IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से मात दी है। इस जीत के सथा भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया है। आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 232 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बना पाई
IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से मात दी है। इस जीत के सथा भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया है। पांचवे और आखिरी मकुाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले
IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से मात दी है। इस जीत के सथा भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया है। पांचवे और आखिरी मकुाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 232 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बना पाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से मात दी है।
232 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को पहला झटका 7वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स को 12 रन पर कर दिया। साउथ अफ्रीका को पहला विकेट 69 रन पर गिरा। इसके बाद 11वें ओवर में 120 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक दिख रहे क्विंटन डी कॉक को 65 रन पर पवेलियन भेजा। 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने डेवाल्ड ब्रेविस को 17 गेंदों में 31 रन पर आउट किया। 13वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो झटके दिए, जहां उन्होंने एडेन मार्करम (6 रन) और डोनोवन फरेरा (0 रन) को आउट किया।
इसके बाद 17वें ओवर में बुमराह ने मार्को यानसेन को 14 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका को आठवां झटका दिया। इस समय साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 गेंदों में 53 रन चाहिए थे। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बना पाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से मात दी है
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए तेजी से 63 रन जोड़े, जिसे कॉर्बिन बॉश ने अभिषेक शर्मा को 21 गेंदों में 34 रन पर आउट कर तोड़ा। इसके बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। भारत को दूसरा झटका 97 रन पर लगा, जब संजू सैमसन 10वें ओवर में जॉर्ज लिंडे की गेंद पर 22 गेंदों में 37 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद 13वें ओवर में कॉर्बिन बॉश की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर आउट हुए।
हार्दिक-तिलक की तूफानी फिफ्टी
कप्तान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाते हुए 5 छक्के और 4 चौके जमाए। दोनों ही साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज पर बड़े शॉट लगाए। आखिरी ओवर में भारत को दो विकेट गंवाने पड़े। भारत को चौथा झटका 220 रन पर लगा, जब हार्दिक 25 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में तिलक वर्मा 73 रन पर रन आउट हो गए। शिवम दूबे 10 रन पर नाबाद गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 232 रन का लक्ष्य दिया।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। भारत के प्लेइंग 11 में हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन ने वापसी की हैं। गिल चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं है।