Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey SEPTEMBER 14, 2025 / 11:39 PM IST

India vs PAK Highlights Score Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, 7 विकेट से दी मात

India vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का 6वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारत को 128 रन का टारगेट दिया। भारत ने आसानी से 15.5 ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया

India vs PAK Highlights Score Match Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 6वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर

India vs PAK highlights Score Match Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात
India vs PAK highlights Score Match Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात
SEPTEMBER 14, 2025 / 11:19 PM IST

India vs Pakistan Live Match Score: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाई। भारत को 128 रन का टारगेट मिला। भारत ने आसानी से 15.5 ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।

    SEPTEMBER 14, 2025 / 11:13 PM IST

    IND vs PAK Live Match Score: जीत से 5 रन दूर भारत

    15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 123 रन है। भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 5 रन की जरुरत है। भारत के सूर्यकुमार यादव 40 रन और शिवम दुबे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

      SEPTEMBER 14, 2025 / 11:09 PM IST

      India vs Pakistan Live Match Score:जीत से 18 रन दूर भारत

      14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 110 रन है। भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 18 रन की जरुरत है। भारत के सूर्यकुमार यादव 33 रन और शिवम दुबे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

        SEPTEMBER 14, 2025 / 11:03 PM IST

        IND vs PAK Live Match Score: भारत को लगा तीसरा झटका

        भारत को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा है।  सैम अयूब की गेंद पर भारत के तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए।  सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दूबे मैदान पर आए है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 रन पर 3 विकेट है।

          SEPTEMBER 14, 2025 / 11:00 PM IST

          India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 97/2

          12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। भारत के तिलक वर्मा 31 रन और सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 48 गेंदों पर 31 रन की जरूरत है। मोहम्मद नवाज के इस ओवर में 4 रन आए।

            SEPTEMBER 14, 2025 / 10:54 PM IST

            IND vs PAK Live Match Score: 90 के पार भारत का स्कोर

            भारत के सूर्या और तिलक तेजी से रन बना रहे हैं। भारत के तिलक वर्मा 29 रन और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 54 गेंदों पर 35 रन की जरूरत है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 44 गेंद पर 52 रन की पार्टनरशिप हो गई है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन है।

              SEPTEMBER 14, 2025 / 10:48 PM IST

              India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 80 के पार

              10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। भारत के सूर्या और तिलक तेजी से रन बना रहे हैं। भारत के तिलक वर्मा 28 रन और सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 60 गेंदों पर 40 रन की जरूरत है।

                SEPTEMBER 14, 2025 / 10:45 PM IST

                IND vs PAK Live Match Score: जीत से 54 रन दूर भारत

                भारतीय टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 54 रन की जरूरत है। भारत के तिलक वर्मा 21 रन और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। अबरार अहमद के इस ओवर में कुल 3 रन आए। भारत का स्कोर 74 रन है।

                  SEPTEMBER 14, 2025 / 10:42 PM IST

                  India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 70 के पार

                  आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। भारत के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। भारतीय टीम तेजी से रन बना रही है।

                    SEPTEMBER 14, 2025 / 10:37 PM IST

                    IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 64/2

                    7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। भारत के तिलक वर्मा 17 रन और सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 78 गेंदों में 64 रन की जरूरत है।

                      SEPTEMBER 14, 2025 / 10:33 PM IST

                      India vs Pakistan Live Match Score: भारत का स्कोर 60 के पार

                      6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। भारत के तिलक वर्मा 14 रन और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 84 गेंदों में 67 रन की जरूरत है। मोहम्मद नवाज के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                        SEPTEMBER 14, 2025 / 10:29 PM IST

                        IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 40 के पार

                        5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन है। भारत के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। अबरार अहमद के इस ओवर में कुल 6 रन आए। भारत को जीत के लिए 90 गेंदों में 72 रन की जरूरत है।

                          SEPTEMBER 14, 2025 / 10:24 PM IST

                          India vs Pakistan Live Match Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                          चौथे ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है। सैम अयूब की गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या का साथ देने तिलक वर्मा क्रीज पर आए है। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।

                            SEPTEMBER 14, 2025 / 10:19 PM IST

                            IND vs PAK Live Match Score: भारत का स्कोर 30 के पार

                            तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 95 रन की जरुरत है। शाहीन अफरीदी के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                              SEPTEMBER 14, 2025 / 10:15 PM IST

                              India vs Pakistan Live Match Score: भारत को लगा पहला झटका

                              दूसरे ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा है। सैम अयूब की गेंद पर शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन है।

                                SEPTEMBER 14, 2025 / 10:09 PM IST

                                IND vs PAK Live Match Score: भारत की शानदार शुरुआत

                                पाकिस्तान ने भारत को 128 रन का टारगेट दिया है। भारत को ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। शाहीन अफरीदी के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                  SEPTEMBER 14, 2025 / 10:06 PM IST

                                  India vs Pakistan Live Match Score: टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम

                                  पाकिस्तान ने भारत को 128 रन का टारगेट दिया है। भारत को ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर शाहीन अफरीदी कर रहे हैं।

                                    SEPTEMBER 14, 2025 / 9:57 PM IST

                                    IND vs PAK Live Match Score: किसने लिया कितना विकेट

                                    भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं। हार्दिक और वरुण को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान 40 रन बनाए। वहीं शाहीन अफरीदी ने तेजी से 16 गेंदों में 33 रन बनाए।

                                      SEPTEMBER 14, 2025 / 9:46 PM IST

                                      India vs PAK Live Score Match Asia Cup 2025: भारत को मिला 128 रन का टारगेट

                                      पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाई। भारत को 128 रन का टारगेट मिला है। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

                                        SEPTEMBER 14, 2025 / 9:41 PM IST

                                        IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान को लगा 9वां झटका

                                        बुमराह ने 19वें ओवर में पाकिस्तान को 9वां झटका दिया है। बुमराह के इस ओवर में 1 विकेट सहित कुल 12 रन आए। बुमराह ने सुफियान मुकीम 10 रन पर आउट किया। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन है।

                                          SEPTEMBER 14, 2025 / 9:33 PM IST

                                          India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान को लगा आठवां झटका

                                          वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है। फहीम अशरफ 11 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। पाकिस्तान के सुफियान मुकीम और शाहीन अफरीदी क्रीज पर मौजूद है। कुलदीप

                                            SEPTEMBER 14, 2025 / 9:28 PM IST

                                            IND vs PAK Live Match Score: 90 के पार पाकिस्तान का स्कोर

                                            17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। पाकिस्तान के फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी क्रीज पर मौजूद है। कुलदीप के इस ओवर में एक विकेट सहित कुल 7 रन आए।

                                              SEPTEMBER 14, 2025 / 9:25 PM IST

                                              IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का गिरा 7वां विकेट

                                              17वें की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने साहिबजादा फरहान को वापस पवेलियन भेजा। साहिबजादा फरहान 40 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने अब तक कुल 3 विकेट चटका चुके है।

                                                SEPTEMBER 14, 2025 / 9:21 PM IST

                                                India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 83/6

                                                पाकिस्तानी टीम को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। भारतीय गेदंबाजों ने मैच में शुरुआत से ही पकड़ बनाए हुए है। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                                                  SEPTEMBER 14, 2025 / 9:15 PM IST

                                                  IND vs PAK Live Match Score: आग उगल रहे हैं भारतीय गेंदबाज

                                                  भारत के सामने पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। पाकिस्तानी बल्लेबाज एक के बाद एक करके आउट होते जा रहे हैं। भारतीय फिरकी के आगे उनकी एक भी नहीं चल रही है। फिलहाल 14 ओवर के बाद पाकिस्तान की टीम 6 विकेट खोकर 74 रन बनाए हैं। कुलदीप और अक्षर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।

                                                    SEPTEMBER 14, 2025 / 9:06 PM IST

                                                    IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान को लगा 6वां झटका

                                                    कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिए है। कुलदीप यादव की गेंद पर हसन नवाज 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले आउट हुए। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 65 रन है।

                                                      SEPTEMBER 14, 2025 / 9:03 PM IST

                                                      India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 62/4

                                                      12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। पाकिस्तान की टीम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। पाकिस्तान को हसन नवाज 3 रन और साहिबजादा फरहान 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        SEPTEMBER 14, 2025 / 9:00 PM IST

                                                        IND vs PAK Live Match Score: 11वें ओवर में आए 5 रन

                                                        11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। पाकिस्तान को हसन नवाज और साहिबजादा फरहान क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                                                          SEPTEMBER 14, 2025 / 8:56 PM IST

                                                          India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

                                                          10वें ओवर में अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने सलमान आगा को वापस पवेलियन भेजा है। सलमान 3 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

                                                            SEPTEMBER 14, 2025 / 8:51 PM IST

                                                            India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर

                                                            9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 2 रन आए। पाकिस्तान को सलमान आगा और साहिबजादा फरहान क्रीज पर मौजूद है।

                                                              SEPTEMBER 14, 2025 / 8:45 PM IST

                                                              India vs Pakistan Live Match Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

                                                              अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता  दिलाई है। अक्षर पटेल ने आठवें ओवर में फखर जमान को आउट कर दिया है। आठ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन  है।

                                                                SEPTEMBER 14, 2025 / 8:41 PM IST

                                                                India vs Pakistan Live Match Score: कुलदीप का शानदार ओवर

                                                                पावर प्ले के बाद सातवां ओवर कुलदीप यादव ने किया। कुलदीप का ये ओवर काफी शानदार रहा। इस ओवर में कुलदीप ने मात्र दो रन दिया। बता दें कि सात ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 44 रन हैं।

                                                                  SEPTEMBER 14, 2025 / 8:36 PM IST

                                                                  IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 40 के पार

                                                                  पावर प्ले का आखिरी ओवर बुमराह ने किया। बुमराह ने अपना तीसरा ओवर डाला है। इस ओवर के दो गेंद पर कोई रन नहीं आए वहीं तीसरे गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज फरहान ने छक्का जड़ा। वहीं 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 42 रन है।

                                                                    SEPTEMBER 14, 2025 / 8:30 PM IST

                                                                    IND vs PAK Live Match Score: 5 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 34/2

                                                                    शुरुआती दो विकट गिरने के बाद पाकिस्तान की टीम संभलती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान और साहिबजादा फरहान काफी संभलकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

                                                                      SEPTEMBER 14, 2025 / 8:26 PM IST

                                                                      India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 20 के पार

                                                                      चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन है। बुमराह के इस ओवर में कुल 6 रन आए। साहिबजादा फरहान ने बुमराह की गेंद पर छक्का लगाया। पाकिस्तान को फखर जमान और साहिबजादा फरहान क्रीज पर मौजूद है।

                                                                        SEPTEMBER 14, 2025 / 8:21 PM IST

                                                                        IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान का स्कोर 20/2

                                                                        तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में पाकिस्तान ने 2 चौके सहित कुल 13 रन बनाए। पाकिस्तान को फकर जमान और साहिबजादा फरहान क्रीज पर मौजूद है।

                                                                          SEPTEMBER 14, 2025 / 8:13 PM IST

                                                                          IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान को बैक-टू-बैक लगे झटके

                                                                          दो ओवर में पाकिस्तान को बैक-टू -बैक झटके लगे हैं। पहले ओवर में हार्दिक ने सैम अयूब और फिर दूसरे ओवर में बुमराह ने मोहम्मद हारिस को पवेलियन भेजा है। पाकिस्तान का स्कोर 2 ओवर के बाद 2 विकेट पर 7 रन है। बुमराह ने इस ओवर में 1 विकेट चटकाकर 2 रन दिए।

                                                                            SEPTEMBER 14, 2025 / 8:07 PM IST

                                                                            India vs Pakistan Live Match Score: पहली ही गेंद पर हार्दिक ने पाकिस्तान को दिया झटका

                                                                            पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक ने पहली बॉल वाइड डाली। इसके बाद हार्दिक ने ओवर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज सईम अयूब को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान को पहला झटका लगा।

                                                                              SEPTEMBER 14, 2025 / 7:56 PM IST

                                                                              IND vs PAK Live Match Score: कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

                                                                              एशिया कप 2025 के 6वें मैच की शुरुआत कुछ ही देर में होगी। भारतीय टीम के प्लेयर जल्द ही फिल्डिंग करने के लिए मैदान पर आएंगे। कुछ ही देर में शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

                                                                                SEPTEMBER 14, 2025 / 7:50 PM IST

                                                                                India vs Pakistan Live Match Score: सूर्यकुमार यादव मना रहे अपना 35वां जन्मदिन

                                                                                भारतीय टीम के टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 14 सितंबर 1990 को जन्मे सूर्यकुमार यादव आज 35 साल के हो गए हैं। आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने जन्मदिन को और यादगार बनाने की कोशिश करेंगे

                                                                                  SEPTEMBER 14, 2025 / 7:45 PM IST

                                                                                  IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

                                                                                  सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

                                                                                    SEPTEMBER 14, 2025 / 7:39 PM IST

                                                                                    India vs Pakistan Live Match Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                      SEPTEMBER 14, 2025 / 7:34 PM IST

                                                                                      India vs Pakistan Live Match Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

                                                                                      भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का 6वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ग्रुप ए का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारत की टीम पहले गेंदबाजी करेगी

                                                                                        SEPTEMBER 14, 2025 / 7:27 PM IST

                                                                                        IND vs PAK Live Match Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

                                                                                        भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। मैच का टॉस रात 7.30 पर होगा।

                                                                                          SEPTEMBER 14, 2025 / 7:21 PM IST

                                                                                          India vs Pakistan Live Match Score: कैसी है दुबई की पिच

                                                                                          भारत और यूएई के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पर ही खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है, लेकिन स्पिनर्स यहां पर कभी भी मैच पलट सकते हैं। पिछले मैच में यहां गेंदबाजों ने जमकर विकेट चटकाए है। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 40 है। वहीं पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 59 है।

                                                                                            SEPTEMBER 14, 2025 / 7:12 PM IST

                                                                                            IND vs PAK Live Match Score: कौन सी टीम किस ग्रुप में

                                                                                            एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांग कांग और श्री लंका को ग्रुप बी में रखा गया है।

                                                                                              SEPTEMBER 14, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                              India vs Pakistan Live Match Score: एशिया कप में पाकिस्तान का शेड्युल

                                                                                              ग्रुप ए में पाकिस्तान ने अपना पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेला था, पाकिस्तान ने इस मैच को 93 रनों से जीता था। वहीं अब आज पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला भारत के साथ है। इसके बाद पाकिस्तान लीग स्टेज का आखिरी मैच यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को खेलेगा।

                                                                                                SEPTEMBER 14, 2025 / 6:59 PM IST

                                                                                                IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान ने जीत के साथ की शुरुआत

                                                                                                एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने भी शानदार शुरुआत की है। पाकिस्तान से ओमान को 93 रनों से हराया। दोनों ही टीमों के गेदबाजों ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच में पाकिस्तान की टीम 160 रन बनाई। पाकिस्तान ने अपनी बेहरतरीन गेंदबाजी से ओमान की पूरी टीम को 16.4 ओवर में 67 रन पर समेट दिया।

                                                                                                  SEPTEMBER 14, 2025 / 6:51 PM IST

                                                                                                  India vs Pakistan Live Match Score: भारतीय टीम का शेड्युल

                                                                                                  एशिया कप 2025 में भारत की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से था, जिसमें भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय टीम आज पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 19 सितंबर को भारतीय टीम का मुकाबला ओमान से होगा।

                                                                                                    SEPTEMBER 14, 2025 / 6:45 PM IST

                                                                                                    IND vs PAK Live Match Score: पहले मैच में भारत ने यूएई को हराया

                                                                                                    एशिया कप के ग्रुप ए में ये भारत का दूसरा मैच है। इससे पहले भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुबई को 13.1 ओवर में 57 रन पर ही रोक दिया। भारत ने 4.3 ओवर में ये मुकाबला अनपे नाम किया। भारत ने यूएई को 9 विकेट से मात दी थी।

                                                                                                      SEPTEMBER 14, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                                                      IND vs PAK Live Match Score: कितने बजे शुरू होगा मैच

                                                                                                      भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला आज रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से आधे घंटे पहले मुकाबले का टॉस होगा। एशिया का ये 6वां मुकाबला है।

                                                                                                        SEPTEMBER 14, 2025 / 6:34 PM IST

                                                                                                        India vs Pakistan Live Match Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                        टी20 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 13 बार हुआ है। यहां पर भारत का पलड़ा भारी है। इन 14 मुकाबलों में भारत ने 10 मुकाबले जीते है तो वहीं पाकिस्तान को मात्र 3 में जीत मिली है।

                                                                                                          SEPTEMBER 14, 2025 / 6:25 PM IST

                                                                                                          IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                          पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

                                                                                                            SEPTEMBER 14, 2025 / 6:24 PM IST

                                                                                                            India vs Pakistan Live Match Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                            अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                              SEPTEMBER 14, 2025 / 6:21 PM IST

                                                                                                              India vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान की पूरी टीम

                                                                                                              सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम

                                                                                                                SEPTEMBER 14, 2025 / 6:20 PM IST

                                                                                                                India vs Pakistan Live Match Score: भारतीय की पूरी टीम

                                                                                                                सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

                                                                                                                  SEPTEMBER 14, 2025 / 6:19 PM IST

                                                                                                                  नमस्कार

                                                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।