Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 15, 2025 / 11:32 PM IST

CSK vs LSG Highlights Score IPL 2025: लखनऊ के घर में धोनी का खूब चला बल्ला, तूफानी पारी से जिताया मैच

CSK vs LSG Highlights Score: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले को चेन्नई ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने चेन्नई को 167 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई 19.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

CSK vs LSG Highlights Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले को चेन्नई ने जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना पाई। लखनऊ ने चेन्नई को 167 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई 19.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

CSK vs LSG Highlights Score: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है
CSK vs LSG Highlights Score: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है
APRIL 14, 2025 / 11:32 PM IST

CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले को चेन्नई ने जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 166 रन बना पाई। लखनऊ ने चेन्नई को 167 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई 19.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया।

    APRIL 14, 2025 / 11:18 PM IST

    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

    चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 24 रनों की जरूरत है। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान 144 रन है। धोनी 8 गेंदों 20 रन और शिवम दुबे 30 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे है।

      APRIL 14, 2025 / 11:11 PM IST

      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को 18 गेंदों में 31 रनों की जरूरत

      17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान 136 रन है। धोनी और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। धोनी 6 गेंदों 15 रन और शिवम दुबे 26 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे है। चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है।

        APRIL 14, 2025 / 11:04 PM IST

        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: जीत से 44 रन दूर चेन्नई

        16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान 123 रन है। धोनी और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। धोनी 4 गेंदों 9 रन और शिवम दुबे 22 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे है। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 44 रनों की जरूरत है।

          APRIL 14, 2025 / 10:57 PM IST

          IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

          चेन्नई की आधी टीम वापस पवेलियन लौट चुकी है। दिग्वेश सिंह की गेंद पर विजय शंकर आउट हुए। विजय शंकर 8 गेंदों पर 9 रन पर बनाकर आउट हुए हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 112 रन पर 5 विकेट है।

            APRIL 14, 2025 / 10:49 PM IST

            CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 109/4

            14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान 109 रन है। विजय शंकर 6 गेंदों 8 रन बनाकर और शिवम दुबे 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे है। चेन्नई को जीत के लिए 36 गेंदों में 58 रनों की जरूरत है।

              APRIL 14, 2025 / 10:43 PM IST

              IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

              चेन्नई को लगातार झटके लग रहे हैं। रवि बिश्नोई की गेंद पर रवींद्र जडेजा आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। रवींद्र जडेजा 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 43 गेंदों पर 65 रन है। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 104 पर चार विकेट  है

                APRIL 14, 2025 / 10:37 PM IST

                CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई को जीत के लिए 72 रन

                12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान 95 रन है। रवींद्र जडेजा 9 गेंदों 7 रन बनाकर और शिवम दुबे 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे है। चेन्नई को जीत के लिए 48 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है।

                  APRIL 14, 2025 / 10:34 PM IST

                  IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

                  11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान 87 रन है। रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जडेजा 8 गेंदों 6 रन बनाकर और शिवम दुबे 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे है। चेन्नई को जीत के लिए 54 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है।

                    APRIL 14, 2025 / 10:30 PM IST

                    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 81/3

                    10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान 81 रन है। रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जडेजा 6 गेंदों 4 रन बनाकर और शिवम दुबे 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे है।

                      APRIL 14, 2025 / 10:27 PM IST

                      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                      नौवें ओवर में चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। रवि बिश्नोई की गेंद पर राहुल त्रिपाठी आउट हो कर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल त्रिपाठी 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन है।

                        APRIL 14, 2025 / 10:22 PM IST

                        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                        आठवें ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। एडेन मार्करम की गेंद पर रचिन रवींद्र 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 74 रन है।

                          APRIL 14, 2025 / 10:14 PM IST

                          IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 7वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 67/1

                          7वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान 67 रन है। रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 18 गेंदों 32 रन बनाकर और राहुल त्रिपाठी 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे है।

                            APRIL 14, 2025 / 10:11 PM IST

                            CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

                            पावरप्ले खत्म होने के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान 59 रन है। रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 14 गेंदों 29 रन बनाकर और राहुल त्रिपाठी 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे है।

                              APRIL 14, 2025 / 10:04 PM IST

                              IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

                              चेन्नई को पहला झटका लगा है, आवेश खान की गेंद पर शेख रशीद वापस लौट चुके हैं। आवेश खान 19 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 52 रन है।

                                APRIL 14, 2025 / 9:58 PM IST

                                CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 45/0

                                4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 45 रन है। रचिन रवींद्र और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 7 गेंदों में 16 रन और शेख रशीद 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 14, 2025 / 9:55 PM IST

                                  IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

                                  3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। रचिन रवींद्र और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 6 गेंदों में 15 रन और शेख रशीद 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                    APRIL 14, 2025 / 9:49 PM IST

                                    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 23/0

                                    लखनऊ की ओर से दूसरा ओवर आकाश दीप ने डाला, इस ओवर में कुल 13 रन आए। रचिन रवींद्र और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद है। लखनऊ ने चेन्नई को जीत के लिए 167 रनों का टारगेट दिया है। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 23 रन है

                                      APRIL 14, 2025 / 9:43 PM IST

                                      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: पहले ओवर में आए 10 रन

                                      167 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की ओर से रचिन रवींद्र और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर ने डाला, इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                        APRIL 14, 2025 / 9:26 PM IST

                                        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG ने चेन्नई को दिया 167 रनों का टारगेट

                                        आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना पाई। लखनऊ ने चेन्नई को जीत के लिए 167 रनों का टारगेट दिया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                          APRIL 14, 2025 / 9:13 PM IST

                                          IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 19वें ओवर में आए 16 रन

                                          19 ओवर में लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान 155 रन है। 19वें ओवर खलील अहमद ने किया इस ओवर में कुल 16 रन आए। अब्दुल समद 11 गेंदों पर 20 रन और ऋषभ पंत 47 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                            APRIL 14, 2025 / 9:08 PM IST

                                            CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: ऋषभ पंत की फिफ्टी

                                            ऋषभ पंत ने 42 गेंदों पर इस सीजन की पहला अर्धशतक लगाया। ऋषभ पंत 44 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर में लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान 138 रन है। 18वें ओवर में 18 रन आए। मथीशा पथिराना ने ये ओवर किया

                                              APRIL 14, 2025 / 9:02 PM IST

                                              IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 17वें ओवर में आए 3 रन

                                              17 ओवर में लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान 121 रन है। अब्दुल समद 7 गेंदों पर 11 रन और ऋषभ पंत 39 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17वें ओवर में मात्र 3 रन आए। नूर अहमद ने ये ओवर किया

                                                APRIL 14, 2025 / 8:56 PM IST

                                                CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG का स्कोर 118/4

                                                16 ओवर में लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान 118 रन है। अब्दुल समद 6 गेंदों पर 10 रन और ऋषभ पंत 34 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  APRIL 14, 2025 / 8:49 PM IST

                                                  IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका

                                                  आयुष बडोनी को बैक-टू-बैक दो जीवनदान मिला पर वह उसका फायदा नहीं उठा पाए। 14 वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर आयुष बडोनी को धोनी ने स्टंप आउट किया। आयुष बडोनी 17 गेंदों में 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 107 रन पर चार विकेट है।

                                                    APRIL 14, 2025 / 8:37 PM IST

                                                    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: आयुष बडोनी को मिला जीवनदान

                                                    13वें ओवर में लखनऊ के आयुष बडोनी कैच आउट हुए लेकिन वो नौ बॉल थी। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन है। आयुष बडोनी 14 गेंदों पर 21 रन और ऋषभ पंत 25 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      APRIL 14, 2025 / 8:30 PM IST

                                                      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: आयुष बडोनी बेहतरीन बल्लेबाजी

                                                      आयुष बडोनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयुष बडोनी 11 गेंदों पर 20 रन और ऋषभ पंत 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन है।

                                                        APRIL 14, 2025 / 8:27 PM IST

                                                        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG का स्कोर 81/3

                                                        11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन है। आयुष बडोनी और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद है। आयुष बडोनी 7 गेंदों पर 7 रन और ऋषभ पंत 20 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          APRIL 14, 2025 / 8:23 PM IST

                                                          IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

                                                          लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे मिशेल मार्श पवेलियन लौट चुके हैं। मिशेल मार्श 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

                                                            APRIL 14, 2025 / 8:17 PM IST

                                                            CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: 9वें ओवर में आए 5 रन

                                                            चेन्नई की ओर से नौवां ओवर नूर अहमद ने किया,इस ओवर में कुल 5 रन आए। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 68 रन है। मिशेल मार्श 24 गेंदों पर 30 रन और पंत 15 गेंदों पर 23 रम बनाकर खेल रहे हैं।

                                                              APRIL 14, 2025 / 8:11 PM IST

                                                              IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 8वें ओवर में आए 10 रन

                                                              चेन्नई की ओर से आठवां ओवर रवींद्र जडेजा ने किया,इस ओवर में कुल 10 रन आए। मिशेल मार्श 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं पंत 13 गेंदों में 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। आठ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 63 रन है।

                                                                APRIL 14, 2025 / 8:07 PM IST

                                                                CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: मिशेल-ऋषभ क्रीज पर

                                                                7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 53 रन है। मिशेल मार्श और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद है। मिशेल मार्श 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं पंत 9 गेंदों में 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                                                                  APRIL 14, 2025 / 8:04 PM IST

                                                                  IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर

                                                                  पावरप्ले में चेन्नई ने लखनऊ को दो विकेट गिरा दिया। 6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 43 रन है। मिशेल मार्श और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद है। मिशेल मार्श 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं पंत 6 गेंदों में 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                                                                    APRIL 14, 2025 / 7:58 PM IST

                                                                    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 32/2

                                                                    5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 32 रन पर दो विकेट है। मिशेल मार्श और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद है। मिशेल मार्श 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं पंत अभी अपना खाता नहीं खोले है।

                                                                      APRIL 14, 2025 / 7:56 PM IST

                                                                      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

                                                                      चौथे ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। अंशुल कंबोज की गेंद पर निकलस पूरन 8 रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 23 रन पर दो विकेट है।

                                                                        APRIL 14, 2025 / 7:46 PM IST

                                                                        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: तीसरे ओवर में आए 5 रन

                                                                        3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 12 रन है। चेन्नई की ओर से तीसरा ओवर खलील अहमद ने किया, इस ओवर में कुल 5 रन आए। मिशेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद है।

                                                                          APRIL 14, 2025 / 7:40 PM IST

                                                                          IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: 2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7/1

                                                                          दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 7 रन है। मिशेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

                                                                            APRIL 14, 2025 / 7:36 PM IST

                                                                            CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG को लगा पहला झटका

                                                                            लखनऊ की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। खलील अहमद की गेंद पर एडेन मार्करम 6 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

                                                                              APRIL 14, 2025 / 7:30 PM IST

                                                                              IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                              चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की ओर से एडेन मार्करम और मिशेल मार्श पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गए हैं। टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने किया

                                                                                APRIL 14, 2025 / 7:19 PM IST

                                                                                CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन से स्थान पर

                                                                                पॉइंट्स टेबल की बात करे तो लखनऊ 6 मैचों में 4 में जीत और 2 में हार के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नई 6 मैचों में 5 में हार और 1 जीत के साथ 10वें स्थान पर है।

                                                                                  APRIL 14, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                                  IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: CSK की प्लेइंग 11

                                                                                  रचिन रवींद्र, शेख रशीद, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।

                                                                                    APRIL 14, 2025 / 7:06 PM IST

                                                                                    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG की प्लेइंग 11

                                                                                    एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह, आकाश दीप, आवेश खान।

                                                                                      APRIL 14, 2025 / 7:04 PM IST

                                                                                      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: एमएस धोनी ने जीता टॉस

                                                                                      चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम अपने घर में पहले बल्लेबाजी  करेगी। टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                                        APRIL 14, 2025 / 6:51 PM IST

                                                                                        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

                                                                                        आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

                                                                                          APRIL 14, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                                          IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                          चेन्नई और लखनऊ के बीच 5 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो लखनऊ की टीम काफी आगे नजर आती है। 5 मैचों में से 3 बार LSG विनर रही है, जबकि 1 मैच में CSK की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया था।

                                                                                            APRIL 14, 2025 / 6:30 PM IST

                                                                                            CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: जानें पिच रिपोर्ट

                                                                                            लखनऊ का इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है।आईपीएल 2025 के पिछले मैच में यहां पर 200 से ज्यादा रन बने थे। इस मैच में भी यहां बड़ा स्कोर बन सकता है।

                                                                                              APRIL 14, 2025 / 6:22 PM IST

                                                                                              IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: लगातार 5 मैच हार चुकी है धोनी की चेन्नई

                                                                                              लगातार पांच मैच हारने के बाद CSK इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं लखनऊ भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है तो वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत के पास है।

                                                                                                APRIL 14, 2025 / 6:13 PM IST

                                                                                                CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह, आकाश दीप, आवेश खान।

                                                                                                  APRIL 14, 2025 / 5:59 PM IST

                                                                                                  IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: CSK की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना और खलील अहमद।

                                                                                                    APRIL 14, 2025 / 5:58 PM IST

                                                                                                    CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: CSK की पूरी टीम

                                                                                                    ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                                      APRIL 14, 2025 / 5:58 PM IST

                                                                                                      IPL 2025, LSG vs CSK Live Score: LSG की टीम

                                                                                                      ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, आर्यन जुयाल,हिम्मत सिंह,मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आरएस हंगारगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ,रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, जोसेफ।

                                                                                                        APRIL 14, 2025 / 5:57 PM IST

                                                                                                        CSK vs LSG Live Score, IPL 2025: आज चेन्नई-लखनऊ के बीच होगा मुकाबला

                                                                                                        आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा

                                                                                                          APRIL 14, 2025 / 5:56 PM IST

                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।