CSK vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई लखनऊ ने चेन्नई को 204 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बना ली। चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया है
CSK vs LSG IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर यहां आई हैं। मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बना ली है। लखन
CSK vs LSG IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर यहां आई हैं। मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बना ली है। लखनऊ ने चेन्नई को 204 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बना ली। चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ को मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 31 गेंदों में 77 रन का साझेदारी हो गई थी। इस साझेदारी को 6वें ओवर में अंशुल कंबोज ने मिचेल मार्श 10 रन पर आउट कर तोड़ा। इस समय लखनऊ का स्कोर 77/1 था। इसके बाद लखनऊ के लगातार विकेट गिरते रहे। 10वें ओवर में जेमी ओवरटन ने लखनऊ को दो झटके दिए हैं। ओवर की पहली गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 85 रन और चौथी गेंद पर ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हुए। इस समय लखनऊ का स्कोर 117/4 था। एडेन मार्करम 6 रन और अक्षत रघुवंशी को 18 रन पर आउट हुए।
20वें ओवर में हिम्मत सिंह 17 रन और मोहम्मद शमी बिना खाता खोले आउट हुए। हिम्मत सिंह ने शाहबाज अहमद के साथ मिलकर 32 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की थी। शाहबाज अहमद 25 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद गए। लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बना पाई।
204 रन के टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई को पहला झटका 45 रन के स्कोर पर लगा। दिग्वेश सिंह राठी ने संजू सैमसन 28 रन पर पवेलियन भेजा। संजू ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 22 गेंदो में 45 रन साझेदारी की थी। वहीं चेन्नई के उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।
10वें ओवर में उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। उर्विल और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 34 गेंदों में 81 रन तेज साझेदारी हुई थी। इस समय चेन्नई का स्कोर 130/2 विकेट था। ऋतुराज गायकवाड़ 42 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 10 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में चेन्नई को 6 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी। इस ओवर में एडेन मार्करम ने पहली दो गेंद वाइड डाली। वहीं इसके बाद शिवम दूबे ने दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बना ली। चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 3 विकेट चटकाए। वहीं अंशुल कंबोज को 3 विकेट और नूर अहमद को 1 विकेट मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी-शाहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले हैं। वहीं आवेश खान ने 1 विकेट चटकाया है।