Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 14, 2026 / 11:42 PM IST

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 में चेन्नई ने दर्ज की दूसरी जीत, केकेआर को 32 रन से हराया

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेपॉक में खेला गया। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाई। चेन्नई ने केकेआर को 32 रन से हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है

CSK vs KKR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 22वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने केकेआर को 32 रन से मात दी है। इस सीजन में चेन्नई की ये दूसरी जीत है। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला

CSK vs KKR Highlights: सीएसके ने केकेआर को 32 रन से मात दी है
CSK vs KKR Highlights: सीएसके ने केकेआर को 32 रन से मात दी है
APRIL 14, 2026 / 11:30 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई ने केकेआर को 32 रन से हराया

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेपॉक में खेला गया। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाई। चेन्नई ने केकेआर को 32 रन से हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

    APRIL 14, 2026 / 11:22 PM IST

    Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 148/6

    19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन है। केकेआर के रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद है। केकेआर को जीत के लिए 6 गेंदों में 45 रन की जरूरत है।

      APRIL 14, 2026 / 11:17 PM IST

      Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 138/6

      18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। केकेआर के रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद है। केकेआर को जीत के लिए 12 गेंदों में 55 रन की जरूरत है। अंशुल कंबोज के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

        APRIL 14, 2026 / 11:12 PM IST

        KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 131/6

        17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन है। केकेआर को ये मैच जीतने के लिए रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह को तेजी से रन बनाने होंगे। केकेआर को जीत के लिए 18 गेंदों में 61 रन की जरूरत है।

          APRIL 14, 2026 / 11:04 PM IST

          Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 120/6

          16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद है। जेमी ओवरटन के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। केकेआर को जीत के लिए 24 गेंदों में 73 रन की जरूरत है।

            APRIL 14, 2026 / 10:56 PM IST

            Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: जीत से 86 रन दूर केकेआर

            केकेआर को जीत के लिए 30 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद है। नूर अहमद के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

              APRIL 14, 2026 / 10:51 PM IST

              KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

              केकेआर को जीत के लिए 36 गेंदों में 93 रन की जरूरत है। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद है। जेमी ओवरटन के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                APRIL 14, 2026 / 10:43 PM IST

                Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर को लगा 6वां झटका

                13वें ओवर में केकेआर को बड़ा झटका लगा है। नूर अहमद की गेंद पर रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को जीत के लिए 43 गेंदों में 103 रन की जरूरत है। केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन है।

                  APRIL 14, 2026 / 10:40 PM IST

                  IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 103/5

                  केकेआर को जीत के लिए 48 गेंदों में 103 रन की जरूरत है। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। रोवमैन पॉवेल और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद है।

                    APRIL 14, 2026 / 10:35 PM IST

                    Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर को बैक-टू-बैक लगे झटके

                    11वें ओवर में नूर अहमद ने केकेआर को दो बड़ा झटके दिए है। अजिंक्य रहाणे 28 रन और कैमरून ग्रीन बिना खाता खोले आउट हुए। केकेआर को जीत के लिए 54 गेंदों में 108 रन की जरूरत है। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन है।

                      APRIL 14, 2026 / 10:29 PM IST

                      KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा तीसरा झटका

                      10वें ओवर में अकील होसेन ने केकेआर को तीसरा झटका दिया है। अंगकृष रघुवंशी 27 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को जीत के लिए 60 गेंदों में 113 रन की ज़रूरत है।

                        APRIL 14, 2026 / 10:24 PM IST

                        IPL 2026 Match Live Score: 9वें ओवर में आए 19 रन

                        9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। केकेआर को जीत के लिए 116 रन की जरूरत है। केकेआर के अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अजिंक्य रहाणे 24 रन और अंगकृष रघुवंशी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुरजपनीत सिंह के इस ओवर में कुल 19 रन आए हैं।

                          APRIL 14, 2026 / 10:15 PM IST

                          CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: जीत से 135 रन दूर केकेआर

                          8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। केकेआर को जीत के लिए 135 रन की जरूरत है। केकेआर के अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                            APRIL 14, 2026 / 10:11 PM IST

                            IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 46/2

                            7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन है। केकेआर को जीत के लिए 147 रन की जरूरत है। केकेआर के अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अजिंक्य रहाणे 9 रन और अंगकृष रघुवंशी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                              APRIL 14, 2026 / 10:07 PM IST

                              Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: 6वें ओवर में आए 5 रन

                              6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन है। केकेआर को जीत के लिए 157 रन की जरूरत है। केकेआर के अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अकील होसेन के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                APRIL 14, 2026 / 9:59 PM IST

                                CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

                                5वें ओवर में खलील अहमद की गेंद पर सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। केकेआर को जीत के लिए 162 रन की जरूरत है।

                                  APRIL 14, 2026 / 9:57 PM IST

                                  KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चौथे ओवर में आए 6 रन

                                  4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन है। केकेआर को जीत के लिए 165 रन की जरुरत है। केकेआर के अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंशुल कंबोज के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                    APRIL 14, 2026 / 9:52 PM IST

                                    CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 22/1

                                    3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। चेन्नई ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया है। केकेआर को जीत के लिए 172 रन की जरुरत है। केकेआर के अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                      APRIL 14, 2026 / 9:46 PM IST

                                      KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

                                      दूसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगा है। अंशुल कंबोज की गेंद पर फिन एलन 1 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन है।चेन्नई ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया है।

                                        APRIL 14, 2026 / 9:40 PM IST

                                        Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 7 रन

                                        चेन्नई ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया है। केकेआर के सुनील नरेन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने किया, इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है।

                                          APRIL 14, 2026 / 9:36 PM IST

                                          Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम

                                          चेन्नई ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने सुनील नरेन और फिन एलन की जोड़ी मैदान पर आ गई है। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद कर रहे हैं।

                                            APRIL 14, 2026 / 9:21 PM IST

                                            KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई ने कोलकाता को दिया 193 रन का टारगेट

                                            आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके  की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। चेन्नई ने कोलकाता को 193 रन का टारगेट दिया है।

                                              APRIL 14, 2026 / 9:18 PM IST

                                              KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 184/5

                                              19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन है। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं। शिवम दुबे और जेमी ओवरटन क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                APRIL 14, 2026 / 9:04 PM IST

                                                KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई को लगा 5वां झटका

                                                18वें ओवर में चेन्नई को 5वां झटका लगा है। कार्तिक त्यागी की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन है।

                                                  APRIL 14, 2026 / 8:57 PM IST

                                                  Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

                                                  17वें ओवर में केकेआर की टीम को चौथा झटका लगा है। सुनील नरेन की गेंद पर सरफराज खान 23 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन है।

                                                    APRIL 14, 2026 / 8:53 PM IST

                                                    KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 162/3

                                                    केकेआर की टीम बेहतरीन गेंदबाजी कर रही है। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन है। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं। सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                      APRIL 14, 2026 / 8:46 PM IST

                                                      Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर की बेहतरीन गेंदबाजी

                                                      सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 23 गेंदों में 32 रन की साझेदारी हुई है।15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। अनुकूल रॉय के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                        APRIL 14, 2026 / 8:38 PM IST

                                                        KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 136/3

                                                        14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं। सरफराज खान 13 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          APRIL 14, 2026 / 8:34 PM IST

                                                          Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: चेन्नई का स्कोर 121/3

                                                          13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 3 रन आए हैं। सरफराज खान 6 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                            APRIL 14, 2026 / 8:27 PM IST

                                                            Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                                                            12वें ओवर में चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। कार्तिक त्यागी की गेंद पर संजू सैमसन 32 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन है।

                                                              APRIL 14, 2026 / 8:24 PM IST

                                                              KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 105/2

                                                              11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 3 रन आए हैं। संजू सैमसन 42 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 गेंदों में 33 रन की साझेदारी हुई है।

                                                                APRIL 14, 2026 / 8:20 PM IST

                                                                Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: चेन्नई का स्कोर 102/2

                                                                10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। कार्तिक त्यागी के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 24 गेंदों में 30 रन की साझेदारी हुई है।

                                                                  APRIL 14, 2026 / 8:15 PM IST

                                                                  KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 94/2

                                                                  9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं। संजू सैमसन 33 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                                    APRIL 14, 2026 / 8:10 PM IST

                                                                    Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 89/2

                                                                    8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। चेन्नई के संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं। संजू सैमसन 31 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                                      APRIL 14, 2026 / 8:06 PM IST

                                                                      Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: 7वें ओवर में आए 9 रन

                                                                      7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन है। चेन्नई के संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                                        APRIL 14, 2026 / 8:01 PM IST

                                                                        IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                                                                        6 ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। वैभव अरोड़ा की गेंद पर आयुष म्हात्रे 17 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

                                                                          APRIL 14, 2026 / 7:55 PM IST

                                                                          KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 60/1

                                                                          5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। चेन्नई के संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 17 गेंदों में 39 रन की साझेदारी हो गई है। अनुकूल रॉय के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                                            APRIL 14, 2026 / 7:51 PM IST

                                                                            IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 52/1

                                                                            4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। चेन्नई के बल्लेबाज संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं। कैमरून ग्रीन के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं।

                                                                              APRIL 14, 2026 / 7:44 PM IST

                                                                              CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

                                                                              चेन्नई की टीम को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। अनुकूल रॉय की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन है।

                                                                                APRIL 14, 2026 / 7:41 PM IST

                                                                                KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 10 रन

                                                                                चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से दूसरा ओवर कैमरून ग्रीन ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 24 रन है।

                                                                                  APRIL 14, 2026 / 7:34 PM IST

                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                  मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से पहला ओवर वैभव अरोड़ा ने किया, इस ओवर में कुल 14 रन आए। 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 14 रन है।

                                                                                    APRIL 14, 2026 / 7:27 PM IST

                                                                                    KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में KKR के बचे हुए मैच

                                                                                    14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    17 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                    19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: कोलकाता: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                    26 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                    3 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: हैदराबाद: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                    8 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                    13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                    20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                    24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                      APRIL 14, 2026 / 7:18 PM IST

                                                                                      Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                      कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स - फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी

                                                                                      चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी

                                                                                        APRIL 14, 2026 / 7:12 PM IST

                                                                                        CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

                                                                                        संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद

                                                                                          APRIL 14, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                                          IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

                                                                                          अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

                                                                                            APRIL 14, 2026 / 7:02 PM IST

                                                                                            KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई

                                                                                            आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                              APRIL 14, 2026 / 6:58 PM IST

                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                              चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर है। चेन्नई ने लगातार तीन हार के बाद पिछले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी पहली जीत हासिल की है। वहीं, कोलकाता की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, क्योंकि उसने अपने 4 मुकाबलों में 3 में हार झेली है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

                                                                                                APRIL 14, 2026 / 6:50 PM IST

                                                                                                KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में CSK के बचे हुए मैच

                                                                                                14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                                18 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                                23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                                26 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: अहमदाबाद: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                                2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                                5 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                                10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: चेन्नई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                                15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                                18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                                21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                                  APRIL 14, 2026 / 6:40 PM IST

                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के बीच हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर

                                                                                                  चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैचों में चेन्नई का सबसे बड़ा स्कोर 235 रन रहा है, जबकि कोलकाता का सबसे ज्यादा स्कोर 202 रन है। वहीं सबसे कम स्कोर की बात करें तो चेन्नई 103 रन पर और कोलकाता 107 रन पर सिमट चुकी है।

                                                                                                    APRIL 14, 2026 / 6:33 PM IST

                                                                                                    Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कैसा होगा चेन्नई का मौसम

                                                                                                    चेन्नई में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। दिन में तापमान करीब 34 डिग्री रहेगा और धूप तेज होगी, लेकिन हवा से थोड़ी राहत मिलेगी। शाम को तापमान घटकर लगभग 27 डिग्री हो जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना रुकावट होगा, हालांकि नमी की वजह से दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है।

                                                                                                      APRIL 14, 2026 / 6:27 PM IST

                                                                                                      KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: पिछले मैच में संजू ने लगाया था शतक

                                                                                                      आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने अपनी नई टीम के लिए शुरुआत में धीमा प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 115 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। अब वह अगले मुकाबले में भी इसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगे।

                                                                                                        APRIL 14, 2026 / 6:18 PM IST

                                                                                                        CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: पिछले मैच में चेन्नई ने की शानदार वापसी

                                                                                                        चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही और टीम को लगातार तीन मैच हारने पड़े। लेकिन पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर शानदार वापसी की। उस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे, जबकि दिल्ली 189 रन ही बना सकी।

                                                                                                          APRIL 14, 2026 / 6:11 PM IST

                                                                                                          KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता टीम का प्रदर्शन

                                                                                                          अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। कोलकाता ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में 3 में हार और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

                                                                                                            APRIL 14, 2026 / 6:06 PM IST

                                                                                                            KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई की पिच

                                                                                                            चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस बार थोड़ी बदली हुई लग रही है। पहले यहां धीमी पिच होती थी, लेकिन अब लाल मिट्टी की वजह से गेंद अच्छा उछाल ले रही है, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल रहा है और बड़े स्कोर बन रहे हैं। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। वहीं दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है, जिससे गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाह सकती है।

                                                                                                              APRIL 14, 2026 / 6:00 PM IST

                                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

                                                                                                              चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें चेन्नई का दबदबा साफ दिखाई देता है। चेन्नई ने कुल 20 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

                                                                                                                APRIL 14, 2026 / 5:54 PM IST

                                                                                                                Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कहां पर देखें CSK-KKR का मुकाबला

                                                                                                                चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                  APRIL 14, 2026 / 5:46 PM IST

                                                                                                                  KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: धोनी की होगी वापसी

                                                                                                                  महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के डगआउट पर सबकी नजर बनी हुई है। पिंडली में चोट के कारण वह शुरुआती चार मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उन्होंने हल्की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। हालांकि उनका खेलना अभी तय नहीं है और मैच वाले दिन फिटनेस टेस्ट के बाद ही फैसला होगा।

                                                                                                                    APRIL 14, 2026 / 5:40 PM IST

                                                                                                                    KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, बी मुजरबानी

                                                                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: टिम सीफर्ट

                                                                                                                      APRIL 14, 2026 / 5:34 PM IST

                                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                      संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद

                                                                                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी

                                                                                                                        APRIL 14, 2026 / 5:33 PM IST

                                                                                                                        Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                                        चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ये मुकाबला आज, 13 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                          APRIL 14, 2026 / 5:32 PM IST

                                                                                                                          KKR vs CSK IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

                                                                                                                          अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                                                            APRIL 14, 2026 / 5:29 PM IST

                                                                                                                            CSK vs KKR IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                                                                                            ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                                                                                              APRIL 14, 2026 / 5:27 PM IST

                                                                                                                              नमस्कार

                                                                                                                              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ