IND vs SA Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 358 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 के बराबरी पर है
IND vs SA 2nd ODI Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 50 ओवर
IND vs SA 2nd ODI Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 का टारगेट दिया।
साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 के बराबरी पर है।
रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में विराट कोहली 102 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 105 रनों की शानदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जानसेन ने दो विकेट चटकाए। नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला। भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने मुकाबले में 2-2 विकेट चटकाए। वहीं हर्षित राणा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5वें ओवर में पहला झटका लगा, जब अर्शदीप सिंह की गेंद पर क्विंटन डी कॉक 8 रन बनाकर आउट हो गए। टेम्बा बावुमा और एडेन मार्करम ने पारी को संभाला। वहीं 21वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने टेम्बा बावुमा 46 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 30वें ओवर में तीसरा झटका लगा, जब शानदार पारी खेल रहे एडेन मार्करम 110 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर आउट हुए। 41वें ओवर में कुलदीप यादव ने डेवाल्ड ब्रेविस को 54 रन पर पवेलियन भेजा। 44वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने मैथ्यू ब्रीट्जके को 68 रन पर आउट कर पांचवां झटका दिया। इसके तुरंत बाद 45वें ओवर में कुलदीप यादव ने मार्को जानसेन को 2 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा दिया। वहीं कॉर्बिन बॉश 22 रन और केशव महाराज 9 रन ने टीम को जीत तक पहुंचाया। दोनों ही खिलाड़ी नाबाद रहे।
भारत की पारी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम को शुरुआती झटके भी लगे। पांचवें ओवर में रोहित शर्मा 8 गेंदों में 14 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद दसवें ओवर में मार्को जानसेन ने यशस्वी जायसवाल को 22 रन (38 गेंद) पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली ने पारी संभाली। गायकवाड़ ने 52 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की इसके बाद 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ के करियर का ये पहला शतक है। ऋतुराज 105 रन बनाकर 36वें ओवर में जानसेन की गेंद पर आउट हुए।
वहीं, रांची में शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने रायपुर में भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी बनाई और 90 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनके करियर का 53वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। 40वें ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा जब लुंगी एनगिडी ने विराट कोहली को 102 रन पर आउट कर दिया। 41वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर रन आउट होकर सिर्फ 1 रन पर पवेलियन लौट गए। अंत में रवींद्र जडेजा 24 रन और कप्तान केएल राहुल 66 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला रांची में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से मात दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चोट की वजह से कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं है। इस सीरीज की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं।