DC vs MI Highlights: आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच नई दिल्ली में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाई। मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बना ली। दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से मात दी है
DC vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 8वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। मुकाबले में समीर रिजवी की पारी की बदौलत दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से मात से दी है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाई। मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया।
DC vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 8वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। मुकाबले में समीर रिजवी की पारी की बदौलत दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से मात से दी है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाई। मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बना ली। दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से मात दी है। मुकाबले में समीर रिजवी 51 गेंदों में 90 रन की बेहतरीन पारी खेली है।
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने केएल राहुल (1 रन) को आउट कर दिया, जबकि अगले ओवर में नीतीश राणा बिना खाता खोले रन आउट हो गए। इसके बाद पथुम निसांका (44 रन) और समीर रिजवी ने 66 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन 10वें ओवर में सेंटनर ने निसांका को आउट कर दिया। इस समय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन था।
मुकाबले में समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 90 रन बनाए और डेविड मिलर के साथ 78 रन की अहम साझेदारी की। 17वें ओवर में रिजवी के आउट होने के बाद भी दिल्ली ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और आखिर में 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। डेविड मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने रयान रिकेल्टन (9 रन) और तिलक वर्मा को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा ने 35 रन पर पवेलियन भेज दिया। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ 53 रन की साझेदारी की थी।
12वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 51 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में नमन धीर ने 28 रन की पारी खेली, लेकिन टी नटराजन ने उन्हें भी आउट कर दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया।
दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार को 2 विकेट मिले। वहीं लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, अक्षर पटेल और विप्रज निगम को 1-1 विकेट मिला है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 विकेट मिला।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेटों से मात दी थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 6 विकेट से आसानी से जीत दर्ज की थी।