Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 02, 2026 / 11:19 PM IST

CSK vs MI Highlights: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी, चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

CSK vs MI Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई की टीम 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से मात दी है। ऋतुराज गायकवाड़ 48 गेदों में 67 रन बनाकर नाबाद गए

CSK vs MI IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाई। मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा करने

CSK vs MI IPL 2026 Highlights: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया है
CSK vs MI IPL 2026 Highlights: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया है
MAY 02, 2026 / 11:12 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई की टीम 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से मात दी है।

    MAY 02, 2026 / 11:10 PM IST

    Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: कार्तिक शर्मा की फिफ्टी

    कार्तिक शर्मा ने 39 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 4 रन की जरूरत है।

      MAY 02, 2026 / 11:06 PM IST

      Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: जीत से 8 रन दूर चेन्नई

      17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 8 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कार्तिक शर्मा 47 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 66 रन बनाकर खेल रहे हैं।

        MAY 02, 2026 / 11:01 PM IST

        MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: जीत से 22 रन दूर चेन्नई

        15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 22 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 62 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हो गई है।

          MAY 02, 2026 / 10:54 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: जीत से 31 रन दूर चेन्नई

          15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 31 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 56 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हो गई है।

            MAY 02, 2026 / 10:44 PM IST

            Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: गायकवाड़ की फिफ्टी

            ऋतुराज गायकवाड़ ने 34 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 36 गेंदों में 42 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

              MAY 02, 2026 / 10:41 PM IST

              MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: जीत से 46 रन दूर चेन्नई

              कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 44 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हो गई है। चेन्नई को जीत के लिए 42 गेंदों में 46 रन की जरूरत है। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन है।

                MAY 02, 2026 / 10:37 PM IST

                MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 के पार

                12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। हादिक पांड्या के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। चेन्नई को जीत के लिए 48 गेंदों में 53 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा 26 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MAY 02, 2026 / 10:32 PM IST

                  CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 90 के पार

                  11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 54 गेंदों में 65 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा 18 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    MAY 02, 2026 / 10:29 PM IST

                    IPL 2026 Match Live Score: जीत से 78 रन दूर चेन्नई

                    10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 60 गेंदों में 78 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हादिक पांड्या के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                      MAY 02, 2026 / 10:22 PM IST

                      Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: 9वें ओवर में आए 5 रन

                      9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 66 गेंदों में 75 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा 13 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। रघु शर्मा के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैँ।

                        MAY 02, 2026 / 10:18 PM IST

                        IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 80 के पार

                        8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 72 गेंदों में 80 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा 12 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          MAY 02, 2026 / 10:15 PM IST

                          Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: 7वें ओवर में आए 7 रन

                          7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया है। कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रघु शर्मा के इस ओवर में कुल 7 रन आए है।

                            MAY 02, 2026 / 10:08 PM IST

                            IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                            6वें ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। एएम गजनफर की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे उर्विल पटेल 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।

                              MAY 02, 2026 / 10:04 PM IST

                              CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 37/1

                              5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया है। कृष भगत के इस ओवर में कुल 18 रन आए है। चेन्नई के उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है।

                                MAY 02, 2026 / 9:59 PM IST

                                Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: उर्विल-ऋतुराज क्रीज पर

                                4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 7 रन आए है।मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई के उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है।

                                  MAY 02, 2026 / 9:56 PM IST

                                  CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई का स्कोर 30/1

                                  3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन है। ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में कुल 17 रन आए है।मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई के ओपनर उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है।

                                    MAY 02, 2026 / 9:48 PM IST

                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में चेन्नई को लगा बड़ा झटका

                                    दूसरे ओवर में चेन्नई की बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन 11 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन है।

                                      MAY 02, 2026 / 9:42 PM IST

                                      IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई

                                      मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। मुंबई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया, इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                        MAY 02, 2026 / 9:24 PM IST

                                        Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई ने चेन्नई को दिया 160 रन का टारगेट

                                        20वें ओवर में हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाई। मुंबई ने चेन्नई को 160 रन का टारगेट दिया है।

                                          MAY 02, 2026 / 9:19 PM IST

                                          CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: 19वें ओवर में आए 4 रन

                                          19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। कृष भगत और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। जेमी ओवरटन के  इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                            MAY 02, 2026 / 9:10 PM IST

                                            MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई को लगा 6वां झटका

                                            18वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर रॉबिन मिंज 5 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। इससे पहले के ओवर में नमन धीर 57 रन बनाकर आउट हुए।

                                              MAY 02, 2026 / 9:07 PM IST

                                              Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई को लगा 5वां झटका

                                              17वें ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद पर नमन धीर 57 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन है।

                                                MAY 02, 2026 / 8:58 PM IST

                                                MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 124/4

                                                16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। नमन धीर और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। नूर अहमद के  इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                                  MAY 02, 2026 / 8:53 PM IST

                                                  Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 120/4

                                                  15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। नमन धीर और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। रामकृष्ण घोष के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। नमन धीर 46 रन और हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MAY 02, 2026 / 8:48 PM IST

                                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 113/4

                                                    14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन है। नमन धीर और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। जेमी ओवरटन के इस ओवर में कुल 3 रन आए हैं। नमन धीर 45 रन और हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      MAY 02, 2026 / 8:43 PM IST

                                                      Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

                                                      13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा है। नूर अहमद की गेंद पर तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन है।

                                                        MAY 02, 2026 / 8:34 PM IST

                                                        MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 106/3

                                                        12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। नमन धीर और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। जेमी ओवरटन के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                          MAY 02, 2026 / 8:27 PM IST

                                                          Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

                                                          11वें ओवर में रामकृष्ण घोष की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव के बीच 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी हो गई थी। मुंबई का स्कोर

                                                          3 विकेट के नुकसान पर 99 रन है।

                                                            MAY 02, 2026 / 8:23 PM IST

                                                            CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 90/2

                                                            10 ओवर के खेल खत्म हो चुके हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। नूर अहमद के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                              MAY 02, 2026 / 8:16 PM IST

                                                              MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 77/2

                                                              9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। नमन धीर 28 रन और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                MAY 02, 2026 / 8:10 PM IST

                                                                Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: 8वें ओवर में आए 7 रन

                                                                8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। नमन धीर 26 रन और र्यकुमार यादव 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रशांत वीर के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                                                  MAY 02, 2026 / 8:05 PM IST

                                                                  IPL 2026 Match Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

                                                                  7वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर रयान रिकेल्टन 37 रन बनाकर आउट हुए। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                                    MAY 02, 2026 / 8:00 PM IST

                                                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 57/1

                                                                    पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। नमन धीर और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। नमन धीर 19 रन और रयान रिकेल्टन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुकेश चौधरी के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                                      MAY 02, 2026 / 7:55 PM IST

                                                                      Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 47/1

                                                                      5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन है। नमन धीर और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। प्रशांत वीर के इस ओवर में कुल 18 रन आए हैं।

                                                                        MAY 02, 2026 / 7:52 PM IST

                                                                        MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चौथे ओवर में आए 9 रन

                                                                        4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। नमन धीर और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। नमन धीर 13 रन और रयान रिकेल्टन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अंशुल कंबोज के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                                          MAY 02, 2026 / 7:46 PM IST

                                                                          Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 20/1

                                                                          3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन है। नमन धीर और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। मुकेश चौधरी के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

                                                                            MAY 02, 2026 / 7:38 PM IST

                                                                            IPL 2026 Match Live Score:दूसरे ओवर में मुंबई को लगा बड़ा झटका

                                                                            दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को बड़ा झटका लगा है। अंशुल कंबोज की गेंद पर विल जैक्स 1 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन है।

                                                                              MAY 02, 2026 / 7:36 PM IST

                                                                              CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में बने मात्र 1 रन

                                                                              मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई की ओर से पहला ओवर मुकेश चौधरी ने किया, इस ओवर में कुल 1 रन आए है।

                                                                                MAY 02, 2026 / 7:32 PM IST

                                                                                MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकेल्टन मैदान पर आ गए हैं। चेन्नई की ओर से पहला ओवर मुकेश चौधरी कर रहे हैं।

                                                                                  MAY 02, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                                  Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: आईपीएल 2026 में MI के बचे हुए मैच

                                                                                  2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                  4 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                  10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                  14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

                                                                                  20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                  24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                    MAY 02, 2026 / 7:27 PM IST

                                                                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में CSK के बचे हुए मैच

                                                                                    2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    5 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                    10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: चेन्नई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                    15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                    18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                      MAY 02, 2026 / 7:24 PM IST

                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                      ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले आठ मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं। वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम अब तक खेले 8 मैचों में 2 में जीत और 6 मुकाबलों में हार मिली है। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई 9वें स्थान पर है, तो वहीं चेन्नई 6वें स्थान पर है।

                                                                                        MAY 02, 2026 / 7:17 PM IST

                                                                                        Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                        मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार

                                                                                        चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजपनीत सिंह

                                                                                          MAY 02, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                                          MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

                                                                                          संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

                                                                                            MAY 02, 2026 / 7:09 PM IST

                                                                                            CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

                                                                                            विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

                                                                                              MAY 02, 2026 / 7:04 PM IST

                                                                                              MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, अपने घर में पहले गेंदबाजी करेगी चेन्नई

                                                                                              आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

                                                                                                MAY 02, 2026 / 6:57 PM IST

                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें CSK-MI का मुकाबला

                                                                                                मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                  MAY 02, 2026 / 6:47 PM IST

                                                                                                  CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगी चेन्नई की पिच

                                                                                                  चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिला है। यहां रन बनाना आसान नहीं रहता, लेकिन मौजूदा आईपीएल सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा रहा है, इसलिए अगले मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। इस सीजन में यहां खेले गए पांच मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा जीत हासिल की है।

                                                                                                    MAY 02, 2026 / 6:37 PM IST

                                                                                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: धोनी आज करेंगे वापसी?

                                                                                                    चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पिंडली की चोट में अच्छी रिकवरी हो रही है और वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हसी ने साफ कहा कि खेलने का अंतिम फैसला खुद धोनी ही लेंगे।

                                                                                                      MAY 02, 2026 / 6:30 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा चेन्नई का मौसम

                                                                                                      चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, जिससे टारगेट का पीछा करने वाली टीम के लिए बल्लेबाजी आसान हो सकती है। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।

                                                                                                        MAY 02, 2026 / 6:24 PM IST

                                                                                                        MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: क्या आज होगी रोहित की वापसी

                                                                                                        मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि टीम के ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहित के खेलने को लेकर अंतिम फैसला टीम के मेडिकल स्टाफ को करना है। शुक्रवार को रोहित ने चेन्नई में नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस भी की है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

                                                                                                          MAY 02, 2026 / 6:13 PM IST

                                                                                                          MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                          मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 40 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 19 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई मैच टाई नहीं हुआ है।

                                                                                                            MAY 02, 2026 / 6:02 PM IST

                                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: धोनी-रोहित कर सकते हैं वापसी

                                                                                                            चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से हैं और दोनों ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है। चेन्नई और मुंबई के मैच में सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर रहेगी। धोनी ने इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि रोहित तीन मैचों के बाद चोटिल हो गए थे। अब दोनों के इस मैच में खेलने की उम्मीद है और फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

                                                                                                              MAY 02, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                              मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच ये मुकाबला 2 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                MAY 02, 2026 / 5:40 PM IST

                                                                                                                Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Match Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

                                                                                                                इम्पैक्ट प्लेयर: उर्विल पटेल

                                                                                                                  MAY 02, 2026 / 5:39 PM IST

                                                                                                                  MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                  विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

                                                                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: रॉबिन मिंज

                                                                                                                    MAY 02, 2026 / 5:38 PM IST

                                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                                                                                    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                                                                                      MAY 02, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                                      CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

                                                                                                                      हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

                                                                                                                        MAY 02, 2026 / 5:35 PM IST

                                                                                                                        नमस्कार

                                                                                                                        मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ