IND vs NZ T20 Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों का टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी
IND vs NZ T20 Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20
IND vs NZ T20 Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई।
भारत ने न्यूजीलैंड का 48 रन से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को और दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या ने रचिन रवींद्र को 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 7वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिन्सन को 21 रन पर आउट किया। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने फिलिप्स (78 रन) को शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर बड़ा विकेट
15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्क चैपमैन को 39 रन पर आउट किया, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव और बढ़ गया। 19वें ओवर में शिवम दुबे ने डेरिल मिचेल को 28 रन पर और क्रिस्टियन क्लार्क को बिना खाता खोले आउट कर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 52 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 3 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती दो ओवरों में ही दो बड़े झटके लगे। दूसरे ओवर में संजू सैमसन 10 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए, जबकि तीसरे ओवर में 27 रन पर ईशान किशन 8 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्या और अभिषेक के बीच 47 गेंदों में 99 रन की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी को मिचेल सेंटनर ने 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 32 रन पर आउट कर तोड़ा।
12वें ओवर में 149 रन पर अभिषेक शर्मा 35 गेंदों में 84 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए, इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके बाद भारत को लगातार झटके लगे, 14वें ओवर में शिवम दुबे 9 रन, 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या 25 रन और 18वें ओवर में अक्षर पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने डेरिल मिचेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के और दो चौके लगाते हुए 21 रन बटोरे। रिंकू सिंह 20 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अर्शदीप सिंह 6 रन पर नाबाद लौटे। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 239 रन का लक्ष्य दिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ