Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 18, 2025 / 11:26 PM IST

DC vs GT IPL Match Highlights : गिल-सुदर्शन के तूफान में उड़ी दिल्ली, गुजरात ने 10 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

DC vs GT IPL Match Highlights: आईपीएल 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाई। गुजरात ने 19वें ओवर में ही आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया

DC vs GT IPL Match Score Highlights: IPL 2025 का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।  गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम केएल राहुल के शतक की बदौलत 20 ओवर में 199 रन बनाई। दिल्ली ने गुजरात को 200 रन

DC vs GT IPL Match Score Highlights: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया
DC vs GT IPL Match Score Highlights: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया
MAY 18, 2025 / 11:12 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया। गुजरात ने 19वें ओवर में ही आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल 93 रन और साई सुदर्शन 108 रन बनाकर नाबाद रहे

    MAY 18, 2025 / 11:00 PM IST

    GT vs DC Live Score, IPL 2025: साई सुदर्शन का तूफानी शतक

    साई सुदर्शन ने 56 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक लगाया है। अपनी पारी के दौरान साई सुदर्शन ने 3 छक्का और 12 चौका लगाया। गुजरात का टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 191 रन है।

      MAY 18, 2025 / 10:58 PM IST

      DC vs GT Live Score, IPL 2025: जीत से 17 रन दूर गुजरात

      गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों में 17 रन की जरूरत है। दिल्ली को विकेट की तलाश है। शुभमन गिल 85 रन और साई सुदर्शन 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 183 रन है।

        MAY 18, 2025 / 10:54 PM IST

        GT vs DC Live Score, IPL 2025: जीत से 35 रन दूर गुजरात

        गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 35 रन की जरूरत है। दिल्ली को विकेट की तलाश है। शुभमन गिल 74 रन और साई सुदर्शन 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 165 रन है।

          MAY 18, 2025 / 10:48 PM IST

          DC vs GT Live Score, IPL 2025: विकेट की तलाश में दिल्ली

          गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों में 46 रन की जरूरत है। दिल्ली को विकेट की तलाश है। शुभमन गिल 73 रन और साई सुदर्शन 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 154 रन है।

            MAY 18, 2025 / 10:43 PM IST

            GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात को जीत के लिए 57 रन की जरुरत

            शुभमन गिल 38 गेंदों में 65 रन और साई सुदर्शन 46 गेंदों पर 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 143 रन है। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 57 रन की जरूरत है। दिल्ली को विकेट की तलाश है।

              MAY 18, 2025 / 10:39 PM IST

              DC vs GT Live Score, IPL 2025: शुभमन गिल की फिफ्टी

              गुजराज के कप्तान शुभमन गिल ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। शुभमन गिल 35 गेंदों में 59 रन और साई सुदर्शन 42 गेंदों पर 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 134 रन है। गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 66 रन की जरूरत है।

                MAY 18, 2025 / 10:33 PM IST

                GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 115/0

                शुभमन गिल 46 रन और साई सुदर्शन 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 115 रन है। दिल्ली की ओर से 12वां ओवर टी नटराजन ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                  MAY 18, 2025 / 10:30 PM IST

                  DC vs GT Live Score, IPL 2025: शुभमन-सुदर्शन की तूफानी पारी

                  शुभमन गिल 44 रन और साई सुदर्शन 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से 11वां ओवर विप्रज निगम ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 104 रन है।

                    MAY 18, 2025 / 10:26 PM IST

                    GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात जीत से 107 रन दूर

                    शुभमन गिल 36 रन और साई सुदर्शन 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से 10वां ओवर कुलदीप यादव ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए। गुजरात को जीत के लिए 60 गेंदों में 107 रन की जरूरत है।

                      MAY 18, 2025 / 10:22 PM IST

                      DC vs GT Live Score, IPL 2025: दिल्ली को विकेट की तलाश

                      9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 82 रन है। शुभमन गिल 28 रन और साई सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से 9वां ओवर अक्षर पटेल ने किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए। दिल्ली ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                        MAY 18, 2025 / 10:16 PM IST

                        GT vs DC Live Score, IPL 2025: साई सुदर्शन की तूफानी फिफ्टी

                        शुभमन गिल और साई सुदर्शन ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 70 रन है। इसके अगले ही ओवर में साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में फिफ्टी लगाई। शुभमन गिल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          MAY 18, 2025 / 10:12 PM IST

                          GT vs DC Live Score, IPL 2025: 7 ओवर के बाद स्कोर 63/0

                          7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 63 रन है। शुभमन गिल 17 रन और साई सुदर्शन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से 7वां ओवर विप्रज निगम ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए। दिल्ली ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया है।

                            MAY 18, 2025 / 10:05 PM IST

                            DC vs GT Live Score, IPL 2025: पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर

                            पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 59 रन बना लिए है। शुभमन गिल 15 रन और साई सुदर्शन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से 6वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया, इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                              MAY 18, 2025 / 10:00 PM IST

                              GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 50 के पार

                              शुभमन गिल और साई सुदर्शन तूफानी पारी खेल रहे हैं। शुभमन गिल 13 रन और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 52 रन बना लिए है। दिल्ली की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                                MAY 18, 2025 / 9:53 PM IST

                                DC vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 49/0

                                4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन बना लिए है। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 11 रन और साई सुदर्शन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से चौथा ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया इस ओवर में कुल 6 रन आए।

                                  MAY 18, 2025 / 9:49 PM IST

                                  GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 40 के पार

                                  3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 43 रन बना लिए है। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 8 रन और साई सुदर्शन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से तीसरा ओवर अक्षर पटेल ने किया इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                    MAY 18, 2025 / 9:43 PM IST

                                    DC vs GT Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम

                                    200 रन का टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 1 ओवर में बिना किसी विकेट के 11 रन बना लिए है। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर अक्षर पटेल ने किया इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                                      MAY 18, 2025 / 9:24 PM IST

                                      GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली ने गुजरात को दिया 200 रन का टारगेट

                                      IPL 2025 का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।  गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम केएल राहुल के शतक की बदौलत 20 ओवर में 199 रन बनाई। दिल्ली ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया है।

                                        MAY 18, 2025 / 9:17 PM IST

                                        GT vs DC Live Score, IPL 2025: केएल राहुल ने 60 गेंदों में लगाया शतक

                                        केएल राहुल ने 60 गेंदों में ताबड़तोड़ सेंचुरी लगाई है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 4 छक्के और 13 चौक्के लगाए है। केएल राहुल 63 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 191 रन है।

                                          MAY 18, 2025 / 9:10 PM IST

                                          GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर

                                          18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 169 पर 3 विकेट है। केएल राहुल 92 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में कुल 11 रन आए। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है।

                                            MAY 18, 2025 / 9:02 PM IST

                                            DC vs GT Live Score, IPL 2025: अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

                                            दिल्ली को 17वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। कप्तान अक्षर पटेल 25 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली का स्कोर 17 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। केएल राहुल का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स मैदान पर आए है।

                                              MAY 18, 2025 / 8:58 PM IST

                                              GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 150 के पार

                                              केएल राहुल 53 गेंदों पर 86 रन और अक्षर पटेल 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से 16वां ओवर साई किशोर ने किया, इस ओवर में कुल 15 रन आया। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन है।

                                                MAY 18, 2025 / 8:50 PM IST

                                                DC vs GT Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 130 के पार

                                                15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। केएल राहुल 53 गेंदों पर 86 रन और अक्षर पटेल 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से 15वां ओवर राशिद खान ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आया।

                                                  MAY 18, 2025 / 8:46 PM IST

                                                  GT vs DC Live Score, IPL 2025: राहुल की तूफानी पारी

                                                  14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। केएल राहुल 84 रन और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MAY 18, 2025 / 8:39 PM IST

                                                    DC vs GT Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

                                                    दिल्ली को दूसरा झटका लगा है। दिल्ली के अभिषेक पोरेल 30 रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर आउट हुए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर का 2 विकेट के 107 रन है। केएल राहुल का साथ देने अक्षर पटेल साथ देने आए है।

                                                      MAY 18, 2025 / 8:32 PM IST

                                                      GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 90 के पार

                                                      11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 98 है। दिल्ली की ओर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक पोरेल 23 रन और केएल राहुल 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा।

                                                        MAY 18, 2025 / 8:26 PM IST

                                                        DC vs GT Live Score, IPL 2025: केएल राहुल की फिफ्टी

                                                        केएल राहुल ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई है। केएल राहुल 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक पोरेल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 81 है।

                                                          MAY 18, 2025 / 8:21 PM IST

                                                          GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 70 के पार

                                                          दिल्ली की ओर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक पोरेल 14 रन और केएल राहुल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 70 है।

                                                            MAY 18, 2025 / 8:15 PM IST

                                                            DC vs GT Live Score, IPL 2025: DC का स्कोर 55/1

                                                            8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 है। दिल्ली की ओर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक पोरेल 3 रन और केएल राहुल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से 8वां ओवर राशिद खान ने किया, इस ओवर मे कुल 5 रन आए।

                                                              MAY 18, 2025 / 8:12 PM IST

                                                              GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 50 के पार

                                                              7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 है। दिल्ली की ओर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक पोरेल 2 रन और केएल राहुल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                MAY 18, 2025 / 8:04 PM IST

                                                                DC vs GT Live Score, IPL 2025: पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर

                                                                पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक पोरेल 1 रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से 6वां ओवर कगिसो रबाडा ने किया, इस ओवर मे कुल 17 रन आए।

                                                                  MAY 18, 2025 / 7:59 PM IST

                                                                  GT vs DC Live Score, IPL 2025: 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर

                                                                  5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक पोरेल 1 रन और केएल राहुल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    MAY 18, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                    DC vs GT Live Score, IPL 2025: DC को लगा पहला झटका

                                                                    दिल्ली को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। अरशद खान की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस 5 रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। केएल राहुल का साथ देने अभिषेक पोरेल मैदान पर आए है।

                                                                      MAY 18, 2025 / 7:47 PM IST

                                                                      GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर

                                                                      3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 14 रन है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। फाफ डु प्लेसिस 3 रन और केएल राहुल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से तीसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने किया, इस ओवर मे कुल 3 रन आए।

                                                                        MAY 18, 2025 / 7:41 PM IST

                                                                        DC vs GT Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में आए 2 रन

                                                                        2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। गुजरात की ओर से दूसरा ओवर अरशद ने किया, इस ओवर मे कुल 2 रन आए।

                                                                          MAY 18, 2025 / 7:37 PM IST

                                                                          GT vs DC Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 9 रन

                                                                          IPL 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली की ओर से फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। गुजरात की ओर से पहला ओवर सिराज ने किया, इस ओवर मे कुल 9 रन आए। 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन है।

                                                                            MAY 18, 2025 / 7:33 PM IST

                                                                            DC vs GT Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                            IPL 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली की ओर से फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल मैदान पर आ गए है। गुजरात की ओर से पहला ओवर सिराज ने किया।

                                                                              MAY 18, 2025 / 7:28 PM IST

                                                                              GT vs DC Live Score, IPL 2025: कैसी रही दोनों टीमों की शुरुआत

                                                                              आईपीएल के मौजूदा सीजन गुजरात टाइटंस की टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं दिल्ली ने इस सीजन की शुरुआत काफी अच्छी की पर पिछले तीन मुकाबलों में उसे दो में हार मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो हुआ।

                                                                                MAY 18, 2025 / 7:16 PM IST

                                                                                DC vs GT Live Score, IPL 2025: DC की प्लेइंग 11

                                                                                फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान

                                                                                  MAY 18, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                                  GT vs DC Live Score, IPL 2025: GT की प्लेइंग 11

                                                                                  शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                    MAY 18, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                    DC vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात ने जीता टॉस

                                                                                    IPL 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।  दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                      MAY 18, 2025 / 6:56 PM IST

                                                                                      GT vs DC Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का अबतक का प्रदर्शन

                                                                                      आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अबतक खेले 11 मैचों में 6 में जीत और 4 में हार और एक मैच रद्द हो गया था। तो वहीं गुजरात टाइंटस (GT) को 11 मैचों में 8 में जीत और 3 में हार मिली है।

                                                                                        MAY 18, 2025 / 6:44 PM IST

                                                                                        DC vs GT Live Score, IPL 2025: कैसा है दिल्ली का मौसम

                                                                                        18 मई को दिल्ली में बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। मैच वाले दिन भी यहां काफी गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि मैच के दौरान शाम में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगर मौसम किसी तरह से मुकाबले को खराब करता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।

                                                                                          MAY 18, 2025 / 6:35 PM IST

                                                                                          GT vs DC Live Score, IPL 2025: कैसी है दिल्ली की पिच

                                                                                          दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आईपीएल के इस सीजन में काफी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। वहीं इस सीजन में यहां आईपीएल के चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें काफी रन बने हैं। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलता है।

                                                                                            MAY 18, 2025 / 6:24 PM IST

                                                                                            DC vs GT Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                                            दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें गुजरात ने 3 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                                              MAY 18, 2025 / 6:14 PM IST

                                                                                              GT vs DC Live Score, IPL 2025: इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने

                                                                                              दिल्ली और गुजरात के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब गुजरात ने जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली अपने घर में इस मैच को जीत हार का बदला लेना चाहेगी।

                                                                                                MAY 18, 2025 / 6:04 PM IST

                                                                                                DC vs GT Live Score, IPL 2025: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेराल्ड कोट्जिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

                                                                                                  MAY 18, 2025 / 5:56 PM IST

                                                                                                  GT vs DC Live Score, IPL 2025: DC की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा

                                                                                                    MAY 18, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                                    DC vs GT Live Score, IPL 2025: DC की पूरी टीम

                                                                                                    अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

                                                                                                      MAY 18, 2025 / 5:54 PM IST

                                                                                                      GT vs DC Live Score, IPL 2025: GT की टीम

                                                                                                      जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                                                        MAY 18, 2025 / 5:53 PM IST

                                                                                                        DC vs GT Live Score, IPL 2025: दिल्ली और गुजरात आमने-सामने

                                                                                                        IPL 2025 का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा।

                                                                                                          MAY 18, 2025 / 5:52 PM IST

                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।