IND vs ZIM T20 Match Live Score : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs ZIM T20 Match Highlights : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पहेल गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाव्बे को 125 रन पर रोक दिया। इस मुकाबले को भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया
IND vs ZIM T20 Match Live Score : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गें
IND vs ZIM T20 Match Live Score : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की। पहेल गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाव्बे को 125 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किया। वहीं 126 रन के टारगेट को 14 ओवर में ही भारत ने बड़े आसानी से हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने ये मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया।
पिछले कुछ मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई थी। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को पहली जीत की तलाश थी जो आज पूरी हुई।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : हरारे में टीम इंडिया का तूफान, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की। पहेल गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाव्बे को 125 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किया। वहीं 126 रन के टारगेट को 14 ओवर में ही भारत ने बड़े आसानी से हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने ये मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : जीत के करीब भारत
टीम इंडिया अब जीत के करीब पहुंच गई है। भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। फिलहाल टीम को जीत के लिए 23 रन की जरूरत है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 105 रन है। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर पचास रन का तूफानी पारी खेली।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में जड़ दिया पचासा
हरारे में रनों की बरसात हो रही है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन निकले। वैभव ने टीम इंडिया के लिए अपने करियर का पहला अधर्शतक जड़ा है। उन्होंने 18 गेंद पर 50 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार दमदार छक्के जड़े। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर 6 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
IND vs ZIM T20 Score : 50 के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर
हरारे में रनों की बरसात हो रही है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं। वैभव फिलहाल 17 गेंद पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी में उन्होंने चार दमदार छक्के जड़े हैं। टीम इंडिया का स्कोर पांच ओवर में पचास रन बना लिए हैं।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी जारी
तीसरे ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वैभव 11 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल उन्होंने तीन छक्के और दो चौके जड़ दिए हैं। 3.2 ओवर के बाद फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी जारी
126 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए टीम इंडिया उतर गई है। फिलहाल क्रीज पर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। वैभव अपने धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरु कर दिया है। दूसरे ओवर में ही वैभव ने अपने हाथ खोल लिए हैं। पहले तीन गेंदों में वैभव ने दो जानदार छक्के और एक चौका जड़ा। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 20 रन है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : भारत को मिला 126 रन का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी पर अब होगी निगाहें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की। पहेल गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाव्बे को 125 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत को 126 रन का टारगेट मिला है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : 100 रन के करीब जिम्बाव्बे
17 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है। जिम्बाव्बे की आधी टीम फिलहाल पवेलियन लौट चुकी है। 17 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन है। मयंक यादव ने दो विकेट अपने नाम किए हैं।
IND vs ZIM T20 Score : जिम्बाव्बे की आधी टीम पवेलियन लौटी
मुकाबले में जिम्बाव्बे का बुरा हाल है। जिम्बाव्बे की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। 13 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन है। मंयक यादव ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए हैं।
IND vs ZIM T20 Score : जिम्बाव्बे का बुरा हाल
मुकाबले में जिम्बाव्बे का बुरा हाल है। 12 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 59 रन है। मंयक यादव ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए हैं। शिवम दुबे और प्रिंस यादव ने भी एक-एक विकेट झटके हैं।
IND vs ZIM T20 Score : भारत ने झटका चौथा विकेट
मुकाबले में भारत ने धाकड़ शुरुआत की है। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों नें सात ओवर में जिम्बाव्बे के चार विकेट गिरा दिए हैं। फिलहाल 8 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
IND vs ZIM T20 Score : मैच में भारत हावी
प्रिंस यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 3.2 ओवर में बेन करन को आउट किया। वहीं इसके अगले ही ओवर में मयंक यादव ने अपना दूसरा विकटे झटक लिया। पावर प्ले के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी कर रही है। वहीं भारत ने मुकाबले में धाकड़ शुरुआत की है। पहले चार ओवर में भारत ने जिम्बाव्बे को दूसरा झटका दिया है। दूसरा विकेट प्रिंस यादव ने झटका है। 3.2 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 20 रन है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live: भारत की शानदार शुरुआत
दो ओवर के बाद जिम्बावे का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन है। पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने विकेट झटका। मयंक ने पहली ही गेंद पर विकेट झटका।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे को झटका
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से पहला ओवर मयंक यादव कर रहे हैं। पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को आउट कर दिया है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
IND vs ZIM T20 Score : भारत की टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी जिम्बाब्वे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर की भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं की जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई थी। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को पहली जीत की तलाश है।
IND vs ZIM T20 Score : भारत और जिम्बाब्वे का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है और उसने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई नहीं रहा है और न ही किसी मुकाबले का नतीजा बिना परिणाम के खत्म हुआ है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज 0-2 से हार गई और फिर इंग्लैंड के दौरे पर चारों मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम को अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश है।
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11
सिकंदर रजा (c), तदिवानाशे मारुमानी (w), ब्रायन बेनेट, मिल्टन शुम्बा, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, वेस्ली मधेवेरे
IND vs ZIM T20 Score : भारत की संभावित प्लेइंग 11
श्रेयस अय्यर (c), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (vc), ईशान किशन (wk), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : जिम्बाब्वे की पूरी टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाबदज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा और तफदजवा त्सिगा।
IND vs ZIM T20 Score : भारत की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह
IND vs ZIM 1st T20 Match Live : भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला
नमस्कार
मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच के लाइव अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ