Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey DECEMBER 11, 2025 / 11:02 PM IST

IND vs SA Match Highlights: भारत ने गंवाया दूसरा टी20, साउथ अफ्रीका ने 1-1 से बराबर की सीरीज

IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 214 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई। भारत की पूरी टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 से मात दी है

IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला आज खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला गया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 214 रन का टा

IND vs SA Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
IND vs SA Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है
DECEMBER 11, 2025 / 10:46 PM IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से दी मात

साउथ अफ्रीका ने आखिरी झटका तिलक वर्मा के तौर पर दिया। तिलक वर्मा 62 रन बनाकर आउट हुए। भारत की पूरी पारी 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से मात दी है।

    DECEMBER 11, 2025 / 10:42 PM IST

    IND vs SA Live Score: भारत का गिरा 9वां विकेट

    19वें ओवर में ओटनील बार्टमैन ने भारत को तीन झटके दिए। ओटनील बार्टमैन की गेंद पर शिवम दूबे 1 रन, अर्शदीप सिंह 4 रन और वरुण चक्रवर्ती बिना खाता खोले आउट हुए। भारत को जीत के लिए 6 गेंदों में 52 रन की जरुरत है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन है।

      DECEMBER 11, 2025 / 10:40 PM IST

      India vs South Africa Live Score: एक ओवर में भारत को लगे 2 झटके

      19वें ओवर में ओटनील बार्टमैन ने भारत को दो झटके दिए। ओटनील बार्टमैन  की गेंद पर शिवम दूबे 1 रन और अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 8 गेंदों में 52 रन की जरुरत है।

        DECEMBER 11, 2025 / 10:38 PM IST

        India vs South Africa Live Score: भारत का लगा 7वां झटका

        19वें ओवर में भारत को 7वां झटका लगा है। ओटनील बार्टमैन की गेंद पर शिवम दूबे 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 10 गेंदों में 52 रन की जरुरत है।

          DECEMBER 11, 2025 / 10:36 PM IST

          IND vs SA Live Score: भारत का लगा 6वां झटका

          18वें ओवर में भारत को 6वां झटका लगा है। लुथो सिपामला की गेंद पर जितेश शर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 56 रन की जरुरत है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन है।

            DECEMBER 11, 2025 / 10:30 PM IST

            India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 142/5

            17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। जितेश शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। जितेश शर्मा 21 रन और तिलक वर्मा 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानसेन के इस ओवर में कुल 6 रन आए।

              DECEMBER 11, 2025 / 10:24 PM IST

              IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 136/5

              16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। जितेश शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। लुथो सिपामला के इस ओवर में कुल 13 रन आए। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 78 रन की जरुरत है।

                DECEMBER 11, 2025 / 10:17 PM IST

                India vs South Africa Live Score: भारत को लगा 5वां झटका

                तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। तिलक वर्मा 29 गेदों में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15वें ओवर में भारत का 5वां झटका लगा है। लुथो सिपामला की गेंद पर हार्दिक पांड्या 20 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन है।

                  DECEMBER 11, 2025 / 10:12 PM IST

                  IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 105/4

                  13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 44 रन और हार्दिक पांड्या 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। जॉर्ज लिंडे के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                    DECEMBER 11, 2025 / 10:06 PM IST

                    India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 94/4

                    12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 41 रन और हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओटनील बार्टमैन के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                      DECEMBER 11, 2025 / 10:01 PM IST

                      IND vs SA Live Score: जीत से 125 रन दूर भारत

                      11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 40 रन और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। जॉर्ज लिंडे के इस ओवर में कुल 8 रन आए। भारत को जीत के लिए 125 रन की जरुरत है।

                        DECEMBER 11, 2025 / 9:56 PM IST

                        India vs South Africa Live Score: जीत से 133 रन दूर भारत

                        10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 32 रन और हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुथो सिपामला के इस ओवर में कुल 10 रन आए। भारत को जीत के लिए 133 रन की जरुरत है।

                          DECEMBER 11, 2025 / 9:50 PM IST

                          IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 67/4

                          9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। जॉर्ज लिंडे के इस ओवर में कुल 4 रन आए। भारत को जीत के लिए 143 रन की जरुरत है।

                            DECEMBER 11, 2025 / 9:45 PM IST

                            India vs South Africa Live Score: भारत का लगा चौथा झटका

                            आठवें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है। ओटनील बार्टमैन की गेंद पर अक्षर पटेल 21 रन पर आउट हुए। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है।

                              DECEMBER 11, 2025 / 9:39 PM IST

                              IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 65/3

                              7 भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। भारत के तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 21 रन और अक्षर पटेल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। डोनोवन फरेरा के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                DECEMBER 11, 2025 / 9:35 PM IST

                                India vs South Africa Live Score: जीत से 163 रन दूर भारत

                                6 भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन है। मार्को जानसेन के इस ओवर में कुल 6 रन आए। भारत को जीत के लिए 163 रन की जरुरत है। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है।

                                  DECEMBER 11, 2025 / 9:31 PM IST

                                  IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 45/3

                                  5 भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। लुथो सिपामला के इस ओवर में कुल 13 रन आए।भारत को जीत के लिए 168 रन की जरुरता है। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है।

                                    DECEMBER 11, 2025 / 9:25 PM IST

                                    India vs South Africa Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

                                    चौथे ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा है। मार्को जानसेन की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन है। भारत को जीत के लिए 182 रन की जरुरता है। साउथ अफ्रीका ने भारत को 214 रन का टारगेट दिया।

                                      DECEMBER 11, 2025 / 9:19 PM IST

                                      IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 25/2

                                      3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन है। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीत के लिए 189 रन की जरूरत है। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 6 रन आए।

                                        DECEMBER 11, 2025 / 9:15 PM IST

                                        India vs South Africa Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                                        दूसरे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा है। मार्को जानसेन की गेंद पर अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है।

                                          DECEMBER 11, 2025 / 9:07 PM IST

                                          IND vs SA Live Score: पहले ही ओवर में भारत को लगा पहला झटका

                                          पहले ही ओवर में भारत को लगा पहला झटका लगा है। लुंगी एनगिडी की गेंद पर शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हुए। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 9 है। साउथ अफ्रीका ने भारत को 214 रन का टारगेट दिया है।

                                            DECEMBER 11, 2025 / 8:52 PM IST

                                            India vs South Africa Live Score: भारत के सामने 214 रन का टारगेट

                                            भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 214 रन का टारगेट दिया है। क्विंटन डी कॉक 46 गेंदों में 90 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली है।

                                              DECEMBER 11, 2025 / 8:45 PM IST

                                              India vs South Africa Live Score: 200 के करीब साउथ अफ्रीका

                                              19 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में 2 वॉइड सहित कुल 16 रन आए। साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर 19 रन और डोनोवन फरेरा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                DECEMBER 11, 2025 / 8:38 PM IST

                                                IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 179/4

                                                18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 15 रन आए। साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। डेविड मिलर 12 रन और डोनोवन फरेरा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  DECEMBER 11, 2025 / 8:31 PM IST

                                                  India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

                                                  17वें ओवर में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन है।

                                                    DECEMBER 11, 2025 / 8:27 PM IST

                                                    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

                                                    16वें ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। क्विंटन डी कॉक को जितेश शर्मा ने रन आउट किया। क्विंटन डी कॉक 46 गेंदों में 90 रन पर बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन है।

                                                      DECEMBER 11, 2025 / 8:23 PM IST

                                                      India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 156/2

                                                      15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। शिवम दुबेके इस ओवर में कुल 9 रन आए। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन और क्विंटन डी कॉक 90 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        DECEMBER 11, 2025 / 8:18 PM IST

                                                        IND vs SA Live Score: भारतीय टीम को विकेट की तलाश

                                                        14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 17 रन आए। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। डेवाल्ड ब्रेविस 7 रन और क्विंटन डी कॉक 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।

                                                          DECEMBER 11, 2025 / 8:08 PM IST

                                                          India vs South Africa Live Score: 12वें ओवर में आए 13 रन

                                                          12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने एडेन मार्करम 29 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है। 12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में 1 विकेट सहित कुल 13 रन आए। 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

                                                            DECEMBER 11, 2025 / 8:01 PM IST

                                                            IND vs SA Live Score: अर्शदीप ने एक ओवर में डाले 7 वाइड बॉल

                                                            क्विंटन डी कॉक तूफानी पारी खेल रहे हैं। क्विंटन डी कॉक 35 गेंदों में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं एडेन मार्करम 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में 7 वाइड बॉल सहित कुल 18 रन आए। 11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन है।

                                                              DECEMBER 11, 2025 / 7:49 PM IST

                                                              India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 90 के पार

                                                              10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 11 रन आए। साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। एडेन मार्करम 14 रन और क्विंटन डी कॉक 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                DECEMBER 11, 2025 / 7:43 PM IST

                                                                IND vs SA Live Score: क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी

                                                                9वें ओवर में क्विंटन डी कॉक ने 26 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान क्विंटन डी कॉक ने 4 छक्के और 4 चौक्के लगाए है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।

                                                                  DECEMBER 11, 2025 / 7:39 PM IST

                                                                  India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 70 के पार

                                                                  8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 70 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 9 रन आए। क्विंटन डी कॉक तेजी से रन बना रहे हैं। एडेन मार्करम 10 रन और क्विंटन डी कॉक 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    DECEMBER 11, 2025 / 7:36 PM IST

                                                                    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 61/1

                                                                    7 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 61 रन है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 8 रन आए। क्विंटन डी कॉक तेजी से रन बना रहे हैं। एडेन मार्करम 8 रन और क्विंटन डी कॉक 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                      DECEMBER 11, 2025 / 7:30 PM IST

                                                                      India vs South Africa Live Score: 6वें ओवर में आए 12 रन

                                                                      6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के 53 रन है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 12 रन आए। साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। एडेन मार्करम 7 रन और क्विंटन डी कॉक 34 रन बनाकर खेल रही है।

                                                                        DECEMBER 11, 2025 / 7:23 PM IST

                                                                        IND vs SA Live Score: वरुण की फिरकी में फंसे रीजा हेंड्रिक्स

                                                                        पांचवें ओवर में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स को 8 रन पर क्लीन बोल्ड किया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन है।

                                                                          DECEMBER 11, 2025 / 7:20 PM IST

                                                                          India vs South Africa Live Score: चौथे ओवर में आए 16 रन

                                                                          4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 16 रन आए। साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रीजा हेंड्रिक्स 8 रन और क्विंटन डी कॉक 27 रन बनाकर खेल रही है।

                                                                            DECEMBER 11, 2025 / 7:15 PM IST

                                                                            IND vs SA Live Score: तीसरे ओवर में आए 22/0

                                                                            3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट के 22 रन है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 12 रन आए। साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                              DECEMBER 11, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                              India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 10/0

                                                                              साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट के 10 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 2 रन आए।

                                                                                DECEMBER 11, 2025 / 7:06 PM IST

                                                                                IND vs SA Live Score: पहले ओवर में आए 8 रन

                                                                                भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट के 8 रन है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 8 रन आएय़

                                                                                  DECEMBER 11, 2025 / 6:59 PM IST

                                                                                  India vs South Africa Live Score: कैसा था भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच

                                                                                  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है।

                                                                                    DECEMBER 11, 2025 / 6:52 PM IST

                                                                                    India vs South Africa Live Score: कब-कब होगा मैच

                                                                                    दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया, इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है। वहीं अब दूसरा मैच 11 दिसंबर को मुल्लापुर में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

                                                                                      DECEMBER 11, 2025 / 6:48 PM IST

                                                                                      IND vs SA Live Score: दूसरे मुकाबले में कप्तान से बेहतरीन पारी खेलने की उम्मीद

                                                                                      कप्तान सूर्यकुमार यादव भी चर्चा में हैं क्योंकि उनका फॉर्म पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव में रहा है, जिससे आने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले सवाल बढ़ गए हैं। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार का बल्ला खामोश है। भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में कप्तान से बेहतरीन पारी खेलने की उम्मीद है। वहीं, चोट से लौटे हार्दिक पांड्या ने पहले मैच में 28 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए और गेंदबाजी में भी योगदान दिया।

                                                                                        DECEMBER 11, 2025 / 6:41 PM IST

                                                                                        India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

                                                                                        रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

                                                                                          DECEMBER 11, 2025 / 6:35 PM IST

                                                                                          IND vs SA Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                          अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

                                                                                            DECEMBER 11, 2025 / 6:33 PM IST

                                                                                            India vs South Africa Live Score: भारत ने जीता टॉस

                                                                                            भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की टीम 1-0 से आगे हैं। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादवने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

                                                                                              DECEMBER 11, 2025 / 6:26 PM IST

                                                                                              IND vs SA Live Score: कैसी है न्यू चंडीगढ़ की पिच

                                                                                              न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहली बार किसी मेन्स इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा। न्यू चंडीगढ़ की पिच को बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है। तेज आउटफील्ड की वजह से शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर खेल में ज्यादा असर दिखा सकते हैं, खासकर दूसरी पारी में। कुल मिलाकर, इस पिच पर बल्लेबाजो को गेंदबाजों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा फायदा मिल सकता है।

                                                                                                DECEMBER 11, 2025 / 6:21 PM IST

                                                                                                India vs South Africa Live Score: शुभमन गिल से बेहतरीन पारी की उम्मीद

                                                                                                भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच उपकप्तान पर शुभमन गिल पर सबकी नजरें होंगी। सितंबर में एशिया कप के दौरान टी20 टीम में वापस आने के बाद से शुभमन गिल अपनी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं और ये बात चर्चा में बनी हुई है। टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें लगातार टॉप ऑर्डर में मौका दे रहा है।

                                                                                                  DECEMBER 11, 2025 / 6:14 PM IST

                                                                                                  IND vs SA Live Score: ऑनलाइन कहां पर देखें ये मुकाबला

                                                                                                  भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

                                                                                                    DECEMBER 11, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                    IND vs SA Live Score: टॉस जीतकर क्या करना चाहिए

                                                                                                    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे मैच के दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है, इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहिए। अगर वे विरोधी टीम को 180–190 रन के आसपास रोक पाने में सफल होते हैं, तो ओस की मदद से दूसरी पारी में रन बनाना काफी आसान हो जाएगा और उनकी जीत की संभावना भी बढ़ जाएगी।

                                                                                                      DECEMBER 11, 2025 / 6:00 PM IST

                                                                                                      India vs South Africa Live Score: फ्री में कहां पर देंखे मुकाबला

                                                                                                      भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इस मैच को आप DD स्पोर्ट्स पर भी फ्री में देख सकते हैं।

                                                                                                        DECEMBER 11, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                                        IND vs SA Live Score: कैसा होगा न्यू चंडीगढ़ का मौसम

                                                                                                        न्यू चंडीगढ़ में होने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिन में अधिकतम तापमान करीब 23°C तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान गिरकर लगभग 7°C तक पहुंच सकता है।

                                                                                                          DECEMBER 11, 2025 / 5:50 PM IST

                                                                                                          IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                          क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

                                                                                                            DECEMBER 11, 2025 / 5:46 PM IST

                                                                                                            India vs South Africa Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                            अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

                                                                                                              DECEMBER 11, 2025 / 5:45 PM IST

                                                                                                              IND vs SA Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

                                                                                                              भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 6:30 बजे है।

                                                                                                                DECEMBER 11, 2025 / 5:44 PM IST

                                                                                                                India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की पूरी टीम

                                                                                                                एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

                                                                                                                  DECEMBER 11, 2025 / 5:43 PM IST

                                                                                                                  IND vs SA Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                                                                  सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

                                                                                                                    DECEMBER 11, 2025 / 5:42 PM IST

                                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ