IND vs SL Match Highlights Score Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सुपर फोर का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम ने श्रीलंका को 203 रनों का टारगेट दिया है। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 202 रन बनाई। टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को मात दी
IND vs SL Match Highlights Score Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सुपर फोर का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान चरित असालंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाई। भारत ने श्रीलंका को 203 रनों का टार
IND vs SL Match Highlights Score Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सुपर फोर का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान चरित असालंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाई। भारत ने श्रीलंका को 203 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 202 रन ही बनाई। मैच में सुपर ओवर खेला गया। इस सुपर ओवर को टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
बता दें कि सुपर ओवर में भारत को तीन रनों का टारगेट मिला, जिसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बना लिया। इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल में बिना हारे पहुंची है। अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से रविवार 28 सितंबर को होगा।
टारगेट का पीछा करने श्रीलंका पहले ही ओवर में झटका लगा था। हार्दिक पांड्या की गेंद पर कुसल मेंडिस बिना खाता खोले आउट हुए। 8वें ओवर में पथुम निसांका ने 25 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई। इसके बाद कुसल परेरा ने 25 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी लगाई। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कुसल परेरा 58 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव के इस ओवर में चरित असलांका 5 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर कामिंदु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा की गेंद पर पथुम निसांका 107 रन बनाकर आउट हुए। दासुन शनाका 22 रन और जेनिथ लियानगे 2 रन बनाकर नाबाद गए।
भारत के गेंदबाज हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह,हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा 61 रन ने बनाया। वहीं श्रीलंका के गेंदबाज महीश थीक्षाना, दुष्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, चरित असलांका और दासुन शनाका को 1-1 विकेट मिला।
पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम के शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। वहीं दूसरी ओर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर चरित असलांका की गेंद पर आउट हुए। दासुन शनाका की गेंद पर संजू सैमसन 23 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए।17वें ओवर में दुष्मंता चमीरा की गेंद पर हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 49 रन और अक्षर पटेल 21 रन पर नाबाद रहें।