IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रन का 350 टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरी टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया
IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई
IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को रन का 350 टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया। कुलदीप यादव ने कुल 4 विकेट चटकाए। विराट कोहली ने 135 रन की शानदार पारी खेली है।
दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक को आउट कर साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके दिए। इसके बाद 5वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्कराम को 7 रन पर आउट कर तीसरा झटका दिया। 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने टोनी डी जोरजी को 39 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर 22वें ओवर में हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को 37 रन पर आउट कर पांचवां झटका दिया।
कुलदीप ने पलटा मैच का रूख
34वें ओवर में कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में मार्को जानसेन को 39 गेंदों में 70 रन और मैथ्यू ब्रीट्ज़के 72 रन दो सेट बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा, जिससे मैच का पूरी रुख बदल गया। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे। इसके बाद कुलदीप ने प्रेनेलन सुब्रायन को भी 17 रन पर पवेलियन लौटा दिया। 47वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने नंद्रे बर्गर को 17 रन पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिराया। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 गेंदों में 18 रन की जरूरत थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने कॉर्बिन बॉश को आउट कर मेजबान टीम की पारी का दसवां विकेट लिया।
विराट-रोहित ने संभाली पारी
भारत की पारी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा जब नंद्रे बर्गर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 136 रन का साझेदारी हुई। इस साझेदारी को मार्को जानसेन ने तोड़ा। 22वें ओवर में रोहित मार्को जानसेन की गेंद पर 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित के आउट होने के बाद भारत को लगातार झटके लगते रहे। 27वें ओवर में रुतुराज गायकवाड़ मात्र 8 रन बनाकर ओटनील बार्टमैन की गेंद पर आउट हुए।
विराट ने लगाया करियर का 52वां शतक
31वें ओवर में भारत को एक और झटका लगा जब वाशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर बार्टमैन की गेंद पर आउट हो गए। इस बीच विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों में अपने करियर का 52वां शतक पूरा किया, जिसमें 5 छक्के और 7 चौके शामिल थे। 43वें ओवर में भारत को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब विराट कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हुए।
49वें ओवर में भारत को 6वां झटका लगा। मार्को जानसेन की गेंद पर केएल राहुल ने 60 रन बनाकर आउट हुए। इसक बाद आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा 32 रन पर और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को रन का 350 टारगेट दिया।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कॉर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर, मार्को जानसेन और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट चटकाए। भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए। वहीं हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
भारतीय टीम सीरीज में अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना उतरी है। दोनों ही खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से मात दी है।