Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar MAY 08, 2026 / 11:14 PM IST

DC vs KKR IPL 2026 Match Highlights: केकेआर की तूफानी जीत, दिल्ली को दी उसके घर में मात

DC vs KKR IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता की टीम पहले गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पाथुम निशांका ने शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर चेज कर लिया। फिन एलन ने छक्का मारकर जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया।

DC vs KKR IPL 2026 Match Highlights:  आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता की टीम पहले गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पाथुम निशांका

DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: : आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली और कोलकाता के बीच खेला जा रह है
DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: : आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली और कोलकाता के बीच खेला जा रह है
MAY 08, 2026 / 10:36 PM IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : फिन एलन का तूफानी शतक, कोलकाता की लगातार चौथी जीत

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता की टीम पहले गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पाथुम निशांका ने शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर चेज कर लिया। फिन एलन ने छक्का मारकर जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया।

    MAY 08, 2026 / 10:17 PM IST

    DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 88/2

    11 ओवर के बाद केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। कैमरून ग्रीन 21 रन और फिन एलन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर को जीत के लिए 54 गेंदों में 55 रन की जरूरत है। मिचेल स्टार्क के इस ओवर में मात्र 13 रन आए हैं।

      MAY 08, 2026 / 10:14 PM IST

      KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: फिल एलन की फिफ्टी

      फिन एलन ने 33 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान एलन ने 3 छक्के और 5 चौके लगाए हैं। केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। दिल्ली ने केकेआर को 143 रन का टारगेट दिया है।

        MAY 08, 2026 / 10:12 PM IST

        Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 70 के पार

        10 ओवर के बाद केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। केकेआर को जीत के लिए 60 गेंदों में 68 रन की जरूरत है। अक्षर पटेल के इस ओवर में मात्र 4 रन आए हैं।

          MAY 08, 2026 / 10:08 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 70 के पार

          दिल्ली ने केकेआर को 143 रन का टारगेट दिया है। 9 ओवर के बाद केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। केकेआर को जीत के लिए 66 गेंदों में 72 रन की जरूरत है। कैमरून ग्रीन 13 रन और फिन एलन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            MAY 08, 2026 / 10:01 PM IST

            DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 67/2

            8 ओवर के बाद केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना ली है। केकेआर को जीत के लिए 72 गेंदों में 76 रन की जरूरत है। कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कैमरन ग्रीन 10 रन और फिन एलन 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              MAY 08, 2026 / 9:57 PM IST

              KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 50 के पार

              7 ओवर के बाद केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना ली है। केकेआर को जीत के लिए 78 गेंदों में 87 रन की जरूरत है। कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। विप्रज निगम इस ओवर में 13 रन आए हैं।

                MAY 08, 2026 / 9:53 PM IST

                Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 40 के पार

                पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर की टीम 2 विकेट खोकर 43 रन बना ली है। केकेआर को जीत के लिए 84 गेंदों में 100 रन की जरूरत है। कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल इस ओवर में मात्र 9 रन आए हैं।

                  MAY 08, 2026 / 9:49 PM IST

                  DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 34/2

                  5 ओवर के खेल हो चुका हैं। केकेआर की टीम 5 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 34 रन बना ली है। कैमरून ग्रीन और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। लुंगी एनगिडी इस ओवर में मात्र 2 रन आए हैं। केकेआर को जीत के लिए 110 रन की जरूरत है।

                    MAY 08, 2026 / 9:45 PM IST

                    Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

                    चौथे ओवर में केकेआर को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने ओवर की चौथी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को 1 रन पर आउट किया। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

                      MAY 08, 2026 / 9:41 PM IST

                      DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

                      तीसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगा है। मिचेल स्टार्क ने अजिंक्य रहाणे 13 रन पर रन आउट किया। 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है।

                        MAY 08, 2026 / 9:34 PM IST

                        KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 11 रन

                        2 ओवर के खेल हो चुका हैं। केकेआर की टीम 2 ओवर के बाद बिना कोई विकेट खोए 17 रन बना ली है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                          MAY 08, 2026 / 9:31 PM IST

                          Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में 6 रन

                          दिल्ली ने केकेआर को 143 रन का टारगेट दिया है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने किया, इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है।

                            MAY 08, 2026 / 9:28 PM IST

                            KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर

                            दिल्ली ने केकेआर को 143 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने केकेआर के ओपनर अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी मैदान पर आ गई है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मिचेल स्टार्क कर रहे हैं।

                              MAY 08, 2026 / 9:12 PM IST

                              Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : केकेआर की धारदार गेंदबाजी, दिल्ली ने 20 ओवर में बनाए 142 रन

                              आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता की टीम पहले गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पाथुम निशांका ने शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं इस मैच को जीतने के लिए कोलकाता को 143 रन का टारगेट मिला है।

                                MAY 08, 2026 / 9:04 PM IST

                                KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 140 के पार

                                17वें ओवर में आशुतोष शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। यहां 38 बॉल के बाद बाउंड्री आई। आशुतोष ने अगली 2 बॉल पर पर लगातार दो चौके लगाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन है।

                                  MAY 08, 2026 / 8:49 PM IST

                                  KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 100 के पार

                                  12वें ओवर में सुनील नरेन ने महज एक रन दिया। यह रन सिंगल के जरिए आया। नरेन ने 5 गेंद डॉट कराई। दिल्ली ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा क्रीज पर हैं। 11वें ओवर में अनुकूल रॉय ने पाथुम निसांका और ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेजा।

                                    MAY 08, 2026 / 8:23 PM IST

                                    KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

                                    10 ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे हैं। समिर रिजवी के बाद अब पाथुम निशांका भी आउट हो गए हैं।  पाथुम निशांका 29 गेंद पर 50 रन  बनाए।  वहीं दिल्ली ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका और समीर रिजवी क्रीज पर हैं।

                                      MAY 08, 2026 / 8:12 PM IST

                                      KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

                                      8वें ओवर की आखिरी बॉल पर दिल्ली ने दूसरा विकेट गंपाया। यहां पर नीतीश राणा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कैमरन ग्रीन ने सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। दिल्ली ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका और समीर रिजवी क्रीज पर हैं।

                                        MAY 08, 2026 / 7:53 PM IST

                                        KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

                                        पावर प्ले के आखिरी ओवर से पहले दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल आउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 14 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन है।

                                          MAY 08, 2026 / 7:45 PM IST

                                          Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : दिल्ली का स्कोर 40 के पार

                                          चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 40 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली की ओर से केएल राहुल और पाथुम निशांका ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाथुम, 14 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक दो शानदार छक्के लगाए हैं। वहीं राहुल, 9 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                            MAY 08, 2026 / 7:38 PM IST

                                            KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दो ओवर में दिल्ली ने बनाए 17 रन

                                            दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर रन है। दिल्ली की ओर से केएल राहुल और पाथुम निशांका बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली के लिए पहले ओवर में जहां सात रन आए तो वहीं दूसरे ओवर में 10 रन आए।  दूसरे ओवर में पाथुम निशांका ने शानदार छक्का लगाया।

                                              MAY 08, 2026 / 7:31 PM IST

                                              KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                              दिल्ली और कोलकाता के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की ओर से पहले ओपनिंग करने के लिए केएल राहुल और निशांका की जोड़ी उतरी है। वहीं कोलकाता की ओर से पहला ओवर अनुकुल रॉय कर रहे हैं।

                                                MAY 08, 2026 / 7:17 PM IST
                                                Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
                                                • कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
                                                • दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
                                                  MAY 08, 2026 / 7:02 PM IST

                                                  KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: केकेआर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी दिल्ली की टीम

                                                  आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर कोलकाता की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। वहीं दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकता के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। दिल्ली, जहां 10 मैचों में 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, तो वहीं कोलकाता की टीम 9 में तीन मुकाबले जीते हैं। कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।

                                                    MAY 08, 2026 / 6:53 PM IST

                                                    KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली का प्रदर्शन

                                                    अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पिछले आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने थीं। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 8 विकेट से हराया था।

                                                      MAY 08, 2026 / 6:40 PM IST

                                                      KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में केकेआर का प्रदर्शन

                                                      कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत काफी खराब रही थी, लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी के संकेत दिए हैं। लगातार छह मैचों तक जीत नहीं मिलने के बाद अब कोलकाता ने अपने पिछले तीन मुकाबले जीते हैं। अगर टीम बाकी बचे पांच मैचों में भी इसी तरह प्रदर्शन करती है, तो उसका प्लेऑफ के टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

                                                        MAY 08, 2026 / 6:14 PM IST

                                                        Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

                                                        दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।

                                                          MAY 08, 2026 / 5:51 PM IST

                                                          Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : कहां पर देखें KKR-DC का मुकाबला

                                                          कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                            MAY 08, 2026 / 5:34 PM IST

                                                            KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा दिल्ली का मौसम

                                                            दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान नई दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मुकाबले के समय तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि हवा में नमी लगभग 45 फीसदी रहने का अनुमान है। अच्छी बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

                                                              MAY 08, 2026 / 5:24 PM IST

                                                              Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                              फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

                                                              इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा

                                                                MAY 08, 2026 / 5:03 PM IST

                                                                KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

                                                                इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर

                                                                  MAY 08, 2026 / 5:03 PM IST

                                                                  Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score : कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ये मुकाबला आज, 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                    MAY 08, 2026 / 5:02 PM IST

                                                                    KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली की पूरी टीम

                                                                    नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निस्सांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन

                                                                      MAY 08, 2026 / 5:02 PM IST

                                                                      KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता की पूरी टीम

                                                                      अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                        MAY 08, 2026 / 4:59 PM IST

                                                                        DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score : कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला

                                                                        नमस्कार

                                                                        मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ