Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey DECEMBER 17, 2025 / 9:45 PM IST

IND vs SA Highlights: कोहरे की वजह से रद्द हुआ भारत और साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 मैच

IND vs SA Highlights: लखनऊ में कोहरे की वजह से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 रद्द कर दिया गया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार कंडीशन का मुआयना किया। लेकिन, रात 9:30 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं होने पर मैच रद्द कर दिया गया।

IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच घने कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार कंडीशन का मुआयना किया। लेकिन, रात 9:30 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं होने पर मैच रद्द कर दिया गया। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसं

IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच रद्द कर दिया गया है
IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच रद्द कर दिया गया है
DECEMBER 17, 2025 / 9:37 PM IST

IND vs SA Match Live: कोहरे की वजह से रद्द हुआ भारत और साउथ अफ्रीका का चौथा T20

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला घने कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेला जाना था, लेकिन कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार मैदान के कंडीशन का मुआयना किया। अंपायर्स ने रात 9:30 पर मैच को रद्द कर दिया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है

    DECEMBER 17, 2025 / 9:23 PM IST

    IND vs SA Match Live Score: कप्तान-उपकप्तान की बल्लेबाजी चिंता का विषय

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी चिंता का कारण बनी हुई है। चौथा मैच जीतने के लिए टॉप ऑर्डर को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कप्तान और उपकप्तान के बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं।

      DECEMBER 17, 2025 / 9:18 PM IST

      IND vs SA Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

      भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

        DECEMBER 17, 2025 / 9:04 PM IST

        IND vs SA Match Live Score: कब होगा अगला इंस्पेक्शन

        अंपायर एक बार फिर से मैदान का निरीक्षण किया। जांच के बाद अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, अब अगला इंस्पेक्शन रात 9:25 बजे होगा।

          DECEMBER 17, 2025 / 8:54 PM IST

          IND vs SA Match Live: कितने बजे होगा टॉस

          अंपायर एक बार फिर से मैदान का निरीक्षण किया,जांच के बाद अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, अब अगला इंस्पेक्शन रात 9 बजे होगा। राजीव शुक्ला भी मौके पर मौजूद हैं और इस समय अंपायरों से बातचीत कर रहे हैं।

            DECEMBER 17, 2025 / 8:45 PM IST

            IND vs SA Live Score: मैदान पर पहुंचे राजीव शुक्ला

            भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है। मैच में दो घंटे की देरी हो चुकी है। मैच को शाम सात बजे शुरु होना था। फिलहाल BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आ गए हैं।

              DECEMBER 17, 2025 / 8:36 PM IST

              IND vs SA Live Score: रात 9 बजे होगा अगला निरीक्षण

              भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है। मैच में अगला निरीक्षण रात 9 बजे होगा। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोहरे के कारण चौथा टी-20 शुरू होने में करीब डेढ़ घंटे की देरी हो चुकी है। मैच शाम 7 बजे से खेला जाना था लेकिन, घने कोहरे की वजह से टॉस को आगे बढ़ाया गया।

                DECEMBER 17, 2025 / 8:24 PM IST

                IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन!

                मैच में ऐसी हो सकती है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन - रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।

                  DECEMBER 17, 2025 / 8:16 PM IST

                  IND vs SA Live Score: रात 8.30 बजे होगा अगला निरीक्षण

                  लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोहरे के कारण चौथा टी-20 शुरू होने में करीब डेढ़ घंटे की देरी हो चुकी है। फिलहाल अंपायर मैदान पर आ निरीक्षण करके जा चुका है। अंपायर ने पिच के स्क्वेयर साइड पर जाकर मैदान का मुआयना किया। फिलहाल मैच का अगला निरीक्षण रात 8.30 बजे किया जाएगा।

                    DECEMBER 17, 2025 / 8:06 PM IST

                    IND vs SA Live Score: कब शुरू होगा मैच

                    लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के चौथा टी-20 शुरू होने में एक घंटे की देरी हो गई है। मैच शाम 7 बजे से खेला जाना था लेकिन, घने कोहरे की वजह से टॉस को आगे बढ़ाया गया। वहीं मैच में अब अगला  निरीक्षण रात 8.30 बजे होगा।

                      DECEMBER 17, 2025 / 7:51 PM IST

                      IND vs SA Live Score: टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बड़ा बदलाव

                      इस मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। मैच में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन की जगह बन सकती है।

                      सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

                        DECEMBER 17, 2025 / 7:44 PM IST

                        IND vs SA Live Score: कैसा था तीसरा टी20 मैच

                        भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 118 रन का टारगेट दिया था। भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी।

                          DECEMBER 17, 2025 / 7:34 PM IST

                          IND vs SA Match Live Score: कब शुरू होगा मैच

                          भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेला जाएगा। लखनऊ में कोहरे की वजह से टॉस में देरी हो रही है। अंपायर्स ने कंडीशन का मुआयना करने के बाद तय किया है कि पिच का दुबारा से मुआयना 8:00 बजे किया जाएगा।

                            DECEMBER 17, 2025 / 7:22 PM IST

                            India vs South Africa Live Score: कैसा था दूसरा टी20 मैच

                            भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 214 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई। भारत की पूरी टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 से मात दी है

                              DECEMBER 17, 2025 / 7:10 PM IST

                              IND vs SA Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच

                              भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है।

                                DECEMBER 17, 2025 / 7:03 PM IST

                                India vs South Africa Live Score: कहां खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

                                दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया, इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है। वहीं 11 दिसंबर को मुल्लापुर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से मात दी थी। इसके बाद तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला गया, इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है। वहीं अब चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

                                  DECEMBER 17, 2025 / 6:55 PM IST

                                  IND vs SA Match Live Score: कब होगा टॉस

                                  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेला जाएगा। लखनऊ में कोहरे की वजह से टॉस में देरी हो रही है। पहले पिच का निरीक्षण शाम 6:50 बजे किया जाना था लेकिन अब पिच का निरीक्षण शाम 7.30 पर होगा।

                                    DECEMBER 17, 2025 / 6:42 PM IST

                                    IND vs SA Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

                                      DECEMBER 17, 2025 / 6:37 PM IST

                                      IND vs SA Match Live Score: कोहरे की वजह से टॉस में देरी

                                      भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेला जाएगा। लखनऊ में कोहरे की वजह से टॉस में देरी हो रही है। पिच का निरीक्षण शाम 6:50 बजे किया जाएगा।

                                        DECEMBER 17, 2025 / 6:32 PM IST

                                        IND vs SA Match Live Score: कैसी है इकाना की पिच

                                        लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को भी अच्छी उछाल मिलती है, जिससे खासकर पावरप्ले के दौरान विकेट मिलने की संभावना रहती है। मैच के बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज असर दिखा सकते हैं। दूसरी पारी में ओस पड़ने की उम्मीद है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

                                          DECEMBER 17, 2025 / 6:27 PM IST

                                          IND vs SA Match Live Score: भारत की बल्लेबाजी चिंता का विषय

                                          भारतीय टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। चौथे मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को अपनी टॉप ऑर्डर की परेशानी पर ध्यान देना होगा, क्योंकि अभिषेक शर्मा के अलावा बाकी बल्लेबाज अभी तक खुलकर रन नहीं बना पाए हैं। वहीं कप्तान और उपकप्तान भी के बल्ले से भी रन नहीं बन रहे हैं। साथ ही भारतीय गेंदबाजों के लिए भी जरूरी होगा कि वे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखें, क्योंकि उन्हें ज्यादा मौके देना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

                                            DECEMBER 17, 2025 / 6:20 PM IST

                                            India vs South Africa Live Score: गिल-सूर्या से बेहतरीन पारी की उम्मीद

                                            भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे मैच कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल पर सबकी नजरें होंगी। पिछले काफी समय से दोनों का बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं। चौथे मैच में दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी।

                                              DECEMBER 17, 2025 / 6:15 PM IST

                                              India vs South Africa Live Score: बुमराह के खेलने पर सस्पेंस

                                              साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर सकते हैं, पिछले मैच में बुमराह पर्सनल रीजन की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं चौथे मैच में वे टीम में वापसी करेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

                                                DECEMBER 17, 2025 / 6:06 PM IST

                                                India vs South Africa Live Score: ऑनलाइन कहां पर देखें ये मुकाबला

                                                भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकेगी। ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

                                                  DECEMBER 17, 2025 / 6:00 PM IST

                                                  IND vs SA Match Live Score: टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी

                                                  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारत को 2-0 से हार मिली थी। वहीं वनडे सीरीज में वापसी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी थी। अब सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली T20 टीम पर हैं।

                                                    DECEMBER 17, 2025 / 5:55 PM IST

                                                    India vs South Africa Live Score: फ्री में कहां पर देंखे मुकाबला

                                                    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, चौथा T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इस मैच को आप DD स्पोर्ट्स पर भी फ्री में देख सकते हैं।

                                                      DECEMBER 17, 2025 / 5:50 PM IST

                                                      IND vs SA Match Live Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

                                                      क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

                                                        DECEMBER 17, 2025 / 5:47 PM IST

                                                        India vs South Africa Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                        अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

                                                          DECEMBER 17, 2025 / 5:46 PM IST

                                                          IND vs SA Match Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

                                                          भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे पर शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 6:30 बजे तय किया गया है।

                                                            DECEMBER 17, 2025 / 5:45 PM IST

                                                            India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की पूरी टीम

                                                            एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे।

                                                              DECEMBER 17, 2025 / 5:44 PM IST

                                                              IND vs SA Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                              सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद

                                                                DECEMBER 17, 2025 / 5:43 PM IST

                                                                नमस्कार

                                                                मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ