IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 118 रन का टारगेट दिया था। भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है
IND vs SA T20I Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में आज खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बना ली है।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहल
IND vs SA T20I Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में आज खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बना ली है।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 118 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी।
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 6वें ओवर में लगा। तूफानी पारी खेल रहे अभिषेक शर्मा 18 गेंदों में 35 रन पर आउट हुए। शुभमन गिल 28 रन और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत के तिलक वर्मा 25 रन और शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद गए। लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और कॉर्बिन बॉश को 1-1 विकेट मिला।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम के लगातार विकेट गिर रहे थे। एडेन मार्करम 61 रन, डोनोवन फरेरा 20 और एनरिक नोर्टजे 12 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के बाकी के बल्लेबाज दहाई के आकड़े पर भी नहीं पहुंच पाए। भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। तीसरे मैच में अर्शदीप सिंह 2/13 रन, कुलदीप यादव 2/12 रन, वरुण चक्रवर्ती 2/11 रन, हर्षित राणा 2/34 रन, हार्दिक पांड्या 1/23 रन और शिवम दुबे 1/21 रन से शानदार प्रदर्शन किया।
भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है। तीसरे मैच में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ