IND vs Pak Match Score Live: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। ये हाईवोल्टेज मुकबाला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया।
