DC vs CSK IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 के आज का मुकाबला में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई की टीम 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 159 रन बना ली। चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया है। संजू सैमसन 52 गेंदों में 87 रन पर नाबाद रहे
DC vs CSK IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 के आज का मुकाबला में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई की टीम 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 159 रन बना ली। चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया है। संजू सैमसन 52 गेंदों में 87
DC vs CSK IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 के आज का मुकाबला में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई की टीम 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 159 रन बना ली। चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया है। संजू सैमसन 52 गेंदों में 87 रन पर नाबाद रहे
टारगेट का पीछा करने आई चेन्नई की टीम को ऋतुराज गायकवाड़ 6 रन के तौर पर पहला झटका लगा। उर्विल पटेल 17 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद चेन्नई 2 विकेट खोकर 138 रन बना लिए। इसके बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभाला। संजू सैमसन ने 32 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। 18वें ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 7 रन की जरूरत है। कार्तिक शर्मा ने एक छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
संजू सैमसन 87 रन और कार्तिक शर्मा 41 रन बनाकर नाबाद गए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 66 गेंदों में 114 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से मात दी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली को शुरुआती 6 ओवर के अंदर ही दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पथुम निसांका 19 रन और केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। इस समय दिल्ली का स्कोर 36/2 रन था। इसके बाद भी दिल्ली की पारी संभल नहीं पाई, टीम को लगातार झटके लग रहे थे। करुण नायर 13 रन, नीतीश राणा 15 रन और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 62/4 हो गया। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 97/5 रन हो गया।
19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने समीर रिजवी के साथ मिलकर 46 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की थी। वहीं 20वें ओवर में आशुतोष शर्मा 14 रन रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी 40 रन बनाकर नाबाद गए। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बना पाई।
मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार गेंदबाजी की। नूर अहमद को 2 विकेट चटकाए। वहीं अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन को 1-1 विकेट मिला है।
दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 4 अप्रैल को चेपॉक में हुए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से मात दी थी। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम इस हार का बदला लेना चाहेगी।