 PM IST

                                                                                                  India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

                                                                                                  सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

                                                                                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 7:39 PM IST

                                                                                                    IND vs PAK Live Match Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                                    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                      SEPTEMBER 21, 2025 / 7:32 PM IST

                                                                                                      India vs Pakistan Live Match Score: भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी

                                                                                                      एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

                                                                                                        SEPTEMBER 21, 2025 / 7:26 PM IST

                                                                                                        IND vs PAK Live Match Score: कुछ ही देर में होगा मैच का टॉस

                                                                                                        भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर फोर के दूसरे मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होगा। सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा जल्द ही मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                                                          SEPTEMBER 21, 2025 / 7:18 PM IST

                                                                                                          India vs Pakistan Live Match Score: कैसा है दुबई का मौसम

                                                                                                          दुबई में होने वाले मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। तापमान करीब 34 डिग्री और नमी (ह्यूमिडिटी) लगभग 62% रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। हल्की हवा चलेगी, लेकिन खेल पर असर नहीं पड़ेगा।

                                                                                                            SEPTEMBER 21, 2025 / 7:11 PM IST

                                                                                                            IND vs PAK Live Match Score: सुपर-4 में भारत का मुकाबला

                                                                                                            सुपर-4 चरण में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेला जाएगा। सुपर फोर के मुकाबले में आज 21 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी और फिर 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ आमना-सामना करेगी।

                                                                                                              SEPTEMBER 21, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                                              India vs Pakistan Live Match Score: कब शुरू होगा मुकाबला

                                                                                                              भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का दूसरा मुकाबला रविवार 21 सितंबर को खेला जाएगा। मैच दूबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे और खेल की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी।

                                                                                                                SEPTEMBER 21, 2025 / 6:56 PM IST

                                                                                                                IND vs PAK Live Match Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                                टी20 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 14 बार हुआ है। यहां पर भारत का पलड़ा भारी है। इन 14 मुकाबलों में भारत ने 11 मुकाबले जीते है तो वहीं पाकिस्तान को मात्र 3 में जीत मिली है।

                                                                                                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 6:50 PM IST

                                                                                                                  India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का प्रदर्शन

                                                                                                                  एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से मात दी थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। वहीं अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया था।

                                                                                                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 6:41 PM IST

                                                                                                                    IND vs PAK Live Match Score: जीत की रथ पर सवार भारतीय टीम

                                                                                                                    एशिया कप 2025 में भारत ने ग्रुप ए से सबसे पहले सुपर-4 में जगह बनाई। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने अभियान की शुरुआत यूएई को 9 विकेट से हराकर की थी। इसके बाद पाकिस्तान को भारत ने 7 विकेट से मात दी थी। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया।

                                                                                                                      SEPTEMBER 21, 2025 / 6:36 PM IST

                                                                                                                      India vs Pakistan Live Match Score: कहां पर देंखे लाइव मैच

                                                                                                                      सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप, वेबसाइट और ओटीटीप्ले ऐप पर उपलब्ध होगी।

                                                                                                                        SEPTEMBER 21, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                                                                        IND vs PAK Live Match Score: ग्रुप स्टेज मैच में हुआ था विवाद

                                                                                                                        ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान काफी विवाद हुआ था। मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए वापस ड्रेसिंग रूम चली गई, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। इसके बाद पीसीबी ने इस मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी। आईसीसी ने उसकी इस मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच खेलने से पहले मना किया, लेकिन कुछ देर बाद मैच खेलने के लिए तैयार हो गया। ये तय समय से देरी से शुरू हुआ। इस मैच के रेफरी भी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही थे।

                                                                                                                          SEPTEMBER 21, 2025 / 6:26 PM IST

                                                                                                                          India vs Pakistan Live Match Score: भारत के प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये बदलाव

                                                                                                                          भारतीय टीम इस मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है। ओमान के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती नहीं खेले थे। इनकी जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिला था। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में बुमराह और वरुण वापसी कर सकते हैं।

                                                                                                                            SEPTEMBER 21, 2025 / 6:17 PM IST

                                                                                                                            IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                            सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

                                                                                                                              SEPTEMBER 21, 2025 / 6:16 PM IST

                                                                                                                              India vs Pakistan Live Match Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                              अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                                                SEPTEMBER 21, 2025 / 6:15 PM IST

                                                                                                                                IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान की पूरी टीम

                                                                                                                                सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम।

                                                                                                                                  SEPTEMBER 21, 2025 / 6:14 PM IST

                                                                                                                                  India vs Pakistan Live Match Score: भारतीय की पूरी टीम

                                                                                                                                  सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

                                                                                                                                    SEPTEMBER 21, 2025 / 6:12 PM IST

                                                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।