Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs WI Match Live Score: वेस्टइंडीज की धाकड़ शुरुआत, पहले विकेट की तलाश में टीम इंडिया

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग कर रही है

Ankita Pandey SEPTEMBER 27, 2026 / 2:19 PM IST

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के नमन धीर इस मुकाबले से डेब्यू कर रहे हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग कर रही ह

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जा रहा है
IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जा रहा है
SEPTEMBER 27, 2026 / 2:19 PM IST

India vs West Indies Match Score Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 24/0

3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी विकेट के 24 रन है। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

    SEPTEMBER 27, 2026 / 2:14 PM IST

    IND vs WI Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 18 रन

    वेस्टइंडीज की टीम ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही है। नीतीश कुमार रेड्डी के ओवर में कुल 18 रन बने हैं। 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है।वेस्टइंडीज की ओर से पारी की शुरुआत करने जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

      SEPTEMBER 27, 2026 / 2:08 PM IST

      IND vs WI 1st ODI Match Live Score: पहले ओवर में आए 1 रन

      भारत की ओर से पहला ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, इस ओवर में मात्र 1 रन आए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से पारी की शुरुआत करने जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी विकेट के 1 रन है।

        SEPTEMBER 27, 2026 / 2:06 PM IST

        IND vs WI 1st ODI Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

        भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। बैटिंग करने वेस्टइंडीज की टीम मैदान पर आ गई है। वेस्टइंडीज की ओर से पारी की शुरुआत करने जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत की ओर से पहला ओवर प्रसिद्ध कृष्णा कर रहे हैं।

          SEPTEMBER 27, 2026 / 1:57 PM IST

          India vs West Indies Match Score Live: हाल के मैचों में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

          वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर लगातार दो घरेलू वनडे सीरीज हारने के बाद पहुंची है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ दोनों सीरीज में उसे करीबी मुकाबलों में शिकस्त मिली थी। वहीं, खिलाड़ियों की मैच फीस में हाल ही में 25 प्रतिशत की कटौती भी हुई है। ऐसे में टीम भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहेगी।

            SEPTEMBER 27, 2026 / 1:54 PM IST

            IND vs WI Match Live Score: वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई वेस्टइंडीज

            वेस्टइंडीज की टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है और उसे क्वालीफाइंग राउंड से गुजरना होगा। भारत के खिलाफ उसका वनडे रिकॉर्ड भी पिछले कुछ वर्षों में कमजोर रहा है। 2006 के बाद से दोनों टीमों के बीच खेली गई 13 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को एक भी जीत नहीं मिली है।

              SEPTEMBER 27, 2026 / 1:48 PM IST

              IND vs WI 1st ODI Match Live Score: कैसी है तिरुवनंतपुरम की पिच

              तिरुवनंतपुरम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नजर आ रही है। पिच सख्त है और घास भी बहुत कम है, जिससे गेंद के ज्यादा स्विंग होने की संभावना कम है। पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आएगी और बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। हालांकि, गेंदबाजों को आखिरी 10 ओवर में थोड़ी मदद मिल सकती है। पिच पर ओस भी नहीं है।

                SEPTEMBER 27, 2026 / 1:42 PM IST

                India vs West Indies Match Score Live: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

                जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स

                  SEPTEMBER 27, 2026 / 1:41 PM IST

                  IND vs WI Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                  रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

                    SEPTEMBER 27, 2026 / 1:33 PM IST

                    IND vs WI Match Live Score: पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

                    भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करेगी। मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा

                      SEPTEMBER 27, 2026 / 1:30 PM IST

                      IND vs WI 1st ODI Match Live Score: कहां पर देखें लाइव मुकाबला

                      भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

                        SEPTEMBER 27, 2026 / 1:23 PM IST

                        India vs West Indies Match Score Live: इतिहास रचने के करीब विराट

                        इस मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली पर भी होगी। इस मुकाबले में विराट कोहली अगर 59 रन बना लेते हैं तो वह इतिहास रच सकते हैं। विराट सबसे कम पारियों में 15 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

                          SEPTEMBER 27, 2026 / 1:17 PM IST

                          IND vs WI Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                          भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 वनडे खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने 72 और भारत ने 64 मैच जीते हैं। चार मुकाबले बेनतीजा रहे, जबकि दो मैच टाई हुए।

                            SEPTEMBER 27, 2026 / 1:08 PM IST

                            IND vs WI 1st ODI Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                            जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ

                              SEPTEMBER 27, 2026 / 1:02 PM IST

                              IND vs WI Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                              रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

                                SEPTEMBER 27, 2026 / 1:01 PM IST

                                IND vs Wi Match Live Score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला आज

                                भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी और टॉस दोपहर 1:30 पर होगा।

                                  SEPTEMBER 27, 2026 / 1:00 PM IST

                                  India vs West Indies Match Score Live: वेस्टइंडीज की पूरी टीम

                                  जॉन कैंपबेल, शाई होप (विकेट कीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, विटेल लॉज़, कीमो पॉल

                                    SEPTEMBER 27, 2026 / 12:57 PM IST

                                    IND vs WI Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार, नमन धीर

                                      SEPTEMBER 27, 2026 / 12:55 PM IST

                                      नमस्कार

                                      मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले मुकाबले के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ