DC vs MI Highlights Score: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। मुंबई ने दिल्ली को 206 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम किया है। 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के एक-एक करके तीन विकेट गिराए
DC vs MI Highlights Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मुंबई ने दिल्ली को 206 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली 19 ओवर में 193 रन पर ही सिमट गई। 19वें ओवर में मुंबई ने एक-एक करके तीन विकेट गिराए। दोनों टीमो
DC vs MI Highlights Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मुंबई ने दिल्ली को 206 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली 19 ओवर में 193 रन पर ही सिमट गई। 19वें ओवर में मुंबई ने एक-एक करके तीन विकेट गिराए। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के पास है तो वही मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। रोहित शर्मा 18 रन, रयान रिकेल्टन 41 रन, सूर्यकुमार यादव 40 रन, हार्दिक पांड्या 2 और तिलक वर्मा 33 गेंदों में 59 रन बनाकर वापस आउट हुए। नमन धीर 17 गेंदों पर 38 रन और विल जैक्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विप्रज निगम को सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिला। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क 0 रन, अभिषेक पोरेल 33 रन, करुण नायर 89 रन, विप्रज निगम 14 रन और केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में आशुतोष शर्मा 17 रन, कुलदीप यादव 1 रन और मोहित शर्मा 0 बनाकर रन आउट हुए।
वहीं मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। मिशेल सेंटनर को 2 विकेट, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की यह पहली हार है। वहीं मुंबई की यह दूसरी जीत है।
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।