Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 31, 2025 / 11:30 PM IST

CSK vs RR Highlights Score IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी, नहीं चला धोनी-जडेजा का जादू

CSK vs RR Highlights Score: आईपीएल 2025 का 11वें मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से हराया। राजस्थान की इस सीजन की यह पहली जीत है तो वहीं चेन्नई की यह दूसरी हार है

CSK vs RR Highlights Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 11वें मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से हराया। चेन्नई ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम ने 20 ओव

RR vs CSK: गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से हराया
RR vs CSK: गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से हराया
MARCH 30, 2025 / 11:30 PM IST

RR vs CSK Live Score, IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी

आईपीएल 2025 का 11वें मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से हराया।

    MARCH 30, 2025 / 11:28 PM IST

    CSK vs RR Live Score, IPL 2025: जीत से काफी दूर चेन्नई

    आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। एमएस धोनी 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए, चेन्नई को जीत के लिए 2 गेंदों में 11 रनों की जरूरत है।

      MARCH 30, 2025 / 11:21 PM IST

      RR vs CSK Live Score, IPL 2025: 6 गेंदों में चाहिए 20 रन

      चेन्नई की ओर से एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा बेहतरीन बैंटिंग कर रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 20 रनों की जरूरत है।

        MARCH 30, 2025 / 11:15 PM IST

        CSK vs RR Live Score, IPL 2025: 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

        18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 144 पर 5 विकेट है। रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है।

          MARCH 30, 2025 / 11:11 PM IST

          CSK vs RR Live Score, IPL 2025: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए इतने रन

          चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 138 पर 5 विकेट है। रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद है।

            MARCH 30, 2025 / 11:07 PM IST

            RR vs CSK Live Score, IPL 2025: वानिंदु हसरंगा ने कप्तान को भेजा वापस

            चेन्नई को बड़ा झटका लगा है, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 44 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। वानिंदु हसरंगा की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का कैच यशस्वी जायसवाल ने लिया है।

              MARCH 30, 2025 / 10:59 PM IST

              RR vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

              15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 122 रन पर 4 विकेट है। रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। रुतुराज गायकवाड़ 42 गेंदों पर 57 रन और रवींद्र जडेजा 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 61 रनों की जरूरत है।

                MARCH 30, 2025 / 10:51 PM IST

                CSK vs RR Live Score, IPL 2025: ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई फिफ्टी

                चेन्नई के कप्तान ने 37 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है। ऋतुराज गायकवाड़ 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ का साथ रवींद्र जडेजा भी क्रीज पर मौजूद है। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 111 पर 4 विकेट है

                  MARCH 30, 2025 / 10:46 PM IST

                  CSK vs RR Live Score, IPL 2025: जीत के लिए चेन्नई को चाहिए इतने रन

                  13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 99 रन पर 4 विकेट है। ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई को जीत के लिए 42 गेंदों में 84 रनों की जरूरत है।

                    MARCH 30, 2025 / 10:42 PM IST

                    RR vs CSK Live Score, IPL 2025: गुवाहाटी में चला वानिंदु हसरंगा का जादू

                    वानिंदु हसरंगा की बेहतरीन गेंदबाजी जारी है। वानिंदु हसरंगा ने अबतक 3 विकेट झटके हैं। वानिंदु हसरंगा ने विजय शंकर को क्लीन बोल्ड आउट किया। विजय शंकर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद स्कोर 94 पर 4 विकेट

                      MARCH 30, 2025 / 10:38 PM IST

                      CSK vs RR Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 80 के पार

                      11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 84 रन पर 3 विकेट है। विजय शंकर और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। 11वें ओवर में कुमार कार्तिकेय ने 10 रन दिए

                        MARCH 30, 2025 / 10:32 PM IST

                        CSK vs RR Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                        चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे शिवम दुबे 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। वानिंदु हसरंगा की गेंद पर शिवम का कैच रियान पराग ने लिया है। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 74 पर 3 विकेट है

                          MARCH 30, 2025 / 10:25 PM IST

                          RR vs CSK Live Score, IPL 2025: 9वें ओवर में आए 8 रन

                          9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 61 पर 2 विकेट है। शिवम दूबे और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। शिवम दूबे 7 गेंदों में 8 रन बनाकर और गायकवाड़ 24 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान की ओर से 9वां ओवर महेश तीक्षाना ने डाला, महेश तीक्षाना ने इन ओवर में कुल 8 रन दिए

                            MARCH 30, 2025 / 10:16 PM IST

                            RR vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                            चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। राहुल त्रिपाठी 19 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। वानिंदु हसरंगा की गेंद पर राहुल का कैच हेटमायर ने लिया।

                              MARCH 30, 2025 / 10:14 PM IST

                              RR vs CSK Live Score, IPL 2025: 7वें ओवर के बाद स्कोर

                              ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। ऋतुराज गायकवाड़ 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर और राहुल 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 46 रन  पर 1 विकेट है

                                MARCH 30, 2025 / 10:09 PM IST

                                RR vs CSK Live Score, IPL 2025: ऋतुराज-राहुल क्रीज पर

                                6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 42 रन पर 1 विकेट है। ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। ऋतुराज गायकवाड़ 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर और राहुल 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप शर्मा की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार 3 चौके लगाए है। 6वें ओवर में संदीप शर्मा ने कुल 14 रन आए।

                                  MARCH 30, 2025 / 10:04 PM IST

                                  CSK vs RR Live Score, IPL 2025: 5वें ओवर में आए 12 रन

                                  पहला विकेट गिरने के बाद चेन्नई की टीम संभलती नजर आ रही है। 5वें में जोफ्रा आर्चर के बॉलिंग करने के लिए आए। आर्चर के इस ओवर में कुल 12 रन आए। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 28 पर 1 विकेट है।

                                    MARCH 30, 2025 / 9:54 PM IST

                                    CSK vs RR Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

                                    3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 रन पर 1 विकेट है। ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। ऋतुराज गायकवाड़ 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर और राहुल 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                      MARCH 30, 2025 / 9:48 PM IST

                                      RR vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

                                      2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 रन पर 1 विकेट है। ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनों का टारगेट दिया है।

                                        MARCH 30, 2025 / 9:40 PM IST

                                        CSK vs RR Live Score, IPL 2025: विकेट के साथ राजस्थान की शुरुआत

                                        183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रचिन रविन्द्र 4 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई है।

                                          MARCH 30, 2025 / 9:20 PM IST

                                          RR vs CSK Live Score, IPL 2025: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 183 रनों का टारगेट

                                          आईपीएल 2025 का 11वें मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट की नुकसान पर 182 रन बनाई। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनों का टारगेट दिया है।

                                            MARCH 30, 2025 / 9:12 PM IST

                                            CSK vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर

                                            राजस्थान का लगातार विकेट गिर गया है। जोफ्रा आर्चर 2 गेंदों पर 0 रन और कुमार कार्तिकेय 1 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए है। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 175 पर 8 विकेट है।

                                              MARCH 30, 2025 / 9:04 PM IST

                                              CSK vs RR Live Score, IPL 2025: कप्तना रियान पयाग आउट

                                              राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रियान पयाग 28 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। मथिसा पथिराना ने कप्तान को वापस पवेलियन भेजा है। 18 ओवर के बाद 166 रन पर 6 विकेट है।

                                                MARCH 30, 2025 / 8:56 PM IST

                                                RR vs CSK Live Score, IPL 2025: शिमरन हेटमायर और रियान पयाग क्रीज पर

                                                शिमरन हेटमायर और रियान पयाग क्रीज पर मौजूद है। शिमरन हेटमायर 25 गेंदों में 37 रन और हेटमायर 10 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 165 पर 5 विकेट है।

                                                  MARCH 30, 2025 / 8:51 PM IST

                                                  CSK vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर 150 के पार

                                                  16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 153 पर 5 विकेट है। शिमरन हेटमायर और रियान पयाग क्रीज पर मौजूद है। शिमरन हेटमायर 21 गेंदों में 26 रन और हेटमायर 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MARCH 30, 2025 / 8:48 PM IST

                                                    CSK vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर

                                                    राजस्थान रॉयल्स के बैक-टू-बैक झटके लग रहे हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 145 पर 5 विकेट है। वानिंदु हसरंगा 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए।

                                                      MARCH 30, 2025 / 8:41 PM IST

                                                      CSK vs RR Live Score, IPL 2025: गिरा चौथा विकेट

                                                      नीतीश राणा के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल आउट हो कर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। ध्रुव जुरेल 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए है। ध्रुव जुरेल को नूर अहमद ने वापस पवेलियन भेजा है। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 140 पर 4 विकेट है।

                                                        MARCH 30, 2025 / 8:32 PM IST

                                                        CSK vs RR Live Score, IPL 2025: तूफानी पारी खेल रहे नीतीश राणा को अश्विन ने भेजा पवेलियन

                                                        राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। तूफानी पारी खेल रहे नीतीश राणा 36 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने नीतीश को आउट किया। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 129 पर 3 विकेट है

                                                          MARCH 30, 2025 / 8:24 PM IST

                                                          CSK vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

                                                          नीतीश राणा का तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं। नीतीश 34 गेंदों में 71 रन बनाकर और रियान पयाग 13 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 112 पर 2 विकेट है।

                                                            MARCH 30, 2025 / 8:20 PM IST

                                                            RR vs CSK Live Score, IPL 2025: 10 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर

                                                            10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 99 पर 2 विकेट है। नीतीश राणा और रियान पराग क्रीज पर मौजूद है। नीतीश राणा का तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं।

                                                              MARCH 30, 2025 / 8:14 PM IST

                                                              RR vs CSK Live Score, IPL 2025: राजस्थान को दूसरा झटका

                                                              लगा है। यशस्वी जायसवाल के बाद संजू सैमसन वापस पवेलियन लौट चुके हैं। नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन का कैच रवींद्र जडेजा ने लिया। संजू 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 87 पर 2 विकेट है।

                                                                MARCH 30, 2025 / 8:07 PM IST

                                                                CSK vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर 80 के पार

                                                                7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 84 पर 1 विकेट है। संजू सैमसन और नीतीश राणा क्रीज पर मौजूद है। संजू सैमसन 15 गेंदों में 20 रन और नीतीश राणा 25 गेंदों में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                  MARCH 30, 2025 / 8:02 PM IST

                                                                  RR vs CSK Live Score, IPL 2025: नीतीश की तूफानी फिफ्टी

                                                                  राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा का तूफानी अंदाज जारी है। नीतीश राणा 21 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। नीतीश ने इस दौरान 4 छ्क्का और 7 चौका लगाए है। नीतीश 22 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 79 पर 1 विकेट है।

                                                                    MARCH 30, 2025 / 7:57 PM IST

                                                                    RR vs CSK Live Score, IPL 2025: राजस्थान की तूफानी बल्लेबाजी

                                                                    5वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने कुल 19 रन बनाए। 5वां ओवर चेन्नई की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने डाला। इस ओवर में 2 छक्का और एक चौका आया है। 5वें ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 64 पर 1 विकेट है

                                                                      MARCH 30, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                      CSK vs RR Live Score, IPL 2025: चौथे ओवर में आए 16 रन

                                                                      राजस्थान रॉयल्स की टीम तूफानी बैंटिंग कर रही है। चौथे ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद पर 3 बॉउड्री आई है। 4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 45 पर 1 विकेट है।

                                                                        MARCH 30, 2025 / 7:48 PM IST

                                                                        CSK vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर

                                                                        3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 29 पर 1 विकेट है। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद संजू सैमसन और नीतीश राणा क्रीज पर मौजूद है।दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                          MARCH 30, 2025 / 7:38 PM IST

                                                                          RR vs CSK Live Score, IPL 2025: राजस्थान को लगा पहला झटका

                                                                          पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। खलील अहमद की गेंद पर यशस्वी का कैच रविचंद्रन अश्विन ने लिया। 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 10 पर 1 विकेट है।

                                                                            MARCH 30, 2025 / 7:30 PM IST

                                                                            CSK vs RR Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                            चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गए हैं। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने डाल रहे है।

                                                                              MARCH 30, 2025 / 7:26 PM IST

                                                                              RR vs CSK Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                              सबसे पहले जान लेते हैं कि CSK और RR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेन्नई और राजस्थान के बीच 29 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 16 बार CSK विनर रही है, जबकि 13 मैच में RR की जीत हुई है।

                                                                                MARCH 30, 2025 / 7:16 PM IST

                                                                                CSK vs RR Live Score, IPL 2025: CSK की प्लेइंग 11

                                                                                रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन,नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।

                                                                                  MARCH 30, 2025 / 7:13 PM IST

                                                                                  RR vs CSK Live Score, IPL 2025: RR की प्लेइंग 11

                                                                                  यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

                                                                                    MARCH 30, 2025 / 7:02 PM IST

                                                                                    RR vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस

                                                                                    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                                      MARCH 30, 2025 / 6:50 PM IST

                                                                                      CSK vs RR Live Score, IPL 2025: कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम

                                                                                      राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। मैच के दौरान यहां मौसम साफ रहने वाला है। फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।

                                                                                        MARCH 30, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                                        RR vs CSK Live Score, IPL 2025: कैसी है पिच रिपोर्ट

                                                                                        गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम के पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, यहां पर रन बनाना आसान होता है। गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। हांलाकि यहां खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में बहुत ज्यादा रन नहीं बने थे। वहीं इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

                                                                                          MARCH 30, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                                          CSK vs RR Live Score, IPL 2025: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                          बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 5 मैच खेले गए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 बार जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 बार बाजी मारी है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

                                                                                            MARCH 30, 2025 / 6:26 PM IST

                                                                                            CSK vs RR Live Score, IPL 2025: मुकाबले को जीतना चाहेंगी दोनों टीमें

                                                                                            चेन्नई की टीम आईपीएल में खेले 2 मैच में से एक मैच में जीत और एक में हार कर आई है। वहीं राजस्थान की टीम इस सीजन के शुरुआती दो मुकाबले को गंवा चुकी है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी।

                                                                                              MARCH 30, 2025 / 6:19 PM IST

                                                                                              RR vs CSK Live Score, IPL 2025: RR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                              यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वानिंदु हसरंगा और फजल फारूकी शामिल हो सकते हैं। जबकि संजू सैमसन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

                                                                                                MARCH 30, 2025 / 6:02 PM IST

                                                                                                CSK vs RR Live Score, IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन , एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद शामिल हो सकते हैं। जबकि मथीशा पथिराना इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

                                                                                                  MARCH 30, 2025 / 6:02 PM IST

                                                                                                  RR vs CSK Live Score, IPL 2025: RR की पूरी टीम

                                                                                                  संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

                                                                                                    MARCH 30, 2025 / 6:01 PM IST

                                                                                                    CSK vs RR Live Score, IPL 2025: CSK की पूरी टीम

                                                                                                    रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                                      MARCH 30, 2025 / 6:01 PM IST

                                                                                                      RR vs CSK Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 11वें मुकाबला

                                                                                                      आईपीएल 2025 का 11वें मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम शाम 7.30 बजे से शुरू होगा वहीं मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा

                                                                                                        MARCH 30, 2025 / 5:59 PM IST

                                                                                                        नमस्कार

                                                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।