Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 29, 2025 / 11:37 PM IST

DC vs KKR Highlights Score IPL 2025: अपने घर में दिल्ली की लगातार दूसरी हार, केकेआर ने 14 रनों से हराया

DC vs KKR Highlights Score: IPL 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो की उसके लिए सही नहीं रहा। पहले बैटिंग करने आई केकेआर की टीम 9 विकेट खोकर 204 रन बनाई। केकेआर ने दिल्ली को 205 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई। केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराया

DC vs KKR Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई केकेआर की टीम 9 विकेट खोकर 204 रन बनाई। केकेआर ने दिल

DC vs KKR Highlights Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रनों से हराया
DC vs KKR Highlights Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रनों से हराया
APRIL 29, 2025 / 11:29 PM IST

KKR vs DC Live Score, IPL 2025: केकेआर ने दिल्ली को 14 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो की उसके लिए सही नहीं रहा। पहले बैटिंग करने आई केकेआर की टीम 9 विकेट खोकर 204 रन बनाई। केकेआर ने दिल्ली को 205 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई। केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराया।

    APRIL 29, 2025 / 11:18 PM IST

    DC vs KKR Live Score, IPL 2025: जीत से 25 रन दूर दिल्ली

    दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों में 25 रनों की जरूरत है। दुष्मंथा चमीरा 2 रन और विपराज निगम 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन है।

      APRIL 29, 2025 / 11:12 PM IST

      KKR vs DC Live Score, IPL 2025: एक ओवर में गिरे दो विकेट

      18वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली को दो झटके दिए। आशुतोष शर्मा 7 रन और मिशेल स्टार्क बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 8 रन आए है।

        APRIL 29, 2025 / 11:06 PM IST

        DC vs KKR Live Score, IPL 2025: जीत से 46 रन दूर दिल्ली

        दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 46 रनों की जरूरत है। आशुतोष शर्मा 7 रन और विपराज निगम 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन है।

          APRIL 29, 2025 / 11:01 PM IST

          KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 57 रन

          दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों में 57 रनों की जरूरत है। आशुतोष शर्मा और विपराज निगम क्रीज पर मौजूद है। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन है।

            APRIL 29, 2025 / 10:57 PM IST

            DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा 6वां झटका

            16वें ओवर में दिल्ली को 6वां झटका लगा है। सुनील नरेन की गेंद पर बेहतरीन पारी खेल रहे फाफ डु प्लेसिस 62 रन पर आउट हुए। दिल्ली को जीत के लिए 28 गेंदों में 59 रनों की जरूरत है।

              APRIL 29, 2025 / 10:54 PM IST

              KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 59 रन

              15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों में 59 रनों की जरूरत है। फाफ डु प्लेसिस 43 गेंदों पर 62 रन और विपराज निगम 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                APRIL 29, 2025 / 10:47 PM IST

                DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दिल्ली के एक ओवर में गिरे दो विकेट

                14वें ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे हैं। ताबड़तोड़ पारी खेल रहे अक्षर पटेल 23 गेंदों पर 43 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन है।

                  APRIL 29, 2025 / 10:45 PM IST

                  KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 130/3

                  दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंदों में 75 रनों की जरूरत है। फाफ डु प्लेसिस 38 गेंदों पर 59 रन और अक्षर पटेल 21 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

                    APRIL 29, 2025 / 10:39 PM IST

                    DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 121/3

                    12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंदों में 84 रनों की जरूरत है। फाफ डु प्लेसिस 36 गेंदों पर 57 रन और अक्षर पटेल 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                      APRIL 29, 2025 / 10:34 PM IST

                      KKR vs DC Live Score, IPL 2025: जीत से 97 रन दूर दिल्ली

                      11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों में 97 रनों की जरूरत है। फाफ डु प्लेसिस 33 गेंदों पर 55 रन और अक्षर पटेल 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        APRIL 29, 2025 / 10:29 PM IST

                        DC vs KKR Live Score, IPL 2025: फाफ की फिफ्टी

                        फाफ डु प्लेसिस ने 31 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान फाफ ने 2 छक्के और 6 चोके लगाए। दिल्ली को जीत के लिए 58 गेंदों में 103 रनों की जरूरत है। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          APRIL 29, 2025 / 10:22 PM IST

                          KKR vs DC Live Score, IPL 2025: स्कोर 80 के पार

                          केकेआर ने दिल्ली को 205 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली को जीत के लिए 66 गेंदों में 118 रनों की जरूरत है। फाफ डु प्लेसिस 47 रन और अक्षर पटेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन है।

                            APRIL 29, 2025 / 10:17 PM IST

                            DC vs KKR Live Score, IPL 2025: फाफ- अक्षर क्रीज पर

                            फाफ डु प्लेसिस और अक्षर पटेल क्रीज मौजूद है। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। केकेआर ने दिल्ली को 205 रनों का टारगेट दिया है।

                              APRIL 29, 2025 / 10:13 PM IST

                              KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

                              सातवें ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल 7 रन बनाकर रन आउट हुए। 7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। फाफ डु प्लेसिस का साथ देने कप्तान अक्षर पटेल क्रीज पर आए है।

                                APRIL 29, 2025 / 10:09 PM IST

                                DC vs KKR Live Score, IPL 2025: पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर

                                पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। फाफ डु प्लेसिस 17 गेंदों पर 28 रन और केएल राहुल 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                  APRIL 29, 2025 / 10:03 PM IST

                                  KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

                                  पांचवें ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा है। वैभव अरोड़ा की गेंद पर करुण नायर 15 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन है। फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है।

                                    APRIL 29, 2025 / 9:57 PM IST

                                    DC vs KKR Live Score, IPL 2025: चोथे ओवर में आए 14 रन

                                    फाफ डु प्लेसिस 10 गेंदों पर 9 रन और करुण नायर 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। हर्षित राणा के इस ओवर में कुल 14 रन आए

                                      APRIL 29, 2025 / 9:52 PM IST

                                      KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 25/1

                                      फाफ डु प्लेसिस 9 रन और करुण नायर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन है। अनुकूल रॉय के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

                                        APRIL 29, 2025 / 9:49 PM IST

                                        DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 17/1

                                        2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन है। फाफ डु प्लेसिस और करुण नायर क्रीज पर मौजूद है। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में कुल 10 रन आए

                                          APRIL 29, 2025 / 9:42 PM IST

                                          KKR vs DC Live Score, IPL 2025: पहले ही ओवर में दिल्ली को लगा पहला झटका

                                          205 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। अनुकूल रॉय की गेंद पर अभिषेक पोरेल 4 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर रन है। फाफ डु प्लेसिस और करुण नायर क्रीज पर मौजूद है।

                                            APRIL 29, 2025 / 9:26 PM IST

                                            DC vs KKR Live Score, IPL 2025: केकेआर ने दिल्ली को दिया 205 का टारगेट

                                            पहले बैटिंग करने आई केकेआर की टीम 9 विकेट खोकर 204 रन बनाई। केकेआर ने दिल्ली को 205 रनों का टारगेट दिया है। आखिरी ओवर में दिल्ली को तीन विकेट मिले। मिशेल स्टार्क ने 20वां ओवर किया, इस ओवर में रोवमैन पॉवेल 5 रन, अनुकूल रॉय बिना खाता खोले और आंद्रे रसेल 17 रन पर आउट हुए।

                                              APRIL 29, 2025 / 9:11 PM IST

                                              DC vs KKR Live Score, IPL 2025: 19वें ओवर में आए 14 रन

                                              19वें ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन है। दुष्मंथा चमीरा के इस ओवर में कुल 14 रन आए। आंद्रे रसेल 11 रन और रोवमैन पॉवेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                APRIL 29, 2025 / 9:03 PM IST

                                                KKR vs DC Live Score, IPL 2025: केकेआर को लगा 6वां झटका

                                                18वें ओवर में केकेआर को 6वां झटका लगा है। विपराज निगम की गेंद पर रिंकू सिंह 36 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल और रोवमैन पॉवेल क्रीज पर मौजूद है। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन है।

                                                  APRIL 29, 2025 / 8:59 PM IST

                                                  DC vs KKR Live Score, IPL 2025: केकेआर का लगा पांचवां झटका

                                                  17वें ओवर में केकेआर को पांचवां झटका लगा है। दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन है।

                                                    APRIL 29, 2025 / 8:52 PM IST

                                                    KKR vs DC Live Score, IPL 2025: रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने संभाला मोर्चा

                                                    रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू सिंह 22 गेंदों में 30 रन और अंगकृष रघुवंशी 22 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 168 रन है।

                                                      APRIL 29, 2025 / 8:47 PM IST

                                                      DC vs KKR Live Score, IPL 2025: 15वें ओवर में आए 17 रन

                                                      रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू सिंह 30 रन और अंगकृष रघुवंशी 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 159 रन है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 17 रन आए है।

                                                        APRIL 29, 2025 / 8:41 PM IST

                                                        KKR vs DC Live Score, IPL 2025: रिंकू-रघुवंशी क्रीज पर

                                                        रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी केकेआर की पारी को आगे बड़ा रहे हैं। रिंकू सिंह 14 रन और अंगकृष रघुवंशी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 142 रन है।

                                                          APRIL 29, 2025 / 8:38 PM IST

                                                          DC vs KKR Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर 138/4

                                                          रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। रिंकू सिंह 13 रन और अंगकृष रघुवंशी 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 138 रन है।

                                                            APRIL 29, 2025 / 8:31 PM IST

                                                            KKR vs DC Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर

                                                            11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 126 रन है। रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                                              APRIL 29, 2025 / 8:25 PM IST

                                                              DC vs KKR Live Score, IPL 2025: केकेआर को लगा चौथा झटका

                                                              9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा। 10वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर वेंकटेश अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर का स्कोर 113 रन पर 4 विकेट है।

                                                                APRIL 29, 2025 / 8:18 PM IST

                                                                KKR vs DC Live Score, IPL 2025: अजिंक्य रहाणे हुए आउट

                                                                आठवें ओवर में अजिंक्य रहाणे के तौर पर केकेआर को तीसरा झटका लगा है। अजिंक्य रहाणे 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

                                                                  APRIL 29, 2025 / 8:15 PM IST

                                                                  DC vs KKR Live Score, IPL 2025: केकेआर को लगा दूसरा झटका

                                                                  7वें ओवर में केकेआर को दूसरा झटका लगा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सुनील नरेन 16 गेंदों पर 27 रन बनाकर विपराज निगम की गेंद पर आउट हुए। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन है।

                                                                    APRIL 29, 2025 / 8:07 PM IST

                                                                    KKR vs DC Live Score, IPL 2025: पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर

                                                                    पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। सुनील नरेन 13 गेंदों पर 25 रन और अजिंक्य रहाणे 8 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुकेश कुमार के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                                                                      APRIL 29, 2025 / 8:02 PM IST

                                                                      DC vs KKR Live Score, IPL 2025: सुनील नरेन-अजिंक्य रहाणे क्रीज पर

                                                                      सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है। सुनील नरेन 25 रन और अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।

                                                                        APRIL 29, 2025 / 7:56 PM IST

                                                                        KKR vs DC Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर 50 के पार

                                                                        4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 54 रन है। सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है। चौथे ओवर में कुल 6 रन आए, ये ओवर मुकेश कुमार ने किया।

                                                                          APRIL 29, 2025 / 7:52 PM IST

                                                                          DC vs KKR Live Score, IPL 2025: केकेआर को लगा पहला झटका

                                                                          तीसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगा है। मिशेल स्टार्क की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज 26 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन है।

                                                                            APRIL 29, 2025 / 7:43 PM IST

                                                                            KKR vs DC Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर 33/0

                                                                            2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 33 रन है। दिल्ली की ओर से दूसरा ओवर दुष्मंथा चमीरा ने किया, इस ओवर में कुल 2 चोका और 2 छक्के सहित कुल 25 रन आए। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद है।

                                                                              APRIL 29, 2025 / 7:35 PM IST

                                                                              DC vs KKR Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 8 रन

                                                                              1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 8 रन है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मिशेल स्टार्क ने किया, इस ओवर में कुल 4 चोक्के आए। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                APRIL 29, 2025 / 7:31 PM IST

                                                                                KKR vs DC Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन मैदान पर आ गए हैं।

                                                                                  APRIL 29, 2025 / 7:24 PM IST

                                                                                  DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                  दिल्ली और कोलकाता के बीच 34 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो केकेआर की टीमें आगे नजर आती है। 34 मैचों में से 18 बार KKR विनर रही है, जबकि 15 मैच में DC की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का कोई रिजल्ट नहीं आया था।

                                                                                    APRIL 29, 2025 / 7:12 PM IST

                                                                                    DC vs KKR Live Score, IPL 2025: DC की प्लेइंग 11

                                                                                    फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यू), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार

                                                                                      APRIL 29, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                                      KKR vs DC Live Score, IPL 2025: KKR की प्लेइंग 11

                                                                                      रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती

                                                                                        APRIL 29, 2025 / 7:09 PM IST

                                                                                        DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दिल्ली ने जीता टॉस

                                                                                        IPL 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम पहले बैटिंग करेगी।

                                                                                          APRIL 29, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                                          KKR vs DC Live Score, IPL 2025: कोलकाता के लिए जीतना जरूरी

                                                                                          कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना जरूरी है। वहीं दिल्ली इस मुकाबले को जीत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। दिल्ली अपना पिछले मुकाबले में हार मिली थी तो केकेआर का पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।। दोनों ही टीमें ही जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी

                                                                                            APRIL 29, 2025 / 6:41 PM IST

                                                                                            DC vs KKR Live Score, IPL 2025: कैसी होगी दिल्ली की पिच रिपोर्ट

                                                                                            दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलता है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आईपीएल 2024 के दौरान काफी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे। वहीं इस सीजन में आईपीएल के तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें काफी रन बने थे। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं।

                                                                                              APRIL 29, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                                              KKR vs DC Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                              आईपीएल 2025 के इस सीजन में दिल्ली ने अब तक 9 मुकाबले खेले है, जिसमें 6 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं केकेआर को 9 मुकाबलों में से 3 में जीत और 5 में हार और 1 मुकाबला का कोई रिजल्ट नहीं आया है।

                                                                                                APRIL 29, 2025 / 6:22 PM IST

                                                                                                DC vs KKR Live Score, IPL 2025: KKR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                                  APRIL 29, 2025 / 6:12 PM IST

                                                                                                  KKR vs DC Live Score, IPL 2025: DC की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा।

                                                                                                    APRIL 29, 2025 / 6:12 PM IST

                                                                                                    DC vs KKR Live Score, IPL 2025: KKR की पूरी टीम

                                                                                                    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी,वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, चेतन, और स्पेंसर जॉनसन।

                                                                                                      APRIL 29, 2025 / 6:12 PM IST

                                                                                                      KKR vs DC Live Score, IPL 2025: DC की पूरी टीम

                                                                                                      अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

                                                                                                        APRIL 29, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                                        DC vs KKR Live Score, IPL 2025: दिल्ली और कोलकाता आमने-सामने

                                                                                                        IPL 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                                          APRIL 29, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।