IND W vs PAK W Highlights: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर आमने-सामने थी। मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया है। भारत से टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआत की है
IND W vs PAK W Highlights: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 6वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से मात दी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया। मुकाबले में भारत से टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाई। भारत ने पाक
IND W vs PAK W Highlights: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 6वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से मात दी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया। मुकाबले में भारत से टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाई। भारत ने पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर जीत के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआत की है। मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाई।
टारगेट का पीछा करने आई पाकिस्तान की टीम को शुरुआती ओवर में बड़े झटके लगे हैं। दीप्ति शर्मा ने शुरुआती ओवर में पाकिस्तान को बड़े झटके दिए। गुल फिरोजा 12 रन और आयशा जफर 12 रन बनाकर आउट हुई। वहीं श्री चरणी की गेंद पर सायरा जाबिन 2 रन बनाकर आउट हुई। इस समय पाकिस्तान का स्कोर 59/3 रन था। मुनीबा अली 41 रन बनाकर रन आउट हुए। पाकिस्तान के बाकि बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाई।
17वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की तीन झटके दिए हैं। आलिया रियाज, तस्मिया रुबाब और नशरा संधू को पवेलियन भेजा है। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर जीत के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआत की है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को शुरुआती ओवर में बड़े झटके लगे। पहले ही ओवर में सादिया इकबाल की गेंद पर शेफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हुई। वहीं चौथे ओवर में तस्मिया रुबाब की गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स 1 रन बनाकर आउट हुई। इस समय भारत का स्कोर 19/2 था। इसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 63 गेंदों में 91 रन की साझेदारी हुई थी। वहीं स्मृति मंधाना 68 रन और हरमनप्रीत कौर 36 रन बनाकर आउट हुई। इस समय भारत का स्कोर 127/5 था।
वहीं 20वें ओवर में ऋचा घोष 17 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुई। फातिमा सना के इस ओवर में 1 विकेट सहित कुल 15 रन आए। भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बना ली। भारत ने पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया।
भारत की गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट चटकाए। वहीं श्री चरणी को 3 विकेट और शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। वहीं पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल और फातिमा सना को 2-2 विकेट मिला है। वहीं तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को 1-1 विकेट मिला है।